New Delhi, 05 June (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7300 per quintal because of the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Presently, the arrivals and the prices remained stable at the same level in the markets of Ramganj mandi, due to this, the market sentiments may affect. The market sentiments may affect because of the upcoming consumption season. The spot fenugreek prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
मेथीदाना : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। रामगंज मंड़ी में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Nutmeg: will likely to remain sluggish
New Delhi, 05 June (NNS): The prices of nutmeg held stable at Rs 495 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices held firm at the same level of the previous day in Kochi because of the ongoing monsoon season. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जायफल : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 495 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। मानसून चालू होने के कारण कोच्चि मंड़ी में जायफल की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: no decrement
New Delhi, 05 June (NNS): The prices of poppy seeds Turkey held stable at Rs 1200 per kg due to the feeble offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak availability and arrivals. There is no possibility of more downtrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मंदा होने की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Coriander: likely to remain stable
New Delhi, 05 June (NNS): The prices of coriander badami held stable at Rs 8600 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble level. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 4000/5000 bags of coriander reported to arrive in the Ramganj mandi and the prices held stable at the level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 42 or 0.57 percent to Rs 7410 per quintal because of the sluggish speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
धनिया : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। रामगंज मंड़ी में धनिए की करीब 4-5 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मामूली लिवाली से सक्रिय वायदा 42 रुपए या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 7410 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।
Big cardamom: no decrement
New Delhi, 05 June (NNS): Here, the prices of big cardamom jhundiwali held firm at Rs 1490 per kg due to the sluggish sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/20 per kg. Its average auction price fell down to Rs 1250/1575 per kg in the last auction which held on 30 May. The market sentiments may affect due to the sluggish sale. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची झुंड़ीवाली 1490 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10-20 रुपए की नरमी आई थी। 30 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी घटकर 1250/1575 रुपए पर बनी होने की सूचना मिली थी। बिक्री सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची मंदी होने का डर नहीं है।
Turmeric: may show more uptrend
New Delhi, 05 June (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis rose by Rs 400 to Rs 18300 per quintal due to the increased offtake even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. There were around 2200 bags of turmeric reported to arrive in the various markets of the country and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract jumped by Rs 798 or 4.75 percent to Rs 17602 per quintal owing to the all-round speculative buying. The spot turmeric prices may show more uptrend during the near future.
हल्दी : और बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर हल्दी का उठाव बढ़ गया। यही वजह है कि यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 400 रुपए तेज होकर 18,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। एक दिन पूर्व इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में हल्दी की करीब 2200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 798 रुपए या 4.75 प्रतिशत उछलकर 17,602 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 05 June (NNS): Here, cumin prices held stable at Rs 32000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level during the coming days. The active contract ascended by Rs 170 or 0.60 percent to Rs 28590 per quintal owing to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
जीरा : तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी यहां जीरे में स्थिरता का रुख बना रहा। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। ऊंझा में जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 170 रुपए या 0.60 प्रतिशत तेज होकर 28,590 रुपए हो गया। अपेक्षाकृत रूप से नीची आवक के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा तेज होने के आसार नहीं हैं।
