New Delhi, 11 June (NNS): The prices of all varieties of Basmati has been started selling out from the mills constantly due to the increased export demand from the last some days, whereas, the demand seems unfavourable in domestic markets. The mills have also been selling the stock at the lower level and the supply downfall in the markets. The traders are not selling the old stock at the lower level. Today, it’s milling prices went up by Rs 200/225 per quintal in the Cheeka, Safeedon, Karnal, Tarawadi, kaithal and Ansad line, whereas, the prices showed uptrend during the last two weeks. The paddy which was B stored at the higher level in the mills during the season. Now that stock has already been sold out in the markets. Therefore, the rice sela 1509 which was being sold at Rs 6650/6750 per quintal and there is no possibility of uptrend in the prices. Similarly, the prices of non-basmati rice may not show more downtrend in the prices during the coming days.
बारीक चावल-और बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों से निर्यात दोनों मांग बासमती प्रजाति के सभी चावल में राइस मिलों से निकलने लगी है, जबकि डोमेस्टिक में अभी अनुकूल नहीं है। अब मिलों का स्टॉक मंदे भाव में निकलता जा रहा है तथा मंडियों में धान की आपूर्ति टूट गई है। जो स्टॉक में पड़ा है, उन मालों को और घटाकर कारोबारी बिकवाल नहीं आ रहे हैं। आज की तारीख में चीका सफीदों करनाल तरावड़ी कैथल असंद लाइन में मिलिंग करने पर घर से 200/225 रुपए प्रति कुंटल का अभी भी नुकसान लग रहा है, जबकि दो सप्ताह से भाव तेज हुए हैं। मिलों में जो धान सीजन के ऊंचे भाव के स्टाक किए हुए हैं, वह अधिकतर निबट गए हैं। अत: जो चावल सेला 1509 क्वालिटी का 6650/6750 रुपए बोल रहे हैं, इसमें और बढ़ने के आसार बन गए हैं। इसी तरह गैर बासमती प्रजाति में भी मंदा नहीं समझना चाहिए।
Wheat: no more downtrend
New Delhi, 11 June (NNS):The government has made the import policy for wheat and both the central pool and the stockists are doing competitive buying, due to this, the market may not show more down trend. This year, the production rose from 1090 metric tonnes to 1121 lakh metric tonnes, despite all this, there is a lack of old stock in the godowns, due to this, the traders of private sector constantly purchasing the stock at the current level. On the other hand, the government has been purchasing the stock from Rajasthan and Madhya Pradesh at the minimum support price of Rs 2275 per quintal after the uptrend of Rs 125 per quintal. The government has purchased around 267 lakh metric tonnes to 270 lakh metric tonnes till now, but the purchase target has been set at 372 lakh metric tonnes, due to this, which is expected that the buying will remain constant. In the circumstances, The buying of convent reported to be weak on seeing arrivals.
गेहूं -ज्यादा नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) यद्यपि गेहूं का आयात सरकार द्वारा करने की योजना बना दी गई है तथापि केंद्रीय पूल एवं स्टॉकिस्टों की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली से बाजार में ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है। उत्पादन इस बार 1090 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 1121 लाख मीट्रिक टन होने का सरकारी अनुमान आ रहा है, इन सबके बावजूद भी पुराना स्टाक गोदामों में नहीं बचने से प्राइवेट सेक्टर के कारोबारी लगातार खरीद कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए मध्य प्रदेश व राजस्थान में 125 रुपए बोनस देकर खरीद की जा रही है। अभी तक सरकार द्वारा 267 से 270 लाख मीट्रिक टन के बीच खरीद किया जा चुका है। सरकार का खरीद लक्ष्य 372 लाख मीट्रिक टन का निर्धारित किया गया है, इसलिए अभी आगे खरीद जारी रहेगी। अत: ज्यादा मंदा भी नहीं आएगा। मंडियों में गेहूं की आवक को देखते हुए सरकारी खरीद लक्ष्य से काफी कम रह जाएगी।
Maize: high trade in the godown reach
New Delhi, 11 June (NNS): The prices of maize went up by Rs 150/200 per quintal during the previous month despite the higher sowing in Bihar. Similarly, the new stock has been started arriving in Farukkhabad, Kannauj and Barabanki line of UP after the heavy uptrend in the prices, due to this reason, there, the prices dropped down by Rs 100 per quintal during the last 10 days. The reality is that the stock of maize is being sold at Rs 2300 per quintal in Haryana and Punjab Reach, whereas, the stock of Bohar also ruling at Rs 2400/2425 per quintal, due to this reason, the prices of maze remained stable at the same level after the decrement in the prices of Bihar, but here, there is no possibility of more down trend in the prices being purchased the stock by the big companies.
