New Delhi, 08 August (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3500 per kg owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak availability and supply. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।

Red chilli: not likely to increase

New Delhi, 08 August (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained steady at Rs 19500 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500/1000 per quintal. There were around 45000/50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect on seeing its inferior quality. There is no possibility of more uptrend in the spot red chilli prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 8 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 19,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 5090-1000 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में लालमिर्च की करीब 45-50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में लालमिर्च बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Cloves: no possibility to increase

New Delhi, 08 August (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 850 per kg owing to the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level and the prices of new crop also being quoted at the lower level as comparatively. The spot cloves prices will not likely to remain high during the coming days.

लौंग : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 8 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की कीमत तुलनात्मक रूप से नीची बोले जाने तथा नवीनतम कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग तेज होने की उम्मीद नहीं है।

Small cardamom: no decrement

New Delhi, 08 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom dropped down to 33583 kg in the Sugandhiri Spices Promoters and Traders Private Limited. Its average auction price jumped to Rs 2250.63 per kg because of the limited buying from the stockists and weak arrivals than the normal level. Before this, its prices were at Rs 2178.64 per kg in the auction which held on 30 July. Here, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2350 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The spot small cardamom prices will likely to remain strong during the coming days.

छोटी इलायची: मंदी नहीं

नई दिल्ली, 8 अगस्त (एनएनएस)। आज हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रोमोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 33,583 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली बनी होन ेसे इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2250.63 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व 30 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2178.64 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची मजबूती से रुकी रह सकती है।

Black pepper: will likely to remain strong

New Delhi, 08 August (NNS): The prices of black pepper markara improved by Rs 5 to Rs 715 per kg due to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. Presently, both the prices and the arrivals remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the weak availability than the normal level. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Dry-ginger: no possibility to increase

New Delhi, 08 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at Rs 35500 per quintal because of the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 2000 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the constant decrement in the prices of ginger. There is no possibility of more downtrend in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 8 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 35,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की गिरावट आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक में आती जा रही मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cumin: no fear of decrement

New Delhi, 08 August (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 27700 per quintal due to the sluggish sale at the lower level. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 5000/6000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract jumped by Rs 250 or 0.95 percent to Rs 26650 per quintal because of the increased speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 8 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 27,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 5-6 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 250 रुपए या 0.95 प्रतिशत तेज होकर 26,650 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।