New Delhi, 13 November (NNS): The prices of wheat reduced by Rs 40/50 to Rs 2950/2960 per quintal owing to the increment in supply from Delhi NCR along with all the producing markets. The inferior quality stock also being quoted at Rs 2940 per quintal. The arrivals of wheat showed downfall from the last two days after the increment during the previous week. However, the demand of south seems good, due to this, the market remained firm at the same level in the markets of UP and MP, due to this, here, the market may not show more downfall. The roller flour mills of Delhi NCR are purchasing the stock, due to this, the market may increase from here. The prices may decrease after the government increased the quantity in OMSS, otherwise, it will increase. The target of government was around 345 lakh metric tonnes which has reached to 356 lakh metric tonnes during the previous week, but it will give profit after the government’s stock will arrive as per the capacity.

 

गेहूं-यहां से और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में बढ जाने से इसके भाव 40/50 रुपए और घटकर बाजार में 2950/2960 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। हल्के माल 2940 रुपए भी बोल रहे हैं। गत सप्ताह की तेजी के बाद 2 दिनों से गेहूं की आवक मंडियों में  बढ़ गई है। हालांकि साउथ की अच्छी मांग चल रही है, जिससे मध्य प्रदेश यूपी की मंडियों में एक बार बाजार ठहर गए हैं, जिससे बाजार यहां यह बाजार और मंदा नहीं लग रहा है। दिल्ली एनसीआर के रोलर फ्लोर मिलें माल खरीद रही हैं, जिससे बाजार कुछ दिन बाद बढ़त लग रही है। सरकार द्वारा ओ एम एस एस में क्वांटिटी बढ़ाने के बाद ही घटेगा, नहीं तो फिर बढ़ जाएगा। सरकार का लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था, जो बीते सप्ताह ही 356 लाख मीट्रिक टन हो चुका है, किंतु इसका लाभ सरकारी गेहूं मार्केट में क्षमता के अनुरूप आने पर ही मिलेगा।

 

Fine rice: should sell continuously

New Delhi, 13 November (NNS): The prices of basmati rice showed again increment despite the peak season in Punjab, UP and Haryana amid good domestic and export demand of basmati rice. The prices of rice sela 1509 also increased from Rs 8500 to Rs 8600/8700 per quintal. Rice steam 1401 also selling at Rs 9700/9800 per quintal according to the length. It is ruling at Rs 9500 per quintal. The prices of sharbati and 1718 along with other varieties also gained by Rs 300/400 per quintal during the last four days. Now, the market may increase on seeing the constant procurement from the exporters, but it is profitable to sell the stock constantly.

 

बारीक  चावल-बिकवाली भी करते रहिए

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों एवं डोमेस्टिक ग्राहकी अच्छी होने से हरियाणा यूपी पंजाब में धान का पीक सीजन होने के बावजूद भी बाजार दोबारा तेज हो गए हैं । चावल 1509 सेला 8500 रुपए बिककर दोबारा 8600/8700 बोलने लगे हैं। चावल 1401 स्टीम 9700/9800 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया है। यह नीचे में 9500 रुपए हो गया था। शरबती एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल में 4 दिन में 300/400 रुपए की बढ़त आ गई है। फिलहाल निर्यातकों की खरीद को देखते हुए कुछ दिन बाजार तेज हो सकता है, लेकिन माल बेचते रहना चाहिए है।

 

Maize: will increase in future

New Delhi, 13 November (NNS): The season of maize has been ongoing in MP and Rajasthan after Bihar and UP  and there is a lack of arrival pressure in the current season. It is being quoted at Rs 2870/2900 per quintal at the rack points due to the competitive buying as compared to the arrivals. In Haryana and Punjab reach, it is being quoted at Rs 3000/3100 per quintal because the ethanol companies are doing competitive buying. Less amount of best quality maize has been available to the starch and the poultry feed mills, due to this, they are quoting rubbish prices. It is expected that the prices of maize may gain to Rs 3500 per quintal.

