New Delhi, 03 November (NNS): The prices of basmati rice gained by Rs 200 per quintal due to the competitive export and domestic demand. Rice steam 1401 also ruling at Rs 9800/10000 per quintal. There is a lack of paddy and rice stock in all the markets, due to this, the market showed strong trend due to the improved buying from the mills at the lower level. In the markets of Haryana and Punjab, the supply of paddy 1509 seems constant, but its prices may not show more downfall due to the competitive buying. Apart from this, the exporters are doing the deals as the hormuz has been open following several conditions, due to this, the market showed improved trend. The prices may not show more downfall as he old paddy has already been over, other wise the market will likely to remain high. The exporters of Tarawadi and karnal have purchased good amount of rice sela 1718 and steam 1401.

बारीक चावल-बाजार फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) घरेलू एवं निर्यात सौदे बासमती चावल में प्रतिस्पर्धात्मक होने से 200 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। चावल 1401 स्टीम 9800/10000 रुपए पर पहुंच गया है। पुराने बासमती प्रजाति के धान एवं चावल का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इसलिए नीचे भाव में धान की लिवाली राइस मिलों की सुधर जाने से बाजार  मजबूत बोल रहे हैं। हरियाणा पंजाब यूपी की मंडियों में 1509 धान की आपूर्ति हो रही है, लेकिन राइस मिलों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से इसके भाव नहीं घट रहे हैं। इसके अलावा हुर्मुज कंडीशन के अनुसार खुले होने से निर्यातक सौदे कर रहे हैं, इस वजह से बाजार कुछ सुधर गया है। पुराने धान समाप्त हो जाने से घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि यहां से चावल और तेज हो सकता है। तरावड़ी एवं करनाल में निर्यातकों ने 1718 सेला तथा 1401 स्टीम की खरीद अच्छी की गई है।

Wheat: downfall due to the increment in tender quantity

New Delhi, 03 November (NNS): The production of wheat reported to be high in the country and huge amount of old stock has been lying in both the governmental and non-governmental godowns, despite all this, the prices of wheat rose by Rs 70/80 to Rs 3150/3170 per quintal during the current month owing to the increased domestic and export demand, but recently, the market fell down to Rs 12000 tonnes in Delhi as the government has been selling the stock in OMSS. The tender stock was not available as per the capacity, due to this, the market showed uptrend, due to this, now, its prices also slipped to Rs 3100 per quintal. The further fluctuations depend on the further tender. The government may increase the tender on seeing the increment in the prices and the delivery will also be easy. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level and the further fluctuations depend on the sale of wheat.

गेहूं-टेंडर में क्वांटिटी बढ़ने से मंदा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) देश में गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है, इन सबके बावजूद भी घरेलू एवं निर्यात मांग चलने से बाजार चालू महीने में 70-80 रुपए बढ़कर 3150/3170 रुपए हो गया था, लेकिन सरकार द्वारा ओ एम एस एस में बिक्री हेतु कोटा हाल ही में 12000 टन दिल्ली में कर दिये जाने से बाजार टूट गया है। पिछले बुधवार के टेंडर क्षमता के अनुरूप नहीं होने से बाजार छलांग लग गया था, जो अब 3100 रुपए से नीचे भाव आ गया है। अब अगले बुधवार को होने वाले टेंडर पर निर्भर करेगी। वैसे उम्मीद है कि बढ़ती महंगाई को देखकर सरकार खुले बाजार में टेंडर की मात्रा बढ़ाएगी तथा डिलीवरी में भी सुविधा देगी। अत: वर्तमान भाव में एक बार माल बेचना चाहिए। बाकी ज्यादा मंदी सरकारी गेहूं की बिक्री नीति पर निर्भर करेंगी।

Maize: no possibility of more downfall

New Delhi, 03 November (NNS): The all-round crop of MP and Maharashtra seems good. There, the new crop of maize has been started arriving in the markets, but its prices gained  by Rs 600/700 per quintal owing to the constant procurement at the rack points. The maize of Bihar also ruling at Rs 3100 per quintal in Haryana and Punjab reach and the stock of MP also being available at Rs 2850/2900 per quintal at the rack points. The reality is that the old stock has already been sold out in the markets. The prices of cattle feed have been ruling at the higher level, due to this, the companies are purchasing the stock from the ethanol and cattle feed manufacturers. The feed mills are also purchasing the stock, in these circumstances, the market may increase during the near future.

