New Delhi, 16 November (NNS): The arrivals of new cashew showed downfall laong with the production in the markets and the famous producing areas. On the other hand, the prices of cashew showed strong trend due to the lack of old stock and good demand support. Recently, the prices of cashew four pieces gained by Rs 50 to Rs 750/800 per kg. On seeing the festival and wedding season, the prices of cashew may increase during the coming days.

काजू : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) इस बार विभिन्न क्षेत्रों एवं मंडियों में काजू के उत्पादन के साथ-साथ कच्चे काजू की नई आवक में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बाजार में ग्राहकी का अच्छा समर्थन मिलने और पुराने स्टॉक में कमी आने के कारण काजू की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। हाल ही में कीमतों में 50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद काजू (चार टुकड़ा) के भाव यहां 750/800 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर स्थिर बने हुए हैं। आगामी त्योहारी और शादी-विवाह की मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में काजू की कीमतों में और तेजी आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

Almond kernel: prices may increase after some time

New Delhi, 16 November (NNS): During the previous week, the prices of almond kernel declined by Rs 150 per quintal, after today, its prices slipped by Rs 30, due to this, the prices of almond kernel California slipped to Rs 820/900 per kg. In October, record amount of almond containers have been imported in India from the international markets. The selling pressure seems high from the importers due to the increment in the supply. The prices of California and Independent almond kernel slipped by Rs 50/120 per kg in the past some weeks. The selling pressure seems constant in the whole sale markets owing to the sluggish domestic demand after the ongoing festival season.

बादामगिरी : ठहरकर और चढ़ेगी

नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) इन दिनों बादामगिरी के भाव में गिरावट का माहौल बना हुआ है। बीते सप्ताह के अंदर इसमें 150 रुपए की मंदी आई थी, आज फिर इसके भाव 30 रुपए घट गए। जिससे कैलिफोर्निया के भाव  गिरकर 820/900 रुपए प्रति किलो रह गए। अक्टूबर माह के दौरान विदेशों से भारत में बादाम के कंटेनरों का रिकॉर्ड आयात हुआ है। सप्लाई बढ़ने से आयातकों पर स्टॉक निकालने का दबाव बन गया है। पिछले कुछ हफ्तों में कैलिफोर्निया और इंडिपेंडेंट बादामगिरी के भाव 50/120 रुपए प्रति किलो तक टूट चुके हैं। रिकॉर्ड आयात और त्योहारी सीजन के बाद घरेलू मांग सुस्त पड़ने से थोक मंडियों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।