New Delhi, 20 November (NNS): The government has been selling the stock of wheat via tender in the open markets via tender, but the prices of wheat have been increasing constantly as its stock has not been available in the roller flour mills and the flour chakkis. Wheat for mill delivery also rose by Rs 20/30 to Rs 3070/3085 per quintal during the last two to three days. If the government will not sell the stock in the open markets as per the capacity, which is being available at Rs 2800/2850 per quintal during the previous year. It will affect the inflation in the prices. Therefore, the further fluctuations in the prices depends on the sale policy of the government.

गेहू-सरकार की नीति पर निर्भर

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा ओएमएसएस के माध्यम से खुले बाजार में बिक्री टेंडर के माध्यम से कर दी गई है, लेकिन क्षमता के अनुरूप रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को गेहूं उपलब्ध नहीं होने से लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो-तीन दिन के अंतराल 20/30 रुपए और बढ़कर मिल क्वालिटी गेहूं 3070/3085 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। सरकार ओपन मार्केट में क्षमता के अनुरूप नहीं देगी, तो यही गेहूं 3300 रुपए प्रति कुंतल बिक जाएगा, जो गत वर्ष इन दिनों 2800/2850 रुपए किलो को उपलब्ध हो रहा था। इसका सीधा प्रभाव देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ने लगा है। सरकार समय बीत जाने के बाद जागती है, तब तक महंगाई का डंका बज जाता है। पता नहीं, केंद्रीय पूल में बिक्री के सलाहकार सरकार के कौन है। अत: आगे की तेजी मंदी सरकार की बिक्री नीति पर निर्भर करेगी।

Fine rice: should sell the stock constantly

New Delhi, 20 November (NNS):The prices of both paddy and rice have been ruling at the higher level due to the constant procurement from the mills and buying from the exporters during the last two days. Its prices rose by Rs 1.5/2 per kg. Despite the arrivals of new paddy in Haryana, UP, Rajasthan and Punjab, the prices mills are doing competitive buying at the lower level, due to this, the prices of rice paddy 1509 jumped from Rs 3450/3500 to Rs 4300/4400 per quintal. The crop gets adversely affected due to the storm and heavy rainfall of the previous month, but the crop gets affected in some areas whereas, it seems good in the others, so, it is profitable to sell the stock at the current level. The prices of rice sela 1509 was being traded at Rs 74 per kg before two months, now, it is available at Rs 83 per kg. Similarly, the prices of new steam also showed heavy uptrend, but now, the prices  may increase in future, but it is profitable to take the profit at the current level. Here, the prices of rice steam 1401 also fell down by Rs 10 per kg during the last fortnight.

बारीक चावल-अब माल बेचते रहिए

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) विगत 2 दिन के अंतराल निर्यातकों की लिवाली एवं राइस मिलों की खरीद से धान व चावल के भाव काफी तेज हो गए। उसमें 1.5/2 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है। हरियाणा यूपी राजस्थान पंजाब में नया धान आने के बावजूद नीचे वाले भाव में राइस मिलों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चल रही है, जिससे 1509 धान भी नीचे में 3450/3500 रुपए बिकने के बाद 4300/4400 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। पिछले महीने की आंधी बरसात से फसल को नुकसान होने की खबरें आ रही है लेकिन कुछ क्षेत्रों में खराब हुई है, तो कुछ क्षेत्रों में फसल को लाभ भी हुआ है, इसलिए वर्तमान की तेजी में माल बेचते भी रहना चाहिए। चावल 1509 सेला नीचे में 2 माह पहले 74 रुपए बिकने के बाद 83 रुपए प्रति किलो हो गया है। इसी तरह नए स्टीम में भी तेजी आई है, लेकिन अब इन भावों में फिर तेजी आएगी लेकिन मुनाफा भी लेते रहना चाहिए। इधर 1401 चावल स्टीम एक पखवाड़े के अंतराल 10 रुपए प्रति किलो लुढ़क गया है।

Maize: will remain high

New Delhi, 20 November (NNS): There is a shortage of maize in Khagadiya, Begusarai, Mansi, Kursela, Purnia and Darbhanga line of Bihar.  Its stock has been exporting to Bangladesh and Nepal, there it is being traded at Rs 2950/3000 per quintal as per the quality. The all-round arrivals of crop has already been over from UP and the arrivals have also  increasing constantly in MP, but the buying seems constant in Haryana and Punjab. There, the buying seems constant from the stockists, due to which, it is ruling at Rs 3000/3050 per quintal in the godown reach and the arrivals of maize also seems high in both MP and Maharashtra, but the prices may increase on seeing the demand from the poultry industry and the ethanol companies.