मक्की- गोदाम पहुंच में व्यापार ज्यादा
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) बिहार में मक्की की बिजाई अधिक होने के बावजूद पिछले महीने 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी। इस तेजी के बाद यूपी के फर्रुखाबाद कन्नौज बाराबंकी लाइन में नई मक्की आ जाने से वहां की मकई में 100 रु का मंदा पिछले 10 दिनों में आ गया है। वास्तविकता यह है कि यूपी की मक्की हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300 रु बिक रही है, जबकि बिहार की मक्की 2400/2425 रु का पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बिहार में गिरावट के बाद बाजार ठहर गए हैं, लेकिन वहां भी बड़ी कंपनियों की खरीद से और घटने की गुंजाइश नहीं है।
Millet: shortage of stock
New Delhi, 11 June (NNS): The new crop of millet will likely to arrive after 4 to 5 months. The kharif crop of millet will likely to arrive after one and a half month, before this, it’s showing does not seems favourable. On the other hand, the arrivals of illegal stock of millet reported to be weak, due to this, in Mauli Barwala reach, its prices gained by Rs 100 per quintal from the producing markets and the market may show more uptrend. In Maili Barwala reach, it was being sold at Rs 2200 per quintal, now, its prices remained stable at Rs 2300 per quintal. The market will likely to remain under pressure due to the weak demand, but there is no downtrend in the roots and the market may show uptrend during the coming days.
बाजरा-माल की कमी
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) बाजरे की फसल आने में अभी पूरा चार-पांच महीने का समय बाकी है। गर्मी वाला बाजार एक डेढ़ महीने बाद अभी आएगा, उससे पहले इसकी बिजाई अनुकूल नहीं है। दूसरी ओर हेरा फेरी का जो बाजरा यहां आ रहा था, वह आना काम हो गया, जिससे उत्पादक मंडियों से मौली बरवाला पहुंच के लिए 100 रुपए बढ़ाकर पिछले दिनों बोलने लगे तथा अभी और बाजार बढ़ने के आसार बन गए हैं। मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2200 पिछले महीने बिका था, उसके भाव 2300 रुपए हो गए, बढ़े भाव में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार थोड़ा दबा हुआ है, लेकिन जड़ में मंदा नहीं है, बाजार फिर बढ़ जाएगा।
Masoor: constant buying from the stockists
New Delhi, 11 June (NNS): The production of masoor reported to be high, but the buying of the stock seems constant from the stockists, due to which, they are buying less amount of stock in most of the markets like Mungaoli, Ganj badauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, whereas, the tradera of producing markets are also started storing the stock at the current level and the market may increase from her. Notably, the prices reduced from Rs 6675 to Rs 6750 per quintal, which was being quoted at the lower level. The prices have been ruling at the higher level, on seeing this, It is profitable to purchase the stock at the lower level.
मसूर-स्टॉकिस्टों की लिवाली
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) मसूर का इस बार उत्पादन अधिक हुआ है, लेकिन नीचे भाव आते ही स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ गई है, जिसके चलते मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में अधिकांश मंडियों में माल कम ला रहे हैं। वहीं कच्ची मंडियां के कारोबारी भी माल रोकने लगे हैं तथा यूपी हरियाणा दिल्ली के कारोबारी भी मसूर के स्टॉक में आ गए हैं, जिससे बिल्टी में मसूर यहां 100 रुपए बढ़ने के बाद आज ठहर गई है तथा यहां से फिर बाजार बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि नीचे में पिछले दिनों 6675 रुपए बिकने के बाद 2 दिन पहले 6750 रुपए का व्यापार हो गया था, जो थोड़ा शाम को नरम बोल रहे हैं। पीछे से पड़ता नहीं है, इसे देखते हुए कुछ और घटने पर खरीद करना चाहिए।
Urad: should purchase the stock again
New Delhi, 11 June (NNS): There is a lack of urad stock in the pipeline, whereas the sale of its dal chilka and dhoya also seems unfavourable, due to this, in spot, its prices remained stable at Rs 103 per kg. There is a shortage of urad stock, due to this, it is being sold at Rs 95 per kg. Apart from this, there is also a shortage of small stock and in Chennai, no new stock will likely to be unload. The prices of the chilka and dhoya stock does not seems good as compared to the bold stock, due to which, the prices showed soft trend. Here, the prices showed heavy downfall and the prices may increase by Rs 4/5 per kg due to the increased demand from the mills.
