New Delhi, 03 June (NNS): In Khurja line, the producing companies have increased the prices of liquid milk b Rs 56/57 per kg, whereas, the availability of best quality milk seems weak, due to which, the prices of milk powder also being quoted at Rs 285/295 per kg. The companies are producing less amount of stock because of the higher production cost, here, the demand of the product seems high due to the constant increment in the temperature. Presently, the consumption of liquid manufacturing companies also showed uptrend, whereas, milk powder of South India has been unloading in the less quantity as compared to the North India, due to which, the market remained stable at the same level. The stored stock of the plants have been started increasing constantly, due to this reason, the prices may not show more downtrend. Today, the enquiry of export seems high as compared to before because its prices have been ruling at the higher level in the global market.

दूध पाउडर-फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस) गत सप्ताह उत्पादक कंपनियों ने लिक्विड दूध के भाव खुर्जा लाइन में 56/57 रुपए पर बढ़े हुए थे, वहीं बढ़िया दूध की उपलब्धि काफी घट गई है, जिससे दूध पाउडर के भाव 285/295 रुपए प्रति किलो पर पूर्ववत तेज बोले गए। उत्पादन लागत महंगा होने से कंपनियां दूध पाउडर कम बना रही है, इधर गर्मी बढ़ने से प्रोडक्ट की मांग बढ़ गई है। इस समय पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की दूध पाउडर की खपत भी बढ़ी है, वहीं दक्षिण भारत के दूध पाउडर उत्तर भारत अब कम उतर रहे हैं, जिससे बाजार ठहरा हुआ है। प्लांटों का स्टाक तेजी से निकलता जा रहा है, जिस कारण और मंदे की संभावना नहीं है। आज निर्यात में पहले की अपेक्षा पूछपरख बढ़ गई है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में भाव तेज हो गए हैं।

Desi ghee: shortage of liquid milk

New Delhi, 03 June (NNS): The production of desi ghee and butter remained at Rs 27 percent due to the lack of liquid milk supply at the current level. Most of the liquid milk has been selling in the poly packs because it seems profitable for the plants. In April, the prices of desi ghee and butter rose  by Rs 40/50 per kg. Now, the premium quality desi ghee held stable at Rs 7650/7950 per tin and butter also ruling at Rs 385/390 per kg respectively. The prices of desi ghee may show more uptrend on seeing the shortage of liquid milk in the plants. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. Its inferior quality stock has been ruling at Rs 6750/6950 per quintal.

देसी घी-लिक्विड दूध की भारी कमी

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस) वर्तमान में लिक्विड दूध के आपूर्ति में भारी कमी से कंपनियों में देसी घी एवं बटर का उत्पादन 27 प्रतिशत रह गया है। अधिकतर लिक्विड दूध पॉली पैक में जा रहा है, क्योंकि प्लाटों को उसमें पड़ता है। अप्रैल में 40/50 रुपए प्रति किलो की देसी घी एवं बटर में तेजी आ गई है। अब देसी घी के भाव प्रीमियम क्वालिटी के भाव 7650/7950 रुपए प्रति टीन हो गए हैं तथा बटर भी 385/390 रुपए प्रति किलो हो गया है। आगे लिक्विड दूध की कमी को देखते हुए देसी घी में और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। अत: इन भावों में अब खरीद करना चाहिए। हल्के माल 6750/6950 रुपए तक बोल रहे हैं।