New Delhi, 04 November (NNS): The prices of almond kernel slipped by Rs 10 to Rs 1020/1100 per kg. Huge amount of containers have been arrived from California before some time, due to this reason, the prices showed downfall, but the situation has been changing. On seeing the diwali and wedding season, the demand showed strong trend from the wholesale traders, gift packers and the sweets manufacturers. The prices may increase after some time during the near future.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) बादामगिरी के बाजार में एक बार फिर तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। हाल ही में इसकी कीमतों में 10 रुपए की गिरावट आने से इसके भाव 1020/1100 रुपए प्रति किलो रह गए। कुछ समय पहले कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों के अधिक अनुमान के कारण मंडियों में मंदी छाई थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। आगामी दिवाली के त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए थोक विक्रेताओं, गिफ्ट पैक बनाने वालों और मिठाई निर्माताओं की तरफ से बादाम की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। आगामी दिनों में ठहरकर तेजी लग रही है।

Copra: will remain strong

New Delhi, 04 November (NNS): The prices of copra in bags ascended by Rs 1000 to Rs 37000/38000 per quintal due to the strong demand. The commercial purchasers are constantly purchasing the stock on seeing the winter and upcoming diwali, due to this, the prices seems good in the markets. The prices may increase on seeing the consumption season.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) शादियों के सीजन और सर्दियों की आहट से बाजार में गोला  बुरादे की मांग बढ़ रही है। मजबूत मांग और बेहतर ग्राहकी के चलते इसकी कीमतों में हाल ही में 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई है, जिससे गोला कट्टे के दाम बढ़कर 37000/38000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। आगामी दिवाली और सर्दियों के मौसम को देखते हुए मिठाई निर्माताओं, हलवाइयों और बेकरी उत्पाद जैसे लड्डू, बर्फी आदि बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों द्वारा गोले के बुरादे की जमकर खरीदारी की जा रही है, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। खपत के सीजन को देखते हुए आगे और तेजी लग रही है।

Cashew: may show increment

New Delhi, 04 November (NNS): The prices of cashew remained unchanged despite the shortage of the old stock. The demand of cashew has been increasing in the domestic markets due to the upcoming festivals and wedding season, due to this, the market showed strong trend. The prices  of cashew showed heavy fluctuations due to the weak rupee against the American dollar and feeble arrivals at the international markets, recently, the prices gained  by Rs 50 per quintal, due to this, the prices may show downfall. Here, the prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 870/890 per kg on seeing the heavy demand from the wholesale distributors and the sweets manufacturers. The trade of cashew will be profitable during the near future.

काजू : आगे बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से बावजूद काजू की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है। त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते घरेलू बाजार में काजू की मांग धीरे-धीरे निकलने लगी है। जिससे बाजार मजबूत होकर स्थिर पड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की कम आवक और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल में उतार-चढ़ाव के कारण इसके दामों में हाल ही में 50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके चलते थोक विक्रेताओं और मिठाई निर्माताओं की ओर से भारी मांग देखने को मिल रही है, यहां पर (320 नंबर) काजू फिलहाल 870/890 रुपए प्रति किलो के पिछले स्तर पर स्थिर बना हुआ है। निकट भविष्य के अंदर इसका बाजार ठहरकर लाभ देगा।