मक्की-अभी मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र में फसल चारों तरफ बढ़िया है, वहां की मंडियों में नई मक्की आने लगी है, लेकिन चारों तरफ गोदाम एवं रैक पॉइंट पर खरीद चलने से नीचे के भाव से 600-700 प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। बिहार की मक्की 3100 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही है तथा मध्य प्रदेश की मक्की रैक पॉइंट पर 2850/2900 रुपए तक व्यापार सुना जा रहा है। वास्तविकता यह है कि प्रांतीय फसल पुरानी वाली सब निपट चुकी है। सभी पशु आहार  महंगे चल रहे हैं, इसलिए मक्की में लगातार पोल्ट्री कैटल फीड मिलों एवं एथेनॉल कंपनियों की खरीद चल रही है। फीड मिलें भी खरीद रही हैं, इन परिस्थितियों में अभी बाजार और बढ़ जाएगा।

Millet: prices will likely to remain high

New Delhi, 03 November (NNS): The new crop of millet has been ruling in Rewari and Pataudi line from the last one and a half months and its new crop has been started arriving in all the producing areas like  Meerut, Partapur, Hapur, Pilkhua, Kasganj, Khurja, Dawar, Itawa, Etah and Mainpuri along with Bharatpur and Agra. Its prices also went up from Rs 2050/2100 to Rs 2550/2525 per quintal. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2750/2760 per quintal. The reality is that the production seems high, despite this, its consumption increased by 40 percent because of the increment because of the increment in the poultry and cattle feed manufacturers. The prices of other bold grains have been ruling at the lower level, due to this, the market showed uptrend.

बाजरा-तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल रेवाड़ी पटौदी लाइन में डेढ़ महीने से चल रही है, भरतपुर आगरा लाइन के साथ-साथ मेरठ परतापुर हापुड़ पिलखुआ कासगंज खुर्जा डावर इटावा एटा मैनपुरी सभी उत्पादक क्षेत्र में आने लगी है। नीचे में मंडियों में 2050 /2100 रुपए बिकने के बाद वर्तमान में छलांग लगा कर 2550/2525 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2750/2760 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार होने लगा है। वास्तविकता यह है कि उत्पादन अधिक होने के बावजूद पशु आहार एवं पोल्ट्री फीड इस बार महंगा चलने से 40 प्रतिशत अतिरिक्त खपत बढ़ गई है। अन्य मोटे अनाजों से भाव इसके नीचे थे, इसलिए अभी और बाजार तेज रहेगा।

Masoor: no risk in the trade

New Delhi, 03 November (NNS): The domestic production of masoor reported to be weak, but the stock of Canada also selling at the lower level, due to this, the prices have not showed uptrend. The prices of masoor slipped  by Rs 100 per quintal during the current week because huge amount of Canada masoor has been arrived at the mundra port which is being delivered at the higher level on seeing the lack of rupee in the markets and the spot deals also done at the lower level, due to this, the prices of desi masoor also fell down by Rs 100 to Rs 6600/6625 per quintal in Bilti and imported stock of masoor also ruling at Rs 6100 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices because it is being available at Rs 5800 per quintal at the mundra port, in these circumstances, the trade should be done at the higher level.

मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) मसूर का घरेलू उत्पादन कम जरूर हुआ है, लेकिन कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, इसलिए तेजी नहीं बन पा रही है। चालू सप्ताह के अंतराल 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा आ गया है, क्योंकि कनाडा की मसूर मुंदड़ा बंदरगाह पर प्रचुर मात्रा में लगी हुई है, जो आयातक बाजार में रुपए की तंगी को देखकर बिके हुए माल की तेजी से डिलीवरी दे रहे हैं तथा हाजिर सौदे भी घटाकर कर रहे हैं, जिससे देसी मसूर के भाव 100 रुपए घटकर 6600/66250 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में रह गए हैं तथा विदेशी मसूर भी 6100 रुपए प्रति कुंतल यहां आकर बिक रही है, अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में सौदा करने पर मुंद्रा पोर्ट पर ही 5800 से ऊपर का पड़ता लग रहा है इन परिस्थितियों में व्यापार करना चाहिए।

