New Delhi, 20 November (NNS): The prices of turmeric fell down by Rs 1000 per quintal during the last two days in the contract markets, due to this, turmeric erode gatha asitis remained at Rs 23300 per quintal. On seeing the constant increment in the demand in the coming days and the prices of turmeric showed record increment in the both the spot and the contract markets. Now, there is no need to get panic because of the shortage of the stock in the pipeline and the stock has been lying to both the big traders and the stockists. The turmeric manufacturing companies are active according to their needs. Apart from this, the enquiries from Mid and Eastern parts of Bangladesh along with the southern and the eastern parts of Asia showed strong trend and the prices may increase after some time during the coming days.

हल्दी : ठहरकर मुनाफा देगी

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) हल्दी की कीमतें लगातार तेजी के बाद अब डिब्बे में दो दिनों के अंतराल 1000 रुपए टूट गई है। जिससे  इरोड गट्टा के भाव 23300/23400 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। आगामी दिनों में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में हल्दी के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर बनने की संभावना है। फिलहाल घबराने की बात नहीं है क्योंकि पाइपलाइन में माल की भारी कमी है और अधिकांश स्टॉक बड़े व्यापारियों व स्टॉकिस्टों के पास जमा है। हल्दी पाउडर बनाने वाली बड़ी कंपनियां अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए सक्रिय रूप से खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा मध्य पूर्व, बांग्लादेश और दक्षिण-पूर्व एशिया से निर्यात पूछताछ भी बाजार को मजबूती दे रही है। निकट भविष्य के अंदर इसमें ठहरकर तेजी दिखाई दे रही है।

Nutmeg: will remain strong

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of nutmeg improved by Rs 5 to Rs 740/745 per kg. The prices of nutmeg have been ruling at the higher level in the famous producing areas like Indonesia and Sri Lanka, due to this, the international buyers are taking interest in the Indian markets. The prices showed strong t rend because of the constant buying from the exporters. The arrivals reported to be controlled in the producing markets of South India like Kochi and Ernakulum. The exporters are directly purchasing the stock of Ernakulam. On the other hand, the crop reported to be weak in the southern parts of the country and both the traders and the stockists are waiting for the increment in the prices due to the increased demand during wedding and winter season.

जायफल : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) जायफल की कीमतों में हाल ही में 5 रुपए की तेजी आई थी। जिससे जायफल के भाव 740/745 रुपए प्रति किलो हो गए। प्रमुख उत्पादक देश जैसे इंडोनेशिया और श्रीलंका में जायफल के भाव ऊंचे बने हुए हैं, जिससे विदेशी खरीदार भारतीय बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। निर्यातकों की लगातार लिवाली से कीमतों को मजबूत सहारा मिल रहा है। दक्षिण भारत की उत्पादक मंडियों जैसे कोच्चि, एर्नाकुलम में आवक नियंत्रित बनी हुई है। निर्यातक सीधे एर्नाकुलम लाइन से माल की खरीदारी कर रहे हैं। उधर दक्षिण भारत में फसल कमजोर रहने और आगामी सर्दियों तथा शादी-ब्याह के सीजन की मांग निकलने से व्यापारियों और स्टॉकिस्टों की धारणा तेजी की बनी हुई है।

Poppy seeds: will likely to remain stable

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of poppy seeds Turkey slipped by Rs 50 to Rs 1300/1400 per kg. The new crop of poppy seeds have been started arriving in March and April, due to this, the new crop has been started arriving in the markets, due to this, the prices have remained under pressure. The supply of the stock seems high owing to the heavy availability of the imported stock and the arrivals of the new crop, due to this, the supply showed uptrend. Recently, both the big traders and the stockist are doing limited selling at the lower level despite the recent downfall in the prices and the prices may not show more downfall during the coming days.