 

मक्की-भविष्य में भरपूर तेजी

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) बिहार यूपी के बाद मध्य प्रदेश राजस्थान में  मक्की का सीजन चल रहा है तथा मक्की का दबाव चालू महीने में भी ज्यादा नहीं बन पा रहा है, आवक की अपेक्षा प्रतिस्पर्धात्मक खरीद होने से मुख्य मंदिरों में 2870/2900 रुपए प्रति कुंतल रैक पॉइंट पर बोलने लगे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 3000/3100 रुपए का व्यापार हो गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि एथेनॉल कंपनियां प्रतिस्पर्धात्मक खरीद कर रही हैं, बढ़िया मक्की स्टार्च एवं पोल्ट्री फीड मिलों को बहुत कम मिल रही है, इसलिए भाव अनाप-शनाप हो रहे हैं। आने वाले समय में 3500 रुपए मक्की बिक जाएगी।

 

Millet: trade will be profitable

New Delhi, 13 November (NNS): There is a shortage of millet stock in all the markets of Haryana, UP and Rajasthan and the millet went down by Rs 450 per quintal from the lower level despite the arrivals of the crop in Haryana and Punjab from the last one and a half month. The millet which was being traded at Rs 2250 per quintal in Mauli and barwala reach, now, it is ruling at Rs 2700 per quintal. In Delhi, its prices jumped by Rs 400 to Rs 2660/2670 per quintal. On seeing the consumption, the prices may increase, but it is profitable to take the profit at the current level. The consumption of millet showed uptrend in poultry and cattle feed due to the increment in the prices of maize. This year, the crop of millet reported to be bumper, but the consumption increased by 50 percent, due to this, there is no risk in the trade at the current level.

 

बाजरा-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) हालांकि यूपी हरियाणा राजस्थान के किसी भी मंडी में बाजरे का स्टॉक ज्यादा नहीं है, तथापि पिछले डेढ़ महीने से हरियाणा राजस्थान में फसल आने के बावजूद भी नीचे के भाव से बाजरा 450 रुपए प्रति कुंतल टूट गया है, जो बाजरा 2250 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा था, उसके भाव 2700 रु रह गए हैं। दिल्ली में भी 400 रु उछलकर 2660/ 2670 रु प्रति क्विंटल हो गए हैं। अभी भी खपत को देखते हुए तेजी लग रही है लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए। मकई के ऊंचे भाव होने से बाजरे की खपत पोल्ट्री व कैटल फीड में बढ़ गई है,  बाजरे की फसल इस बार एल नीनो  के प्रभाव से बंपर आई है, लेकिन खपत में 50 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि हो गई है, इसलिए व्यापार में बिल्कुल रिस्क नहीं है।

 

Masoor: prices may increase by Rs 100 per quintal

New Delhi, 13 November (NNS): The supply of masoor gets affected in MP, due to this, there, its prices softened by Rs 25 per quintal in loose. Here, in Bilti, it is being traded at Rs 6500/6525 per quintal as per the quality. The prices have been ruling at the higher level from the producing markets, due to this, the prices may gain by Rs 100 per quintal from here. The masoor of Canada is being traded at Rs 6100/6125 per quintal because the further deals are available at the higher level, due to this, the millers are purchasing the stock. The production of Canadian stock seems weak despite its lower prices,  the trade of desi masoor also reported to be weak, but no new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the market expected to increase again. In UP and Bihar, the production of masoor remained only 35/36 percent. The prices showed correction amid lack of demand and the prices may increase during the near future.

 

मसूर-100 की चाल संभव

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश में रुपए की तंगी से वहां लूज में ही 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6500/6525 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। उत्पादक मंडियों से कोई पड़ता नहीं है, इसलिए यहां से 100 रुपए की चाल लग रही है। कनाडा की मसूर भी 6100/6125 रुपए यहां बिक रही है, क्योंकि आगे के सौदे भी महंगे मिल रहे हैं। इसलिए दाल मिल वाले अब खरीद कर रहे हैं, कनाडा की मसूर के नीचे भाव होने से उत्पादन कम के बावजूद भी देसी मसूर का व्यापार ज्यादा नहीं हो रहा है, लेकिन अभी कोई फसल आने वाली नहीं है, इसलिए बाजार दोबारा बढ़ सकता है। यूपी बिहार में वाली मसूर का उत्पादन इस बार भी 35-36 प्रतिशत ही रह गया था। ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन इसमें फिर तेजी लग रही है।

 

Urad: prices may increase after the correction

New Delhi, 13 November (NNS): Here, the prices of masor SQ remained at Rs 10300 per quintal as the stock has been available at the lower level from Chennai and weak buying from the mills after the heavy increment in the prices, but the stock has not been available to the mills in these prices. The stock of urad FAQ also ruling at Rs 9630 per quintal. There is a shortage of the stock in Chennai and Delhi and the running ships from Rangoon have already been sold out. The upcoming crop reported to be bumper, but the arrivals seems weak as comparatively, due to this, the market again rose by Rs 300 per quintal during the near future.