Urad: not likely to increase

New Delhi, 03 November (NNS): Both the local and upcountry demand of dal dhoya and chilka seems unfavourable due to the lack of rupee in the markets, despite all this, there is a lack of stock in Chennai and here, the stock of urad is being available at the higher level while doing the spot shipments, due to this, her, the prices of urad SQ is being available at Rs 10300 per quintal. Today, the imported stock has been arriving at the higher level from Chennai. The previously arrived containers have already been sold out during the previous days and the some containers will likely to arrive in the near future, but the prices have been ruling at the higher level, due to this, the market showed uptrend and its prices may rose by Rs 300 per quintal. Therefore, the trade should be done at the current level. Apart from this, urad FAQ also selling at Rs 9900 per quintal.

उड़द-यहां से तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल धोया एवं छिलका की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं थी, इन सब के बावजूद भी चेन्नई में ज्यादा माल नहीं है तथा हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने पर उड़द यहां आकर काफी महंगी पड़ रही है, इसलिए उड़द यहां से मजबूती पर 10300 रुपए एसक्यू क्वालिटी रह गया है। आज की तारीख में चेन्नई से माल मंगाने पर ऊंचे पड़ते का मिल रहा है। पिछले दिनों के आए कंटेनर एक बिक गए हैं तथा कुछ और उतरने वाले हैं, लेकिन ऊंचे पड़ते थे, इसलिए बाजार बढ़ा हुआ है, इसमें आगे चलकर 300 रुपए की और तेजी आ जाएगी। अत: वर्तमान भाव में खुलकर व्यापार करना चाहिए। उड़द एफ ए क्यू 9900 रु बिक रही है।

Moong: prices may decrease after some time

New Delhi, 03 November (NNS): The sowing of moong seems good in Rajasthan, Maharashtra and Andhra Pradesh due to the good rainfall. Huge amount of kharif stock has been lying in both the governmental and non-governmental godowns, despite all this, the export demand seems intermittent, due to this, the best quality stock has been selling out continuously. Here, the best quality stock also quoting at Rs 8500/8600 per quintal. The inferior quality stock of tender also selling at Rs 6900/7500 per quintal, whereas, the new stock of MP, UP, Jharkhand and MP also ruling at Rs 7600/8000 per quintal. The arrival pressure of the stock seems constant on seeing the export and domestic consumption.

मूंग-ज्यादा मंदा ठहर कर आएगा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) यद्यपि मूंग की बिजाई अच्छी बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश में अच्छी हुई है। गर्मी वाली मूंग भी यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश प्राइवेट व सरकारी गोदामों में प्रचुर मात्रा में है, इन सब के बावजूद भी चीन की निरंतर रुक रुक कर निर्यात मांग बनी रहने से बढ़िया माल  बिकता जा रहा है। यहां बढ़िया 8500/8600 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। हल्के माल टेंडर वाले 6900/7500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, जबकि यूपी झारखंड मध्य प्रदेश के नए माल 7600/8000 रु के बीच बिक रहे हैं। आगे भी घरेलू और निर्यात खपत को देखते हुए नया माल का दबाव बनने पर ही लग रहा है।

Tur: profitable at the current level

New Delhi, 03 November (NNS): There is a lack of arrival pressure in all the markets like Mumbai, Kanpur, Neemuch, Katni along with Delhi. Both the kharif and the rabi season has already been stored, due to this reason, here, the prices of tur gained from Rs 9700 to Rs 9850 per quintal. In Rangoon, the  prices of tur also gained by Rs 200 per quintal because of the constant shipments, due to this, the market may increase due to the increment in the demand. The sale of its dal seems unfavourable. The prices of potato improved  by Rs 2.5/3 to Rs 50 per kg and the prices of the green vegetables seems weak. On seeing this, the prices of both tur and tur dal showed uptrend, but there is no possibility of long increment in the prices during the near future.

