New Delhi, 10 November (NNS): Pistachio prices in mandis continue to maintain a firm trend. Recently, Peshawari pistachio prices witnessed a sharp increase of Rs 100 per kg, taking current rates to Rs 4100/4200 per kg. Strong demand from sweet manufacturers and companies involved in gift-pack preparation has resulted in declining stocks in both wholesale and local markets. Since pistachios are imported from overseas markets, the weakening rupee and rising import costs are also directly impacting domestic and wholesale prices. In the coming days, prices are expected to remain steady and offer further gains.
पिस्ता : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 11 नवंबर (एनएनएस) मंडियो में पिस्ता की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है। हाल ही में पिस्ता पेशावरी की कीमतों में 100 रुपए का उछाल आया था जिससे, वर्तमान में पेशावरी पिस्ता के भाव 4100/4200 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। मिठाई निर्माताओं और गिफ़्ट पैक बनाने वाली कंपनियों की ओर से भारी मांग रहने से थोक और स्थानीय दोनों बाजारों में स्टॉक की कमी हो गई है। विदेशी बाजारों से आयात होने के कारण कमजोर रुपया और बढ़ती आयात लागत का सीधा असर भी पिस्ता के स्थानीय और थोक दामों पर पड़ रहा है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।
Cashew: Outlook Remains Bright
New Delhi, 10 November (NNS): Support from consumer demand and declining old stocks are lending strength to cashew prices. Recently, prices increased by Rs 50 per kg, while 180-count cashews remained firm at the prevailing level of Rs 1100/1120 per kg. Wholesale buying by traders and sweet manufacturers is also witnessing strength. Cashew prices continue to maintain a firm trend in the markets. Demand for dry fruits in the domestic market has increased considerably ahead of Diwali, Chhath and the upcoming wedding season. Additionally, lower arrivals of raw cashew nuts in the international market and fluctuations in the rupee against the US dollar have contributed to the rise in cashew prices.
काजू : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 11 नवंबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1100/1120 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।
Coconut Powder: Prices to Remain Firm
New Delhi, 10 November (NNS): Considering the festive and wedding season, desiccated coconut prices are witnessing a gradual upward trend. Recently, prices increased by Rs 200 per 25 kg, taking desiccated coconut powder rates to Rs 7700 per 25 kg. Sweet manufacturers, halwais and commercial buyers involved in preparing laddoos, barfis and other bakery products are significantly increasing their purchases. Major coconut-producing states in India include Kerala, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. At present, arrivals of raw material from producing mandis to North India and other domestic markets remain limited. Old stocks in spot markets are also restricted, indicating further firmness in prices.
गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 11 नवंबर (एनएनएस) त्योहारों और शादियों की माह की देखते हुए गोला की कीमतों मे ठहरकर तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला बुरादा 7700 रुपए प्रति 25 किलो हो गये। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है। जिससे आगे और तेजी दिखाई दे रही है।