मक्की-अभी तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) मक्की बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी कुर्सेला पूर्णिया दरभंगा लाइन में ज्यादा नहीं है। निर्यात में बंगलादेश एवं नेपाल को जा रही है, वहां नमी के हिसाब से 2950/3000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। यूपी की मक्की की आवक भी चौतरफा समाप्त हो गई है तथा एमपी में आवक बढ़ने लगी है, लेकिन हर भाव में हरियाणा पंजाब पहुंच में लिवाली बनी हुई है तथा वहां स्टॉकिस्ट भी लगातार खरीद कर रहे हैं जिससे इसके भाव 3000/3050 रुपए गोदाम पहुंच के व्यापार हो रहे हैं तथा मक्की की आवक एमपी महाराष्ट्र में जोरों पर है, लेकिन एथेनॉल कंपनियों एवं पोल्ट्री उद्योग की मांग को देखते हुए और तेजी लग रही है।

Millet: heavy increment in the consumption

New Delhi, 20 November (NNS): The arrivals of millet has been increasing as the weather seems clear. The all-round sown crop of millet reported to be favourable in UP, Haryana and Rajasthan. The market of millet gained by Rs 60/70 per quintal owing to the constant procurement of the new stock from the stockists and the arrivals gets affected amid increment in the prices because  the farmers are taking less amount of stock in the markets, in these circumstances, the prices of millet will likely to remain high. However, the arrivals of millet showed uptrend in the eastern parts of UP and the market seems limited in Haryana and Rajasthan after the increment in the arrival pressure. Therefore, the prices of millet will likely to remain high during the coming days.

बाजरा-खपत में भारी वृद्धि

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) नये बाजरे की आवक मौसम साफ होने से बढ़ गयी है। यूपी हरियाणा राजस्थान में बोई हुई फसल चारों तरफ अनुकूल है। स्टॉकिस्टों की नये माल में खरीद चलने से बाजार 60/70 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं तथा कुछ क्षेत्रों में पिछले दिनों के तेजी का भी प्रतिकूल प्रभाव आवक पर पड़ा है, क्योंकि किसान मंडियों में माल कम ला रहे हैं, इन सब स्थितियों में बाजरे के भाव आगे और तेज रहने वाले है। हालांकि पूर्वी यूपी में बाजरे की आवक बढ़ गई है, तथापि वहां प्रेशर बनते ही हरियाणा राजस्थान का बाजार सिमट गया है। अत: इस बार बाजरा तेज रहने वाला है।

Masoor: no more downfall

New Delhi, 20 November (NNS): Although, the domestic production of masoor seems unfavourable as per the consumption, but the masoor of Canada has been unloading at the Mundra port at sluggish rates, due to this, the prices of masoor showed heavy downfall. This year, the bold stock of masoor has been arrived from Canada as compared to before, due to this, the mills started making malka, dal and chanti after milling, in these circumstances, the market of 2.5 percent conditioned also fell down to Rs 6200/6250 per quintal in Bilti. The masoor of Canada also ruling at Rs 5850/5900 per quintal and at the Mundra port, it is available at Rs 5500/5550 per quintal and there is no risk in the trade because today, it is being available after the increment of Rs 175/200 per quintal.

मसूर-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) यद्यपि मसूर का घरेलू उत्पादन इस बार खपत के अनुरूप नहीं है, लेकिन कनाडा की मसूर लगातार सस्ते भाव में मुंदड़ा पोर्ट पर उतरने से देसी माल में भी मंदे का दलदल बन गया है। गौरतलब है कि इस बार कनाडा की मसूर भी पहले की अपेक्षा मोटी आ रही है, जिससे दाल मिलें भी मिलिंग करके मलका एवं दाल व छांटी बनाने लगी है, इन परिस्थितियों में बाजार टूटकर 6200/6250 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में भाव देसी मसूर के ढाई किलो कंडीशन में रह गया है। कनाडा की मसूर 5850/5900 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा मुंदड़ा पोर्ट पर 5500/5550 रुपए पर आ गई है। अब इन भावों में कोई जोखिम नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में सौदे करने पर 175/200 रुपए यहां आकर महंगा पड़ रही है। हैं।

Urad: should purchase at the current level

New Delhi, 20 November (NNS): The crop of urad has already been over in the markets of MP and Maharashtra, but the stock has not been unloading as per the expectations, due to this, the traders are interested towards only the Rangoon stock. The buying has also been started at the lower level after a day of the week, due to this, the stock of SQ was being traded at Rs 103.50 per kg, but now, it is ruling at Rs 108.5 per kg. The stock of FAQ also gained by Rs 100 per kg.