उड़द-फिर माल खरीदिए
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) उड़द पाइप लाइन में ज्यादा नहीं है, वहीं दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल होने से हाजिर में 103 रुपए के आसपास घूम रही है। गौरतलब है कि उड़द शॉर्टेज में होने से 95 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है। छोटे माल भी स्टॉक में नहीं है तथा चेन्नई में भी ज्यादा उतरने वाला नहीं है, उन मालों में छिलका व धोया के पड़ते मोटे माल की अपेक्षा बढ़िया नहीं लग रहे हैं, जिससे उसके भाव थोड़ा नरम बोल रहे हैं। अब यहां से और मंदा नहीं लग रही है, तथा दाल मिलों की मांग निकलने पर चार-पांच रुपए किलो बढ़ना मामूली बात है।
Moong: new stock will not let the prices to go up
New Delhi, 11 June (NNS): Here, the arrival pressure of moong reported to be high from Madhya Pradesh, UP, Bihar, Jharkhand, Bengal and Orissa. On the other hand, the traders are doing panic selling of the stored stock, due to this reason, the prices of new moong remained stable at Rs 7700/8200 per quintal after the decrement of Rs 1000 per quintal during the previous month, after this, the prices of the new stock strengthened at Rs 7900/8400 per quintal after the decrement in the prices. Now, the prices have not showed more downtrend, but the trade should not be done at the long uptrend.
मूंग- नए माल बढ़ने नहीं देंगे
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल उड़ीसा से यहां मूंग का प्रेशर बढ़ गया है। दूसरी ओर जो माल स्टॉक में पड़ा है, उसकी बिक्री घबराहट पूर्ण होने लगी है। जिस कारण पिछले महीने 1000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के बाद क्वालिटी अनुसार नई मूंग 7700/8200 रुपए प्रति किलो उड़ीसा बंगाल एवं मध्य प्रदेश की रह गई थी, उसके बाद काफी भाव नीचे आ जाने पर ग्राहकी के निकलने से थोड़ा मजबूती लिए नया माल 7900/8400 तक बिक रहा है। अब इन भावों में ज्यादा मंदा तो नहीं लग रहा है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार बिल्कुल नहीं करना चाहिये।
Tur: will likely to remain high
New Delhi, 11 June (NNS): The dal mills of Katni line have been buying the stock of tur constantly as the stock has already been sold out in the Neemach, Ratlam and Mandsaur line along with the weak production, due to its effect, here also, the arrivals seems weak. On the other hand, there is a lack of old stock in the pipeline. Whereas, the stock has mot been available at the sluggish level from Mojambik and the Malawi, on seeing this, lemon tur is being sold at Rs 119 per kg at the current level and the prices may improve by Rs 5 per kg. Presently, the sale of its dal seems unfavourable, due to this, the prices showed heavy downfall.
तुवर-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) महाराष्ट्र की तुवर का उत्पादन कम होने तथा तुवर नीमच रतलाम मंदसोर लाइन में निबट जाने से कटनी की दाल मिलें भी लेमन तुवर की लिवाली करने लगी हैं, इसके प्रभाव से यहां भी तुवर की आवक घट गई है। उधर पाइपलाइन में पुराना माल बिल्कुल नहीं बचा था। उधर मोजांबिक एवं मालावी भी सस्ती नहीं मिल रही है, इसे देखते हुए जो वर्तमान में 119 रुपए प्रति किलो लेमन तुवर बिक रही है, इसमें आगे चलकर कम से कम 5 रुपए प्रति किलो की तेजी मिल सकती है। वर्तमान में दाल की बिक्री अनुकूल नहीं होने से ये भाव निचले स्तर पर आ गए हैं।
Gram desi: no decrement
New Delhi, 11 June (NNS): The all-round production of gram desi reported to be high, due to which, the arrival pressure of the stock seems feeble and the sale of the government reported to be close, due to which, the new stock has been selling out constantly in the markets. It is also true that the sale of besan and its dal also seems unfavourable in the markets and the stockists are in a fear, due to which, the prices have showed long uptrend, but there is no risk in the trade at Rs 7250 per quintal. It is profitable to purchase the stock at the current level.
देसी चना-इस बार मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है जिसका मंडियों में आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है तथा सरकारी माल की बिक्री भी इस समय बंद हो गई है, जिससे जो माल आ रहा है, वह बिकता जा रहा है। हम हम मानते हैं कि बाजारों में बेसन एवं दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा स्टॉकिस्ट भी डरे हुए हैं, जिससे फिलहाल लंबी तेजी तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव के चने 7250 रुपए में रिस्क भी नहीं लग रहा है। यदि इस पर माल मिले तो, खरीदना चाहिए।
Rajma chitra: no possibility to decrease
New Delhi, 11 June (NNS): Presently, the selling of the rajma chitra reported to be high from Pune, Satara and Barsi line because the difference between both the desi and the imported stock seems high. Here, the varun stock of Barsi line also being quoted at Rs 98/106 per kg and the consumption of the stock seems high. The stock will likely to sell at the reasonable prices during the coming one month, due to which, no new crop will likely to arrive in China, but the stock of Mumbai containers which is being sold at Rs 112/122 per kg, now, its prices may show heavy uptrend during the coming days. Here also, there is no risk in the trade at Rs 116/128 per kg, but the prices may increase after sometime.
