New Delhi, 28 May (NNS): The prices of castor oil remained under at Rs 11700/11800 per quintal due to the weak industrial demand along with the export. In Ahmadabad, castor prices also being quoted at Rs 11400 per quintal. In the markets of Rajasthan, its prices also being quoted at Rs 5300/5400 per quintal. In NCDEX, the castor contract June delivery went up by Rs 10 to Rs 5686 per quintal due to the speculative buying. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the demand and supply.

अरंडी तेल : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) निर्यात एवं औद्योगिक मांग  कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 11700/11800 रुपए प्रति क्विंटल पर दबे रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 11400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 5300/5400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदा जून डिलीवरी 10 रूपये बढ़कर 5686 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें अधिक घट-बढ़ की संभावना नहीं है।

Mustard: no more uptrend

New Delhi, 28 May (NNS): The prices of mustard ascended by Rs 200 to Rs 6150/6200 per quintal at the Lawrence Road due to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Najafgarh mandi, mustard prices also being quoted at Rs 5600/5700 per quintal. In Jaipur, its prices held stable at Rs 6350 per quintal. There were around 7.25 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.

सरसों : ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 200 रुपए बढकर 6150/6200 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में सरसों के भाव लूज 5600/5700 रुपए प्रति कुंटल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 6350 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आज 7.25 लाख बोरी के लगभग की रही। भविष्य में इसमें तेजी की संभावना नहीं है।

Cottonseed cake: will likely to remain strong

New Delhi, 28 May (NNS): The prices of cottonseed cake rose by Rs 50 to Rs 3400/3600 per quintal because of the increased demand from the cattle feed manufacturers and feeble supply.  In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3250/3350 per quintal. The cottonseed cake June delivery improved by Rs 10 to Rs 2735 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.

बिनौला खल : मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) आपूर्ति घटने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने से  बिनौला खल के भाव  50 रुपए बढ़कर 3400/3600 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। भटिंडा मेंं इसके भाव 3250/3350 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल वायदा जून डिलीवरी 10 रूपये बढकर 2735 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है।

Soybean: no more decrement

New Delhi, 28 May (NNS): The prices of soybean reduced by Rs 50 to Rs 4900 per  quintal owing to the weak buying from the plants in Jalgaon because of the sluggish offtake even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. The active soya oil contract ascended by 32 cents per pound, and the active palm oil contract in KLCE reported to be increase by 94 Ringgit per tonne because of the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of break on downtrend in the spot soybean prices during the coming days.

सोयाबीन : रुक सकती है मंदी

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव कमजोर ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से सोयाबीन 50 रुपए और मंदा होकर 4900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। एक दिन पूर्व भी इसमें इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 32 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 94 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।