New Delhi, 27 May (NNS): The prices of cashew four pieces gained by Rs 40 to Rs 610 per kg owing to the strong buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 30/35 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices in the producing areas. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming days.

काजू : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू मजबूत ही बना रह सकता है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से काजू चार टुकड़ा 10 रुपए और तेज होकर 610 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व इसमें 30-35 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में कीमत ऊंची बनी होने की रिपोर्ट्स से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने की संभावना है।

Almond kernel: no fear of downtrend

New Delhi, 27 May (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 590 per kg owing to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The new crop of almond will likely to arrive after two and a half months in California, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगरी मंदी होने का डर नहीं दिख रहा है। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 590 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कैलिफोर्निया में नई फसल शुरू होने में अभी करीब ढाई महीनों का समय शेष है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकता है। आगामी हफ्ते में हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।