New Delhi, 26 November (NNS): Buying interest in red chilli remains weak at present. Recently, prices of red chilli No. 334 declined by Rs 500 per quintal, bringing rates down to Rs 26000/28000 per quintal. The carry-forward stock from the previous season in the mandis of Andhra Pradesh and Telangana is reportedly low. Despite this, prices are witnessing weakness. Compared to last year, lower crop production and the depletion of old stocks in cold storages have kept supplies limited. This has generated some demand from spice companies and stockists. However, sluggish buying by regular consumers and spice traders in local mandis and wholesale markets is putting pressure on prices.

लालमिर्च : आगे बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 19 नवंबर (एनएनएस) लालमिर्च की कीमतों में फिलहाल ग्राहकी कमजोर बनी हुई है। हाल ही में लालमिर्च 334 नंबर की कीमतों में 500 रुपए की मंदी आई थी। जिससे इसके भाव 26000/28000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की मंडियों में पिछले सीजन का बचा हुआ स्टॉक कम बताया जा रहा है। इसके बावजूद भी भाव नरम हो रहे है पिछले साल की तुलना में कम फसल और कोल्ड स्टोरेज में पुराना स्टॉक समाप्त होने तथा सीमित होने से मसाला कंपनियों और स्टॉकिस्टों की तरफ से थोड़ा मांग बनी हुई है। स्थानीय मंडियों और थोक बाजारों में आम खरीदारों और मसाला कारोबारियों की सुस्त लिवाली के कारण कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

Cloves: Prices Expected to Surge Further

New Delhi, 26 November (NNS): Clove prices have been witnessing a firm trend in the mandis these days. Continuous heavy exports from foreign markets and strong domestic demand have strengthened the market. Recently, prices surged by Rs 50 per kg, reaching a high of Rs 1050/1150 per kg. Large quantities of cloves are being imported from major producing countries such as Madagascar and Indonesia. Despite the continuous arrival of imported consignments at various ports, domestic mandis are witnessing tight stock availability. Clove prices in wholesale markets may move further higher in the coming days.

लौंग : आगे छलांग लगाएगा

नई दिल्ली, 19 नवंबर (एनएनएस) मंडियो में लौंग की कीमतों में इन दिनों मजबूती देखने को मिल रही है। विदेशी बाजारों से लगातार हो रहे भारी निर्यात और स्थानीय स्तर पर मजबूत मांग के कारण लौंग के तेवर गरम हो गये हैं। आज इसके भाव 50 रुपए उछलकर 1050/1150 रुपए प्रति किलो के उच्च शिखर पर जा पहुंचे। मेडागास्कर और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से भारी मात्रा में लौंग का आयात किया जा रहा है। अलग-अलग बंदरगाहों पर लगातार पहुंच रहे विदेशी माल के कारण घरेलू मंडियों में स्टॉक कमी बनी हुई है। थोक बाजारों में लौंग की कीमतें आगे और लाल हो सकती हैं।

Small Cardamom: Prices to Remain Firm

New Delhi, 26 November (NNS): Small cardamom prices remained stable this week. Recently, prices declined by Rs 100 per kg, following which the rates of 7.5 mm cardamom settled at Rs 3200/3300 per kg. During the initial harvesting season, inadequate rainfall and adverse weather conditions reportedly resulted in a 25/30 percent decline in harvesting. Carry-forward stocks from the previous season are also reported to be low. Limited arrivals of the new crop in the mandis have encouraged stockists and traders to quote higher prices. With the festive season and the onset of winter, demand for small cardamom is increasing rapidly in local markets and consumption centres. Cardamom prices may gain further strength in the coming days.

छोटी इलायची : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 नवंबर (एनएनएस) छोटी इलायची में इस सप्ताह स्थिरता देखने को मिली है। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की नरमी आई थी। जिसके परिणामस्वरूप यहां साढ़े सात एमएम के भाव 3200/3400 रुपए प्रति किलो रह गए। शुरुआती फसल सीजन के दौरान बारिश की कमी और प्रतिकूल मौसम की वजह से तुड़ाई में 25/30 प्रतिशत तक की कमी बताई जा रही है। पिछले सीजन का पुराना स्टॉक कम हो चुका है और मंडियों में नई फसल की आवक सीमित होने के कारण स्टॉकिस्ट और कारोबारी ऊंची बोलियां लगा रहे हैं। त्योहारी सीजन और सर्दियों की शुरुआत के चलते स्थानीय बाजारों और खपत केंद्रों पर छोटी इलायची की मांग तेजी से बढ़ रही है। आगामी दिनों में इलायची का रंग और चमक सकता है।

Black Pepper: Prices Likely to Shine Further

New Delhi, 26 November (NNS): Black pepper prices are currently witnessing a firm trend. Recently, prices increased by Rs 5 per kg, taking the rates of black pepper Malabar to Rs 835/845 per kg. Daily arrivals and supplies of black pepper in Kochi and other major mandis have declined considerably. Expecting higher prices, farmers and local traders are holding back their remaining stocks, resulting in lower arrivals and providing support to market prices. The weakening position of the rupee against the dollar and rising import costs have also made imported black pepper more expensive. Consequently, the market is likely to remain firm in the coming days.

