New Delhi, 03 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. held firm at Rs 20500 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. There were summer vacations in Gutur. After one week, there, the trading activities will likely to be normal, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 20,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। गुंटूर में फिलहाल गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। एक सप्ताह बाद वहां कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Turmeric: possibility to increase

New Delhi, 03 June (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis reduced by Rs 600 to Rs 18200 per quintal owing to the weak buying at the higher level. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract went up by Rs 254 or 1.54 percent to Rs 17860 per quintal owing to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain high during the coming days.

हल्दी : फिर बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी फिर बढ़ने के आसार हैं। बढ़ी हुई कीमत पर लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 600 रुपए मंदी होकर 18,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें थोड़ी तेजी आई थी। ईरेाड में हल्दी की करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 254 रुप या 1.54 प्रतिशत तेज होकर 17,860 रुपए पर पहुंच गया। केरल में मानसून आ चुका है तथा अब यह तेजी से आगे बढ़ने की भी खबरें आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी फिर बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

Poppy seeds: no fear of downtrend

New Delhi, 03 June (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1200 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the normal availability and supply. The spot poppy seeds prices will not likely to decrease the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति एवं उपलब्धता सामान्य से कमजोर होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना मंदा होने का डर नहीं है।

Coriander: possibility of break on downtrend

New Delhi, 03 June (NNS): The prices of coriander badami went down by Rs 200 to Rs 8600 per quintal due to the weak buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. There were around 4000 bags of coriander reported to arrive in the Ramganj mandi because of the weak sale and the prices held stable at the level of the previous day. The active contract prices ascended by Rs 36 or 0.49 percent to Rs 7458 per quintal because of the limited speculative buying. There is a possibility of break on downtrend in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए की मंदी पर ब्रेक लग सकता है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। रामगंज मंड़ी में किसानों की बिक्री कमजोर पड़ने से धनिए की करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 36 रुपए या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 7458 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।

Black pepper: not likely to increase

New Delhi, 03 June (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 685 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 15 per kg. The arrivals remained stable at the same level of the previous day and the prices reported to be decrease by Rs 5/10 per kg, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। आने वाले छ: सात दिनों में कालीमिर्च में तेजी की आस नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 685 रुपए प्रति किलो्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही होने के बाद भी 5-10 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। केरल में मानसून आ चुका है तथा वर्षा भी नियमित तौर पर होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च तेज होने की संभावना नहीं दिख रही है।

Cumin: no long uptrend

New Delhi, 03 June (NNS): Here, cumin prices went up by Rs 200 to Rs 32000 per quintal owing to the limited support of buying at the higher level. There were around 11000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices gained by Rs 50/100 per 20 kg. The active contract jumped by Rs 1290 or 4.76 percent to Rs 28380 per quintal owing to the all-round speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming one or two days.

जीरा : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 200 रुपए सुधरकर 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गया। ऊंझा में जीरे की आवक और घटकर करीब 11-12 हजार बोरियों की होने तथा 50-100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 1290 रुपए या 4.76 प्रतिशत उछलकर 28,380 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 03 June (NNS): Here, the prices of big cardamom jhundiwali declined by Rs 35 to Rs 1490 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. Its average auction price declined to Rs 1250/1575 per kg in the last auction which held on 30 May, due to which, the market sentiments may affect. There is no fear of uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची झुंड़ीवाली 35 रुपए मंदी होकर 1490 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 30 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी मंदी होकर 1250/1575 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आशा नहीं है।