New Delhi, 19 July (NNS): The prices of nutmeg held firm at Rs 530 per kg due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The arrivals and the prices held firm at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the feeble arrivals than the normal level. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the coming days.

जायफल : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 19 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जायफल 530 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक सुस्त बनी होने से भी बाजार की धारणा को उम्मीद के अनुरूप समर्थन नहीं मिल रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Poppy seeds: will remain strong

New Delhi, 19 July (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1250 per kg owing to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak availability and arrivals than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। आवक तथा उपलब्धता सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रह सकता है।

Coriander: no likely to increase

New Delhi, 19 July (NNS): The prices of coriander badami held stable at Rs 8500 per quintal because of the weak sale even after the feeble prices. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive in Ramganj mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 46 or 0.64 percent to Rs 7198 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming days.

धनिया : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 19 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। रामगंज मंड़ी में धनिए की करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 46 रुपए या 0.64 प्रतिशत मंदा होकर 7198 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी के आसार नहीं हैं।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 19 July (NNS): Here, the prices of big cardamom jhundiwali held steady at Rs 1430 per kg owing to the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/30 per kg. Its average auction price dropped down to Rs 1200/1600 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची झुंड़ीवाली 1430 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी घटकर 1200/1600 रुपए रह जाने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Turmeric: possibility of break on downtrend

New Delhi, 19 July (NNS): Here, the prices of turmeric rose by Rs 100 to Rs 16700 per quintal owing to the strong sale even after the higher level. During the previous day, the prices have gone up in the same ratio. There were around 2800 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices jumped by Rs 100 per quintal during the previous day. The active contract prices descended by Rs 314 or 1.94 percent to Rs 15904 per quintal because of the constant speculative buying. There is a possibility of temporary uptrend in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : तेजी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 19 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां हल्दी ईरोड ग. एज ईट इज 100 रुपए और तेज होकर 16,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में हल्दी की करीब 2800 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 314 रुपए या 1.94 प्रतिशत टूटकर 15,904 रुपए पर  आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 19 July (NNS): Here, cumin prices held stable at Rs 29000 per quintal owing to the feeble offtake at the higher level. During the previous day, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 6000/7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract went down by Rs 220 or 0.82 percent to Rs 26700 per quintal owing to the feeble speculative buying. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming one or two days.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 19 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर डटा रहा। एक दिन पूर्व इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 6-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 0.82 प्रतिशत मंदा होकर 26,700 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Fenugreek: no more decrement

New Delhi, 19 July (NNS): The prices of fenugreek reduced by Rs 100 to Rs 6700 per quintal owing to the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. Presently, the arrivals and the prices remained stable at the same level in the markets of Rajasthan. The market sentiments may affect because of the ongoing consumption season. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

मेथीदाना : रुक सकती है मंदी

नई दिल्ली, 19 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव और कमजोर पड़ गया है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 6700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।