कालीमिर्च : आगे और चमकती रहेगी

नई दिल्ली, 19 नवंबर (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय मजबूती देखने को मिली है। हाल ही में इसमें 5 रुपए की मजबूती आने से यहां कालीमिर्च मरकरा के भाव 835/845 रुपए प्रति किलो हो गए। कोच्चि और अन्य प्रमुख मंडियों में काली मिर्च की दैनिक आवक तथा सप्लाई काफी कम हो रही है। जिससे किसान और स्थानीय व्यापारी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपनी बची हुई फसल को संभालकर रख रहे हैं, जिससे मंडियों में माल की आवक घटी है और कीमतों को समर्थन मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और आयात लागत बढ़ने से विदेशी कालीमिर्च  महंगी हुई है, जिससे इसका बाजार आगे लहराता रहेगा।

Dry Ginger: Remains Profitable at Current Levels

New Delhi, 26 November (NNS): International demand for Indian dry ginger continues to remain strong, while reports of declining production in major producing countries such as Nigeria have reduced global availability. In view of tightening supplies, major stockists and traders have increased their buying at lower levels. Recently, prices surged by Rs 500 per quintal, taking the rates of dry ginger (common) to Rs 34500/35000 per quintal. With winter approaching and consistent demand from Ayurvedic and food products, prices may move further higher.

सौंठ : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 19 नवंबर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सौंठ की मांग लगातार बनी हुई है, जबकि नाइजीरिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से उत्पादन घटने की खबरों के कारण वैश्विक स्तर पर उपलब्धता कम हुई है। कम होती आपूर्ति को देखते हुए बड़े स्टॉकिस्टों और कारोबारियों द्वारा निचले स्तरों पर सौंठ की लिवाली बढ़ा दी गई। हाल ही  में इसकी कीमतों में 500 रुपए की तेजी आई थी, जिससे सौंठ सामान्य के भाव 34500/35000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। सर्दियों की आहट और आयुर्वेदिक खाद्य उत्पादों में सौंठ की निरंतर मांग के चलते इसके दाम और ऊंचे हो सकते हैं।

Pistachio: Prices May Move Higher

New Delhi, 26 November (NNS): Pistachio prices have registered an upward trend in domestic as well as international markets in recent days. Recently, prices increased by Rs 100 per kg, taking the rates of Peshawari pistachio to Rs 4100/4200 per kg. Heavy demand from sweet manufacturers and gift-pack companies has resulted in declining stocks in both wholesale and local markets. Large FMCG and confectionery companies are also being compelled to purchase pistachios at higher rates to maintain their production. This is likely to push pistachio prices further higher in the coming days.

पिस्ता : आगे बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 19 नवंबर (एनएनएस) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिस्ता की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी दर्ज की गई है। पिछले दो-तीन पूर्व पिस्ता की कीमतों में 100 रुपए का उछाल आया था जिससे, वर्तमान में पेशावरी पिस्ता के भाव 4100/4200 रुपए प्रति किलो हो गए। मिठाई निर्माताओं और गिफ़्ट पैक बनाने वाली कंपनियों की ओर से भारी मांग रहने से थोक और स्थानीय दोनों बाजारों में स्टॉक की कमी हो गई है बड़ी एफएमसीजी और कन्फेक्शनरी कंपनियों को अपना उत्पादन जारी रखने के लिए महंगी दरों पर भी पिस्ता खरीदना पड़ रहा है, जिससे पिस्ता  आगे चलकर और धमाल मचाएगा।

Cumin: Prices May Rise After Consolidation

New Delhi, 26 November (NNS): Following the firmness in the futures market, cumin prices declined by Rs 500 per quintal in the spot market today, bringing average-quality rates to Rs 28500/29000 per quintal. However, traders are advised to remain patient as supplies in the mandis continue to be limited. The daily weakness in the futures market is considered temporary. Meanwhile, arrivals in Unjha and other major mandis remain restricted. Even after a recent recovery from lower levels, farmers and traders are holding back stocks in anticipation of better returns. With the festive and wedding seasons underway, demand continues to emerge. Cumin prices are expected to make another upward move in the near future.

जीरा : आगे और उड़ान भरेगा

नई दिल्ली, 19 नवंबर (एनएनएस) वायदा बाजार में आई मजबूती के सहारे घरेलू हाजिर बाजार में जीरे की कीमतों में मजबूती आने के बाद डिब्बे में जीरा 500 रुपए नरम हो गया। जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव 29600/30300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ऊंझा और अन्य प्रमुख मंडियों में आवक सीमित बनी हुई है। किसान और व्यापारी निचले स्तरों से भाव सुधरने के बाद भी बेहतर मुनाफे की उम्मीद में माल रोककर चल रहे हैं। इसके अलावा अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू चालू हो चुका है। जिससे निरंतर मांग निकल रही है। निकट भविष्य के अंदर जीरा की कीमतें और उड़ान भरने की संभावना है।