New Delhi, 06 November (NNS): Supported by buying demand and considering the upcoming festive and wedding seasons, copra prices are witnessing an upward trend. Recently, prices had increased by Rs 1000, taking the rate of copra in bags to Rs 37000/38000 per quintal. Strong demand is currently prevailing in the market due to Diwali and the approaching winter season. Sweet manufacturers, halwais and commercial buyers engaged in the production of laddoos, barfi and other bakery products are showing significantly higher buying interest in copra powder. In India, the major production of copra and coconut takes place in southern states such as Kerala, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. The market outlook remains favourable, with good profit potential in the coming period.
गोला : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन मिलने तथा त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला कट्टे में 37000/38000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। वर्तमान में दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग बनी हुई है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इसका बाजार आगे चलकर लभदायक रहेगा।
Cashew: Market will remained stable
New Delhi, 06 November (NNS): Limited availability of old stocks is supporting cashew prices. Recently, prices had increased by Rs 50, following which 320-grade cashews are holding at their previous levels of Rs 870/890 per kg. Bulk buying by traders and sweet manufacturers is also showing strength. With the upcoming wedding season, domestic demand for dry fruits has increased considerably. Additionally, lower arrivals of raw cashew nuts in international markets and fluctuations in the value of the rupee against the US dollar have contributed to the upward movement in cashew prices.
काजू : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 870/890 रुपए प्रति किलो पूर्व स्तर पर रुक रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी मजबूती देखी जा रही है। आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।
Almond Kernels: no long uptrend
New Delhi, 06 November (NNS): After witnessing an upward movement, almond kernel prices have once again started declining. Following a fall of Rs 100 a day earlier, California almond prices have settled at Rs 950/1050 per kg. Increased container arrivals recently had led to a decline in mandi prices. However, considering Diwali demand, the market may remain firm in the coming days. An increase in the number of containers arriving from California in India and other major markets has resulted in fluctuations in domestic prices. With the upcoming wedding season, demand for almonds from wholesalers, gift-pack manufacturers and sweet manufacturers remains strong.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में तेजी के बाद फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी कीमतों एक दिन पूर्व 100 रुपए की मंदी आने से कैलिफोर्निया के भाव 950/1050 रुपए प्रति किलो रह गए। हाल ही में अधिक कंटेनर आने से मंडियो में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन दिवाली की मांग को देखते हुए बाजार आगे सुर्ख बना रह सकता है। भारत और अन्य प्रमुख बाजारों में कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आने वाले शादी के सीजन के चलते थोक विक्रेताओं, गिफ्ट पैक बनाने वालों और मिठाई निर्माताओं की तरफ से बादाम की मांग मजबूत बनी हुई है।