उड़द-फिर खरीद का समय आया

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) उड़द की फसल मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में आकर निबट चुकी है, लेकिन जितना फसल बता रहे थे, उतना नहीं उतरने से कारोबारियों का रूझान केवल रंगूनी माल पर ही बना हुआ है। सप्ताह के एक दिन बाद नीचे वाले भाव पर फिर से लिवाली आ गई है, जिससे एस क्यू 103.50 रुपए प्रति किलो बिकी थी, यह 108.5 रुपए प्रति हो गई है। एफ ए क्यू के भाव 100 रुपए को पार कर जाएगा।

Moong: should sell the stock constantly

New Delhi, 20 November (NNS): The all-round arrival pressure of moong showed uptrend, but the mills are purchasing the stock constantly, due to this reason, the prices have not showed expected downfall. Recently, the prices of raw stock declined by Rs 200/300 per quintal owing to the weak sale of dal, but today, the exporters are buying the best quality stock at the lower level, due to this, the market showed again uptrend. Here, the best quality moong of Rajasthan has been ruling at Rs 8500/8600 per quintal, whereas, the inferior quality stock also selling at Rs 7200/7600 per quintal. Both the inferior and superior quality stock of Rajasthan also being available to the dhoya manufacturing mills, due to this, the prices of inferior quality stock may not show more downfall, whereas, the prices of best quality stock also went up by Rs 200/300 per quintal. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.

मूंग-अब माल बेचते रहिए

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बढ़ गई है लेकिन दाल मिलों की भी खरीद चल रही है, जिस कारण अपेक्षित मंदा नहीं आ पा रहा है। हाल ही में दाल की बिक्री कमजोर होने से 200/300 रुपए की कच्चे मालों में नरमी आई है, लेकिन नीचे वाले भाव में फिर आज बढ़िया माल में निर्यातक लिवाल आ गए हैं, जिससे पुन: बाजार तेज लग रहा है। यहां राजस्थान की बढ़िया मूंग 8500/8600 रुपए के बीच चल रहे हैं, जबकि नीचे वाले माल 7200/7600 रुपए बिक रहे है। राजस्थान एमपी यूपी के हल्के भारी पुराने माल अभी भी धोया बनाने वाली मिलों को मिल रहा है, जिससे नीचे वाले मालों में ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं है, जबकि बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 20 November (NNS):  The prices of tur showed uptrend in Chennai owing to the constant speculative buying from the last two days. The traders are not getting huge amount of sto0ck at the lower level after the downfall, due to this reason, in Delhi, the prices of lemon tur gained from Rs 98.50 to Rs 102 per kg and it is profitable to purchase the stock at the current level and the stock has not been available in Chennai, due to this, the prices m ay improve by Rs 5 per kg. Its new crop will likely to arrive in the near future. The prices of lemon tur dal and the stock of Maharashtra also being quoted at Rs 137/139 and Rs 135/137 per kg respectively and the market may increase during the near future.

तुवर-फिर तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)  तुवर चेन्नई में सटोरियों की लिवाली से दो दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है। कल पूरी तरह मंदे के बाद नीचे वाले भाव में कारोबारियों को ज्यादा माल नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि जो तुवर 98.50 रुपए प्रति किलो दिल्ली में कल लेमन क्वालिटी की रह गई थी, उसके भाव 102 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। अभी भी इसमें खरीद करना चाहिए तथा चेन्नई में भी माल कम मिल रहा है, जिससे आगे चलकर जल्दी 5 रुपए की तेजी लगने लगी है। इसकी नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है। तुवर दाल लेमन क्वालिटी की 137/139 रुपए तथा महाराष्ट्र की 135/147 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। आगे बाजार और बढ़ सकता है।

Gram desi: no need to be panic

New Delhi, 20 November (NNS): There is a shortage of gram desi crop in all the states like MP, Maharashtra and Rajasthan and the crop has already been sold out in the markets and there is a lack of arrival pressure in all the markets. Presently, the quality of gram desi seems high as compared to desi, due to this, it is selling at the higher level of Re 1 and there is a shortage of the stock in the mills, due to this, at Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan have been ruling at Rs 78.5 per kg. Yesterday, it was quoting at Rs 79 per kg. The prices of its dal also showed uptrend in the same ratio. Its prices gained by Rs 2 per kg as compared to the producing markets, on seeing this, its prices may gain by Rs 5 after two days.