 

उड़द-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) उड़द में आई भारी तेजी के बाद दाल मिलों की लिवाली कमजोर पड़ने तथा चेन्नई से घटाकर माल मिलने से यहां एस क्यू के भाव 10300 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं, लेकिन इन भावों में दाल मिलों ज्यादा माल नहीं मिल रहा है। उड़द एफ ए क्यू 9630 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, रंगून के चले हुए जहाज के माल निबट चुके हैं। आने वाली फसल बंपर बोल रहे हैं, लेकिन आवक अपेक्षाकृत कम हो रही है, जिससे बाजार दोबारा 300 बढ़ सकता है।

 

Moong: no downfall in the roots

New Delhi, 13 November (NNS): The new kharif crop of moong has already arrived in all the states, due to this, the crop of Dausa, Deedwana, Nagaur, Jaipur, Jodhpur and Pali line has been arriving continuously. Here, it is being traded at Rs 8500/8600 per quintal due to the constant export demand, whereas, around 4/5 trucks have been arriving here from the Kanpur line which is being traded at Rs 7500/7700 per quintal.  The arrivals of the old stock reported to be sluggish due to the arrivals of kharif stock, whereas, the dhoya manufacturing mills are purchasing the stock at the reasonable rates, due to this reason, the prices of best quality stock may increase from here. The prices of old moog of Rajasthan and MP tender also selling at Rs 7200/7600 per quintal as per the quality. Therefore, there is no downfall in the roots.

 

मूंग-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) खरीफ सीजन वाली मूंग की सभी राज्यों में फसल आ चुकी है, जिसमें दौसा डीडवाना नागौर जयपुर जोधपुर पाली लाइन की मूंग यहां आ रही है। यहां निर्यात मांग से 8500/8600 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि कानपुर लाइन यहां 4-5 मोटर दैनिक आ रही है, जो 7500/7700 रुपए प्रति कुंतल बिकने की खबर है। गर्मी वाले माल आने से पुराने मालों की आवक काफी ठंडी पड़ गई थी, जबकि धोया बनाने वाली मिलें, जो माल पड़ता में मिल रहा है, उसे सस्ते भाव में खरीद रही हैं। यही कारण है कि यहां से बढ़िया माल में तेजी के आसार बन गए हैं। पुरानी मूंग 7200/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के टेंडर वाली बिक रही है। अत: इसकी जड़ में मंदा नहीं लग रही है।

 

Tur: prices may increase by Rs 300 per quintal

New Delhi, 13 November (NNS): Today, the prices of lemon tur fell down by Rs 250 per quintal as the importers have decreased the prices, later on, here, its prices improved  by Rs 50 to Rs 9700 per quintal. The prices seems high in Chennai, due to this,  the market remained stable at Rs 10050 per quintal and it is expected that the prices may gain by Rs 300 per quintal soon on seeing the higher import prices. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. There is a shortage of the stock in Chennai and its deals reported to be at the higher level today.

 

तुवर-300 रुपए की चाल संभव

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) चेन्नई में आयातकों द्वारा भाव घटा दिए जाने से आज 250 रुपए मंदे के बाद लेमन तुवर यहां 50 रुपए सुधरकर 9700 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। आगे चेन्नई से पड़ता नहीं लग रहा है, जिस कारण बस 10050 रुपए पर बाजार ठहर गया है तथा आयात महंगा को देखकर जल्दी इसमें 300 रुपए की तेजी लग रही है। अत: अभी माल खरीदना चाहिए। चेन्नई में माल ज्यादा नहीं है, बर्मा से आज की तारीख में सौदे करने पर महंगा पड़ रहा है।

 

Gram desi: prices may increase to Rs 8000 per quintal

New Delhi, 13 November (NNS): The production of gram desi seems weak in MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka and no new crop will likely to arrive in the producing market because the stock has already been sold out in the big mills. Currently, the best quality stock of Rajasthan also ruling at Rs 7800 per quintal due to the good demand. There is a lack of arrival pressure of the stock from Rajasthan, whereas, the second week of November will going to be over soon and the consumption of weddings will increase in future. The tender stock of government has been ruling at the higher level. Therefore, it is profitable to purchase the stock from here.

