New Delhi, 06 May (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 20500 per quintal owing to the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. There were around 70000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level during the previous day. The market sentiments may affect due to its inferior quality. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

लालमिर्च : स्थिरता बनी रहने के आसार

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 20,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में लालमिर्च की करीब 70 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रहने की संभावना नजर आ रही है।

Turmeric: no more decrement

New Delhi, 06 May (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis dropped down by Rs 200/400 to Rs 17400 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the feeble prices. It was ruling at  Rs 17100 per quintal during the previous week. There were around 2500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract dropped down gained by Rs 454 or 2.41 percent to Rs 18378 per quintal owing to the strong speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to decrease during the near future.

हल्दी : मंदी की आशंका

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में मंदी की आशंका है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड गट्ठा एज ईट इज 200-400 रुपए मंदी होकर 17,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। हालांकि एक सप्ताह पूर्व इसकी कीमत 17,100 रुपए थी। ईरोड में हल्दी की करीब 2500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की भारी बिकवाली से सक्रिय वायदा 454 रुपए या 2.41 प्रतिशत टूटकर 18,378 रुपए पर आ गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में मंदी की आशंका नजर आ रही है।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 06 May (NNS): The prices of poppy seeds Turkey eased by Rs 10 to Rs 590 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 20/30 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no fear of downtrend in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है। बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। गर्मियों की संभावित खपत को देखते हुए बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: no long uptrend

New Delhi, 06 May (NNS): The prices of coriander badami gained by Rs 100 to Rs 8200 per quintal due to the limited support of buying at the higher level. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 10000 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi and the prices went down by Rs 200 per quintal. The active contract prices declined by Rs 110 or 1.49 percent to Rs 7276 per quintal because of the sluggish speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.

धनिया : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए और बढ़कर 8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। बारां मंड़ी में धनिए की करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 110 रुपए या 1.49 प्रतिशत मंदा होकर 7276 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।

Black pepper: likely to remain strong

New Delhi, 06 May (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 670 per kg owing to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 15 per kg. The arrivals reported to be same as the previous level and the prices improved by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak arrivals than the normal level. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 670 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने तथा 5 रुपए की वृद्धि होने की जानकारी मिली। आवक सामान्य से कमजोर होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 06 May (NNS): Here, cumin prices jumped by Rs 1500 to Rs 2480 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the feeble prices. There were around 20000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 50/300 per 20 kg. The active contract gained by Rs 530 or 2.19 percent to Rs 24760 per quintal due to the strong speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming one or two days.

जीरा : और बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 1500 रुपए उछलकर 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। ऊंझा में इसकी करीब 20 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50-300 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 530 रुपए या 2.19 प्रतिशत तेज होकर 24,760 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ने के आसार हैं।

Big cardamom: no decrement

New Delhi, 06 May (NNS): Here, the prices of big cardamom jhundiwali gained by Rs 20 to Rs 1490 per kg owing to the limited buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. Its average auction price rose to Rs 1200/1500 per kg in the last auction which held on 25 April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downtrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है। बढ़ी हुई कीमत पर भी हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची झुंड़ीवाली 20 रुपए और तेज होकर 1490 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व भी इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 25 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी बढ़कर 1200/1500 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।