देसी चना-घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल जितनी आनी थी, उतनी आकर मंडियों में लगभग निपट चुकी है तथा अब  किसी भी मंडी में किसानी माल का प्रेशर नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी की अपेक्षा बढ़िया होने से एक रुपए ऊंचा बिक रहा है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक ज्यादा नहीं है। इस वजह से लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चना 78.5 रुपए प्रति किलो बिक गया। कल शाम को 79 की आवाज आ गई थी। दाल में भी इसी अनुपात में तेजी आ गई है। उत्पादक मंडियों से 2 रुपए महंगा पड़ रहा है, इसे देखते हुए यहां भी 2 दिन ठहर कर 5 रुपए बढ़ जाएगा।

Rajma chitra: stability due to the availability of the stock

New Delhi, 20 November (NNS): This year, the arrivals of rajma chitra seems difficult in the barsi and the beed line because of the drought, due to this reason, the sowing seems weak and the stock has been constantly importing from China. The reality is that the stock of Indian Brazil has been selling out gradually in the markets and the containers of China are unloading constantly, due to this, the prices have not showed uptrend. The new stock of China also started arriving which is being traded at Rs 140/148 per kg as per the quality. Here also, the new stock of China also being traded at Rs 150/154 per kg. Therefore, the prices may not show more uptrend during the near future.

राजमां चित्रा-माल आने से ठहराव

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा बीड लाइन में इस बार आना मुश्किल हो गया है, क्योंकि वहां जबरदस्त सूखा है, जिस कारण बिजाई बहुत कम हुई है। तथा चीन से आयात होने लगे हैं। जो माल पहले के चले थे, वह अब लगने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि इंडियन ब्राजील माल धीरे-धीरे आ रहा है तथा चीन के चले हुए माल लगातार कंटेनर उतरने लगे हैं, जिससे तेजी को विराम लग गया है। चीन का नया माल अब लगने लगा है, जो मुंबई में 140/148 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। यहां भी 150/154 रुपए प्रति किलो का व्यापार चीन के माल का हो रहा है। अत: अब चालू महीने में तेजी नहीं लग रही है।

Gram kabuli: will likely to remain high

New Delhi, 20 November (NNS): The supply of gram kabuli showed downfall, due to this, both the local and upcountry selling of the stock seems weak, due to this, the prices of medium quality stock of Maharashtra also ruling at Rs 85/87 per kg. The reality is that there is a shortage of demand in the local markets. The market of Indian Mexico remained close with the increment of Rs 4/5 per kg, due to this, the prices may increase during the coming days.

काबुली चना-तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने से लोकल एवं चालानी में बिकवाली कमजोर हो गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 85/87 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि ग्राहकी का लोकल में कमी  बनी हुई है। बीते सप्ताह में इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की तेजी लिए बाजार बंद हुए। इसलिए पड़ते के अभाव में तेजी आ सकती है।

White pea: should purchase at the current level

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of desi stock of pea rose by Rs1/1.5 per kg in the Lalitpur and Jhansi line amid shortage of the stock. In Kanpur, its prices went up by Re 1 to Rs 51/52 per kg. The stock of pea went down by 22/25 percent as compared to the same period of the previous year. Apart from this, the lying stock has already been sold out at the Indian Ports, due to this, there, it is ruling at Rs 48 per kg. Here also, it is being traded at Rs 51/52 per kg. The rupee seems weak against the American dollar and the prices showed uptrend in Canada, due to this, the stored stock has been ruling at the higher level.

सफेद मटर- वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) मटर में चौतरफा शॉर्टेज से ललितपुर झांसी लाइन में देसी माल एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। कानपुर में एक रुपए बढ़कर 51/52 रुपए का व्यापार हो गया। मटर का स्टाक, गत वर्ष की अपेक्षा 24-25 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 48 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 51/52 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर स्टाक में पड़े माल में लाभ मिलेगा।

Guar gum: no decrement

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of guar gum rose by Rs 100 to Rs 16400/16500 per quintal due to the increased demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices remained at Rs 8400/8500 per quintal owing to the constant selling from the stockists. In the markets of Hisar, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग निकलने से ग्वार गम के भाव 100 रूपये बढ़कर 16400/16500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 8400/8400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हिसार की मंडी में ग्वार के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।