 

देसी चना-ठहर कर 8000 पार संभव

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में काफी कम हुआ है, कच्ची मंडियों से  अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है, क्योंकि वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ था, जो निबट गया है। ग्राहकी अच्छी होने से राजस्थान का बढ़िया वर्तमान में 7800 रुपए के भाव हो गये हैं। राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि नवंबर का दूसरा सप्ताह बीतने वाला है, आगे शादियों में और खपत बढ़ने वाली है। सरकार का टेंडर महंगा हो रहा है, ऐसी चर्चा है। अत: यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

 

Rajma chitra: will remain high amid shortage

New Delhi, 13 November (NNS): There is a lack of rupee in the markets and the prices have been ruling at the higher level in China and huge amount of Indian Brazil stock has already been sold out in the markets, due to this, the prices showed heavy increment during the previous days. Now, the trade seems weak in some areas amid pitru paksh and the prices may expect to increase from here. There is a shortage of the stock in pipeline and the upcoming stock is being available at the higher level, due to this, the market showed uptrend. Now, the stock of Indian Brazil is being traded at Rs 130/138 per kg and  the stock of China also ruling at Rs 145/154 per kg as per the quality. The import prices have been ruling at the higher level from China, on seeing this, the prices may increase by Rs 10 per kg during the near future. There is a shortage of rajma chira stock in the markets.

 

राजमां चित्रा-शॉर्टेज में तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी एवं चीन में काफी ऊंचे भाव होने तथा इंडियन ब्राजील का स्टॉक काफी निकल जाने से पिछले दिनों काफी ऊंचे हो गए थे। इस समय पितृ पक्ष के चलते कई राज्यों में बाजार व्यापार कमजोर रहा है। अब यहां से एक बार फिर तेजी लगती है। चीन के माल भी पाइपलाइन में कम होने तथा आने वाले माल महंगे मिलने से बाजार और तेज लग रहा है। इस समय इंडियन ब्राज़ील 130/138 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तथा चीन रंगत के हिसाब से 145/154 रुपए तक बोल रहे हैं। चीन से आयात काफी महंगा है, इसे देखते हुए बाजार में 10 रुपए की और तेजी आने वाले समय में आ जाएगी। राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील की मंडियों में कमी हो गई है।

 

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 13 November (NNS): The demand of gram kabuli reported to be weak, but the traders are quoting the prices at the higher level from there as the prices have been ruling at the higher level in the producing markets. Here, the exporters are purchasing bold stock from Bhopal and Indore line as the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, the prices have been increasing gradually from the last some days. The unfiltered stock of Maharashtra and best quality stock  also ruling at Rs 85/88 and Rs 90 per kg respectively. The filtered bold stock also selling at Rs 105/108 per kg. The new crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, the market may increase during the near future.

 

काबुली चना-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर जरूर है, लेकिन उत्पादक मंडियों में ऊंचे भाव होने से वहां के कारोबारी बढ़ाकर भाव बोल रहे हैं। इधर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भावों में निर्यातक भी भोपाल व इंदौर लाइन का मोटा माल खरीद रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है। महाराष्ट्र का बिना छना माल 85/88 रुपए प्रति किलो है तथा बढ़िया माल 90 रु तक बोल रहे हैं। मोटा माल 105/108 भी छना हुआ बिक रहा है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए बाजार अभी और बढ़ जाएगा।

 

Pea: trade will be profitable

New Delhi, 13 November (NNS): The stock of pea has been selling out gradually at the Indian ports because of its higher consumption. On the other hand, the spot prices showed uptrend in the Canada. Apart from this, the rupee seems weak against the American dollar, due to this, a lot of Indian currency has to spend. On the other hand, the war has been ongoing between Iran, Israel and America. In contrary to this, the prices showed uptrend in Canada, due to this reason, the traders are selling their stock at Rs 47 per kg. Here also, the market remained stable at Rs 50/51 per quintal and the sowing of pea has already been over and there is a lack of arrival pressure of the stock in all the markets, due to this, there is no riski in the trade at the current level.

 

मटर-व्यापार लाभ देगा

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों  पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों 47 रुपए बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 50/51 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार तेजी लिए टिका हुआ है तथा मटर की बिजाई हो चुकी है, किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है। इसलिए व्यापार में दूर-दूर तक जोखिम नहीं है।