New Delhi, 06 November (NNS): Nutmeg prices have recently increased by Rs 5 to Rs 720/725 per kg. Fresh arrivals of nutmeg from producing regions are continuing in mandis. However, increased supplies and adequate stock availability have restricted further upward movement, keeping the market largely stable. Importers and major traders who had accumulated stocks at higher prices are continuously releasing their old stocks into the market in an attempt to earn substantial profits. However, a further upward trend is expected in the near future.

जायफल : घटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) जायफल की कीमतों हाल ही में 5 रुपए की तेजी आई है। जिससे जायफल के भाव 720/725 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में जायफल की नई आवक लगातार बनी हुई है। सप्लाई बढ़ने और स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों की ऊपरी बढ़त थम गई है और बाजार में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। आयातकों और बड़े व्यापारियों ने पहले ऊंचे भावों पर स्टॉक जमा किया था, वे अब भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में लगातार अपना पुराना माल बाजार में निकाल रहे हैं। और निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेरी दिखाई दे रही है।

Turmeric: will trade after some time

New Delhi, 06 November (NNS): Turmeric prices are currently witnessing an upward trend. Due to continuous selling activity, Erode gatha turmeric prices in the spot market increased by Rs 500 today to Rs 23800/24000 per quintal. Traders should maintain patience, as turmeric arrivals in mandis are considerably low, while old stocks have also been declining continuously over the past few years. Expectation of further price increases has encouraged major traders and stockists to hold back their produce, resulting in tighter market supplies. Fresh buying and speculative activity in the futures market have also triggered a sharp rise in prices. A further upward movement is expected in the near future.

हल्दी : ठहरकर और मुनाफा देगी

नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में इस समय तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बिकवाली के चलने हाजिर में हल्दी इरोड गट्टा भाव आज 500 रुपए बढ़कर 23800/24000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आगे और धैर्य बनाकर रखिए क्योंकि मंडियों में हल्दी की आवक काफी कम है और पिछले कुछ वर्षों से पुराने स्टॉक में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। भाव में लगातार तेजी की उम्मीद को देखते हुए बड़े व्यापारी और स्टॉकिस्ट अपनी उपज को रोककर रख रहे हैं, जिससे बाजार में आपूर्ति की किल्लत बढ़ गई है। वायदा बाजार पर नए सिरे से लिवाली और सट्टेबाजी के चलते भी कीमतों में तेज उछाल आया है। निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेरी दिखाई दे रही है।

Poppy Seeds: Prices Unlikely to Decline

New Delhi, 06 November (NNS): Poppy seed prices are currently witnessing stability. Recently, prices had declined by Rs 50. Turkish poppy seeds are currently holding at their previous levels of Rs 1300/1400 per kg. The new crop season begins during March and April, and increased arrivals of fresh produce in mandis have put pressure on prices. The availability of fresh crops and substantial imported stocks has increased overall market supplies. However, despite the recent marginal decline, major traders and stockists have considerably restricted the sale of their stocks at lower levels. Therefore, prices are unlikely to witness any significant decline in the coming days.

पोस्तदाना : टूटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) पोस्तदाना में इस समय स्थिरता देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। हाल ही में आई मामूली नरमी के बावजूद, बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर अपने स्टॉक की बिकवाली को काफी सीमित कर दिया है। आगामी दिनों मे इसमें मंदे की संभावना नहीं है।

Coriander: Profitable at Current Levels

New Delhi, 06 November (NNS): Coriander prices are currently maintaining a firm trend. Today, the prices of coriander badami increased by Rs 200 to Rs 18000/18300 per quintal. Fresh arrivals in major mandis of Rajasthan and Madhya Pradesh are reportedly lower than normal, resulting in limited availability in the spot market. Besides, stockists withholding their stocks have further reduced market supplies. Limited global supplies have also kept international demand for Indian coriander favourable. However, exports tend to slow down occasionally due to higher prices. In the coming days, prices are expected to remain firm and may offer further profits gradually.

धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय मजबूती का का रुख बना हुआ है। लेकिन आज 200 रुपए की मजबूती आने से बादामी के भाव बढ़कर 18000/18300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य से कम बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। वैश्विक स्तर पर भी धनिया की आपूर्ति सीमित होने के कारण भारतीय धनिया की अंतरराष्ट्रीय मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि ऊंचे भावों के कारण बीच-बीच में निर्यात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Big cardamom: prices may increase in future

New Delhi, 06 November (NNS): Big cardamom prices are showing signs of recovery after the recent weakness. Fresh crop arrivals are continuously reaching mandis, while old stocks are also still available in the market. With the November-December festive season and the onset of winter, domestic demand for large cardamom has increased considerably. Spice companies, bulk buyers and local markets are showing stronger buying interest. Today, catch-cut prices increased by Rs 30 to Rs 1580/1630 per kg. Reports indicate that crop production has been good this season. However, with winter approaching, the market is expected to maintain its firm trend.

बड़ी इलायची : ठहरकर और बढ़ेगी

नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में इस समय नरमी के बाद मजबूती देखने को मिल रहा है। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। नवंबर-दिसंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग में काफी तेजी आई है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है। आज कैंचीकट के भाव 30 रुपए बढ़कर 1580/1630 रुपए प्रति किलो हो गए। बताया जा रहा है कि, इस बार फसल की पैदावार अच्छी हुई है। आगे सर्दियों की आहट को देखते हुए बाजार आगे तेज रहेगा।

Cumin: will remain high after some time

New Delhi, 06 November (NNS): Rising trends in futures trading have supported cumin prices in the domestic spot market. Today, average-quality cumin prices increased by Rs 200 to Rs 29300/30000 per quintal. Ahead of cumin sowing during October-November for the upcoming Rabi season in Gujarat and Rajasthan, uncertainty regarding weather conditions and temperature patterns has created an uncertain market environment. This has encouraged speculative activity and continuous gains in the futures market. Arrivals of cumin in major mandis across the country, including Unjha, remain limited. Meanwhile, despite some improvement in prices, farmers and traders are holding back their stocks in anticipation of further price gains.

जीरा : ठहरकर और तेज रहेगा

नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी देखी गई है। आज एवरेज क्वालिटी के भाव 200 रुपए तेज होकर 29300/3000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन के तहत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से ठीक पहले मौसम तथा तापमान के मिजाज को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल देखा जा रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं।

Fenugreek Seeds: Bright Future Outlook

New Delhi, 06 November (NNS): Fenugreek seed prices are maintaining stability despite limited stocks. However, there is no reason for concern, as continuous demand from the pharmaceutical industry and low stock availability in mandis are expected to keep the market firm in the coming days. Recently, prices had increased by Rs 200, taking average-quality fenugreek seed rates to Rs 8700/8800 per quintal, where they are currently holding steady. Fresh arrivals in mandis across major fenugreek-producing states such as Rajasthan and Madhya Pradesh are reportedly limited. Considering the prevailing market conditions, the future outlook for fenugreek seeds appears bright.

मेथीदाना : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद स्थिरता देखी जा रही है। लेकिन घबराने की बात नहीं है, फार्मेसी उद्योग की ओर से निकल रही निरंतर मांग और मंडियों में कम स्टॉक के चलते आने वाले दिनों में मेथीदाना मजबूत बना रहेगा। हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव बढ़कर 8700/8800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख मेथीदाना उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए इसका भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।