New Delhi, 20 November (NNS): The prices of copra in bags rose by Rs 1000 to Rs 37000/38000 per quintal. The demand seems high due to the upcoming winter season. The buying of coconut powder showed uptrend from the commercial buyers and the market will be profitable during the coming days.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 20  नवंबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन मिलने तथा शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे मजबूती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला कट्टे में 37000/38000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग बनी हुई है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। इसका बाजार आगे चलकर लभदायक रहेगा।

Cashew: will be profitable

New Delhi, 20 November (NNS): Recently, the prices of cashew 320 no. gained by Rs 50 to Rs 870/890 per kg. The wholesale buying of traders and the wholesale manufacturers are constantly buying the stock. On seeing the upcoming winter season, the demand of dry fruits seems high in the domestic markets. Along with this, the arrivals of the raw stock seems weak in the international markets and the prices of cashew showed uptrend owing to the constant fluctuations in rupee against the American dollar.

काजू : आगे लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 870/890 रुपए प्रति किलो पूर्व स्तर पर रुक रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।

Almond kernel: will remain weak

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of almond kernel California strengthened by Rs 50 to Rs 850/950 per kg. In October, record amount of containers have been imported in India from the International markets. The importers are constantly increasing the stock owing to the increased supply. The prices of California and Independent almond kernel fell down to Rs 120/150 per kg in the last some weeks. The selling pressure seems constant in the wholesale markets due to the sluggish domestic demand after the festival season and record import.

बादामगिरी : सुस्त बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवंबर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी कीमतों में लगातार गिरावट के बाद हाल ही में 50 रुपए की मजबूती आई थी, जिससे कैलिफोर्निया के भाव 850/950 रुपए प्रति किलो हो गए।अक्टूबर माह के दौरान विदेशों से भारत में बादाम के कंटेनरों का रिकॉर्ड आयात हुआ है। सप्लाई बढ़ने से आयातकों पर स्टॉक निकालने का दबाव बन गया है। पिछले कुछ हफ्तों में कैलिफोर्निया और इंडिपेंडेंट बादामगिरी के भाव 120/150 रुपए प्रति किलो तक टूट चुके हैं। रिकॉर्ड आयात और त्योहारी सीजन के बाद घरेलू मांग सुस्त पड़ने से थोक मंडियों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।