New Delhi, 23 November (NNS): The prices of almond kernel California rose by Rs 50 to Rs 850/950 per kg during the previous week. In October, record amount of containers have been importing in India from the international markets. The importers are constantly selling out their stock amid increment in the supply. Apart from this, the prices of California and Independent almond kernel slipped by Rs 120/150 per kg. On seeing the record import and consumption, the selling pressure seems constant in the wholesale markets.

बादामगिरी : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) इन दिनों बादामगिरी के भाव में गिरावट का माहौल बना हुआ है। बीते सप्ताह के अंदर इसमें गिरावट के बाद 50 रुपए की मजबूती आई थी, जिससे कैलिफोर्निया के भाव बढ़कर 850/950 रुपए प्रति किलो हो गए। अक्टूबर माह के दौरान विदेशों से भारत में बादाम के कंटेनरों का रिकॉर्ड आयात हुआ है। सप्लाई बढ़ने से आयातकों पर स्टॉक निकालने का दबाव बन गया है। पिछले कुछ हफ्तों में कैलिफोर्निया और इंडिपेंडेंट बादामगिरी के भाव 120/150 रुपए प्रति किलो तक टूट चुके हैं। रिकॉर्ड आयात और खपत का सीजन होने के बाद घरेलू मांग सुस्त पड़ने से थोक मंडियों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

Cashew: will likely to remain high

New Delhi, 23 November (NNS): The arrivals of raw cashew showed downfall in the various area and the markets of the country. On the other hand, the prices of cashew showed strong trend due to the shortage of the old stock and good demand support in the markets. Recently, the prices of cashew four pieces went up by Rs 50 to Rs 750/800 per kg. On seeing the upcoming festival and wedding season, the prices of cashew may increase during the coming days.

काजू : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 23 नवंबर (एनएनएस) इस सीजन में  विभिन्न क्षेत्रों एवं मंडियों में काजू के उत्पादन के साथ-साथ कच्चे काजू की नई आवक में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बाजार में ग्राहकी का अच्छा समर्थन मिलने और पुराने स्टॉक में कमी आने के कारण काजू की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। हाल ही में कीमतों में 50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद काजू (चार टुकड़ा) के भाव यहां 750/800 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर स्थिर बने हुए हैं। आगामी त्योहारी और शादी-विवाह की मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में काजू की कीमतों में और तेजी आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।