New Delhi, 12 November (NNS): The prices of pistachio Peshawari jumped by Rs 100 to Rs 4100/4200 per quintal during the last two to three days. The wholesale demand of pistachio reported to be weak from the sweets manufacturers and the gift manufacturing companies and there is a shortage of the stock in the markets. The big FMCG and confectionary companies are purchasing the stock at the higher level, due to this, its prices will likely to remain high during the near future.
पिस्ता : आगे बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिस्ता की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी दर्ज की गई है। पिछले दो-तीन पूर्व पिस्ता की कीमतों में 100 रुपए का उछाल आया था जिससे, वर्तमान में पेशावरी पिस्ता के भाव 4100/4200 रुपए प्रति किलो हो गए। मिठाई निर्माताओं और गिफ़्ट पैक बनाने वाली कंपनियों की ओर से भारी मांग रहने से थोक और स्थानीय दोनों बाजारों में स्टॉक की कमी हो गई है। बड़ी एफएमसीजी और कन्फेक्शनरी कंपनियों को अपना उत्पादन जारी रखने के लिए महंगी दरों पर भी पिस्ता खरीदना पड़ रहा है, जिससे पिस्ता आगे चलकर और धमाल मचाएगा।
Cashew : future will be bright
New Delhi, 12 November (NNS): The prices of cashew showed strong trend due to the shortage of old stock and demand support, recently, the prices of cumin 180 no. gained by Rs 50 to Rs 1100/1120 per kg. Both the traders and the sweets manufacturers are continuously purchasing the stock in wholesale. The prices of cashew showed strong trend in the markets. Along with this, the arrivals of cashew seems weak and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the prices of cashew showed constant fluctuations.
काजू : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1100/1120 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।
Coconut powder: will be profitable
New Delhi, 12 November (NNS): The prices of coconut powder gained by Rs 100 to Rs 7700 per 25 kg. On the other hand, the procurement of coconut powder showed uptrend from the sweets makers, laddu, barfi and other bakery products along with other commercial buyers. Now, the arrivals of the raw stock reported to be limited for the local markets and North India from the producing markets. The old stock reported to be limited in the spot markets and the festival demand has reached to its higher level, due to this, the prices of coconut powder will likely to remain high during the near future.
गोला बुरादा : आगे और लाभ देगा
नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) त्योहारी मांग को देखते गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई है, जिससे गोला सामान्य 7700 रुपए प्रति 25 किलो हो गया। उधर मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है और त्योहारी मांग अपने चरम पर पहुंचने वाली है। जिससे गोला आगे और चमक सकता है।