पोस्तदाना : फिलहाल स्थिर रहेगा

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) पोस्तदाना में इस समय स्थिरता देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। हाल ही में आई मामूली नरमी के बावजूद, बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर अपने स्टॉक की बिकवाली को काफी सीमित कर दिया है। आगामी दिनों मे इसमें मंदे की संभावना नहीं है।

Coriander: will be profitable at the current level

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of coriander badami fell down by Rs 2000 to Rs 18400/18700 per quintal. The farmer’s stock has already been arrived in the markets from the famous producing markets like Rajasthan, MP and Gujarat. On the other hand, the arrivals of old crop has been decreasing constantly in the markets of Delhi. Both the farmers and the stockists have stopped their sale in the expectations of increment in the prices. The demand seems constant at domestic level and the procurement gets support due to the ongoing wedding season. The prices may increase after some time during the near future.

धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय हल्की सी नरमी देखी जा रही हैं। एक दिन पूर्व बादामी माल 2000 रुपए नरम होकर 18400/18700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। राजस्थान, एमपी और गुजरात की प्रमुख उत्पादक मंडियों में किसानों के माल पहले ही बाजार में आ चुके है। उधर दिल्ली मंडियों में पुरानी फसल की आवक लगातार घट रही है। किसान और बड़े स्टॉकिस्ट बेहतर और ऊंचे भाव की उम्मीद में अपनी बिक्री रोक रहे हैं। घरेलू स्तर पर लगातार मांग बनी हुई है और आगामी त्योहारों तथा शादी-ब्याह के सीजन के चलते खरीद को समर्थन मिल रहा है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Big cardamom: may increase in the near future

New Delhi, 20 November (NNS):  The prices of big cardamom kainchicut reduced by Rs 20 to Rs 1580/1630 per kg. Its new crop has been arriving constantly in the markets. On the other hand, old stock has been available in all the markets.  The demand of big cardamom showed uptrend in the domestic markets amid starting of winter season and festival in November and December. The buying seems high from the spices companies, wholesale buyers and local markets. On seeing the upcoming winters, the market may increase during the coming days.

बड़ी इलायची : आगे बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में इस समय तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। हाल ही में कैंचीकट के भाव 20 रुपए घटकर 1580/1630 रुपए प्रति किलो हो गए। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। नवंबर-दिसंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग में काफी तेजी आई है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है।  आगे सर्दियों की आहट को देखते हुए बाजार आगे तेज रहेगा।

Cumin: will increase in future

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of average quality cumin slipped by Rs 500/800 to Rs 29600/30300 per quintal. This year, the production of cumin seems weak in India as compared to the previous season. The production was around 1.10 crore bags in the previous year which is declined to 90/92 lakh bags this year. The arrivals of average and best quality stock reported to be limited because of the affected quality of the crop and weak sowing at the famous producing areas like Gujarat and Rajasthan. The prices of cumin may increase during the near future.

जीरा : और उड़ान भरेगा

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) जीरे की कीमतों में दिन प्रतिदिन तेजी आने के बाद डिब्बे में एवरेज क्वालिटी जीरे के भाव 500/800 रुपए घटकर 29600/30300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। फिलहाल धैर्य बनाकर रखिए क्योंकि इस सीजन में भारत में जीरे का कुल उत्पादन पिछले साल के मुकाबले कम रहने का अनुमान है। पिछले साल करीब 1.10 करोड़ बैग उत्पादन हुआ था, जो इस बार घटकर लगभग 90/92 लाख बैग रहने की उम्मीद है। गुजरात और राजस्थान के प्रमुख उत्पादक केंद्रों पर कमजोर बिजाई और फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने से मंडियो में एवरेज एवं बढ़िया क्वालिटी की आवक सीमित हो गई है। निकट भविष्य के अंदर जीरा की कीमतें उड़ान भर सकती हैं।

Fenugreek: future will be bright

New Delhi, 20 November (NNS): The demand of fenugreek has been started increasing from the pharmacy industry and the prices showed strong trend due to the shortage of the stock in the markets. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal, due to this, the prices of average quality stock went up to Rs 8900/9000 per quintal. The arrivals of new crop seems weak in the producing states. On seeing the current circumstances, the prices may increase during the coming days.

मेथीदाना : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद स्थिरता देखी जा रही है। लेकिन घबराने की बात नहीं है, फार्मेसी उद्योग की ओर से निकल रही निरंतर मांग और मंडियों में कम स्टॉक के चलते आने वाले दिनों में मेथीदाना मजबूत बना रहेगा। हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव बढ़कर 8900/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख मेथीदाना उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए इसका भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।