राजमां चित्रा-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) पुणे, सतारा, बारसी लाइन का राजमां इस समय अधिक बिक रहा है, क्योंकि देसी विदेशी माल का अंतर काफी बढ़ गया है। यहां 98/106 रुपए प्रति किलो के भाव से बारसी लाइन का वरुण माल बिक रहा है, इसी माल की खपत है। अभी आगामी एक महीने तक पड़ते में माल बिकेगा, जिससे चीन में तेजी निकट में आने वाली नहीं है, लेकिन जो माल 112/122 रुपए के आसपास मुंबई कंटेनर के बिक रहे हैं, इसमें दूरगामी परिणाम बहुत तेज रहने वाला है। यहां भी 116/128 रुपए के राजमां में रिस्क नहीं है, लेकिन तेजी आने में थोड़ा टाइम लगेगा।
Gram kabuli: downtrend in the international markets
New Delhi, 11 June (NNS): The production of gram kabuli reported to be high in Maharashtra, Karnataka, Andhra pradesh and MP, due to this reason, the market showed constant downfall from the upper level. There is a lack of demand in the markets. Here, the stock of Maharashtra also being sold at Rs 85/88 per kg as quality wise. Some best quality stock also being traded at Rs 90 per kg and both the small and the bold stock also being quoted at the lower level from Karnataka and MP. There is a lack of demand in the markets and the selling pressure also seems high, on seeing this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
काबुली चना-इस बार विदेशों में मंदा
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन इस बार महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में जबरदस्त हुआ है। यही कारण है कि ऊपर के भाव से बाजार लगातार टूटे जा रहा हैं। बाजारों में ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है, यहां महाराष्ट्र के माल 85/88 रुपए प्रति किलो क्वालिटी के अनुसार बिक रहे हैं। कुछ बढ़िया माल 90 रुपए भी बोल रहे हैं, कर्नाटक मध्य प्रदेश के छोटे-मोटे माल भी उसी हिसाब से घटाकर बोल रहे हैं। बाजारों में ग्राहकी काफी कम है तथा बिकवाली का प्रेशर है, इसे देखते हुए अभी तेजी की गुंजाइश नहीं है।
Pea: prices may increase after some time
New Delhi, 11 June (NNS): Around 23 lakh tonnes of pea reported to be imported till now. The stock has imported till the end of this month, on seeing this, the prices have not showed heavy uptrend despite the higher consumption. The traders have purchased the stock at Rs 44/46 per kg and the stock has been started unloading. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. The demand of the stock seems good in the eastern parts of the country, but the trade should not be done at the long uptrend on seeing the import deals.
मटर-ठहरकर फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) अब तक मटर का आयात 23 लाख में टन तक हो चुका है। पिछले माह के अंत तक आयात हो चुका है, इसे देखते हुए मटर की खपत बढ़ने के बावजूद भी अन्य दलहनों की अपेक्षा अधिक तेजी नहीं लग रही है। अधिकतर तेजी मंदी के व्यापार करने वाले मटर की खरीद 44/46 रुपए प्रति किलो के भाव में भारी मात्रा में किए हुए थे, वह माल उतरने लगे हैं। अत: वर्तमान भाव में एक बार मुनाफा मिले, तो माल बेचते रहना चाहिए। हम मानते हैं कि पूर्वी भारत की मांग अच्छी चल रही है, लेकिन जिस तरह आयात सौदे हो रहे हैं, उसे देखकर अब लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 11 June (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained sluggish at Rs 10500/10600 per quintal due to the weak demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also remained pressure at Rs 5400/5450 per quintal. In NCDEX, the guar gum june delivery rose by Rs 30 to Rs 10420 per quintal because of the increased speculative buying. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.
ग्वार गम : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओ की मांग कमजोर होने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10500/10600 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। ग्वार के भाव भी मांग घटने से 5400/5450 रूपये प्रति क्विंटल पर दबे रहे। सटोरियों की लिवाली बढ़ने के कारण एनसीडीईएक्स में ग्वार गम वायदा जून डिलीवरी 30 रूपये बढकर 104250 रूपये प्रति क्विंटल हो गया। भविष्य में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना कम है।