तुवर-यहां से लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) तुवर का उत्पादन कम होने से मुंबई चेन्नई कानपुर नीमच कटनी दिल्ली सहित किसी भी मंडी में माल का प्रेशर समाप्त हो चुका है। खरीफ एवं रबी दोनों ही सीजन की तुवर आकर, स्टॉक में जा चुकी है। यही कारण है कि यहां बाजार चालू सप्ताह में 9700 से बढ़कर 9850 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। आज की तारीख में रंगून से हाजिर शिपमेंट के सौदे करने पर यहां आकर 200 रुपए ऊंचा पड़ रहा है, इसलिए थोड़ी सी ग्राहकी निकलते ही बाजार उछल जाने की संभावना है। अभी दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। आलू अधिकतर कॉलोनी में 50 रुपए का 2.5/3 किलो मिल रहा है, हरी सब्जियां नरम मिल रही हैं। इसे देखते हुए बाजार तुवर व दाल में तेजी तो आएगी, लेकिन लंबी तेजी में थोड़ा समय लगेगा।

Gram desi: no risk in the trade

New Delhi, 03 November (NNS): The demand of gram desi seems unfavourable from the mills and the stored stock has already been over and the new stock has been selling out constantly in the markets, due to this, here, the prices of gram desi rose from Rs 7400 to Rs 7550 per quintal. The prices of gram Rajasthan also went down by Rs 100 to Rs 7400 per quintal during the last two days. This year, both the quality and the quantity reported to be unfavourable and the stock has not been available to the mills and the spot deals seems weak from Australia because there, it is being quoted at $800 per tonne. Here, the ready stock has been selling at the lower level because there, the farmers were not taking profit at the current level. The supply of gram desi showed downfall MP, Rajasthan, Andhra Pradesh and Karnataka, in these circumstances, the trade of gram desi will be profitable at the current level during the near future.

देसी चना-व्यापार में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) देसी चना, दाल मिलों की मांग अनुकूल नहीं होने तथा स्टॉक का व्यापार समाप्त हो जाने से, जो आ रहा है, वह बिकता जा रहा है, इसलिए नीचे में 7400 रुपए प्रति कुंतल विकल्प दोबारा 7550 रुपए बोलने लगे हैं। पिछले चालू सप्ताह में राजस्थानी माल की बिकवाली से 100 रुपए घटकर 2 दिनों के अंतराल बाजार 7400 रुपए प्रति कुंतल के आसपास रह गया है। इस बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी दोनों ही अनुकूल नहीं है, बढ़िया क्वालिटी का चना, दाल मिलों को नहीं मिल रहा है, नए सौदे ऑस्ट्रेलिया के  हाजिर में कम हो रहे हैं, क्योंकि वहां बढ़कर 800 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं। वहां तैयार फसल इस बार घटने की खबरें आ रही हैं, क्योंकि वहां पर किसानों को बीते सीजन में लाभ नहीं मिल पाया है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक सभी राज्यों में चने की आपूर्ति टूट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।

Rajma chitra: possibility to increase amid increment in demand

New Delhi, 03 November (NNS): Stocks of Rajma Chitra from the Barsi and Beed lines have almost been exhausted in cold storages. In the Pune, Satara and Wai lines, prices are ruling at Rs 110/114 per kg. In China, fresh deals for October shipment are being concluded at $1380/1400 per tonne, due to this, imports from there considerably expensive. The stocks imported earlier, which arrived last week at lower prices and the traders are quoting it at Rs 141/145 per kg. On the other hand, Indian Brazil Rajma Chitra is held in strong hands by the picking and packing traders. Depending on quality, it is trading at Rs 128/130 per kg, while good-quality, old and selected raw stocks are being quoted at Rs 133/135 per kg. Rajma chitra China is selling at Rs 136/140 per kg. Therefore, Indian Brazil Rajma Chitra is expected to offer further gains.

राजमां चित्रा-ग्राहकी निकलने पर तेजी संभव

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा बारसी एवं बीड लाइन का कोल्ड स्टोरों में लगभग निबट चुका है। पुणे सतारा वाई में की लाइन में 110/114 रुपए प्रति किलो माल के भाव चल रहे हैं। चीन में नए सौदे अक्टूबर शिपमेंट के 1380-1400 डॉलर प्रति टन भाव हो रहे हैं, जिससे वहां का आयात काफी महंगा हो गया है, जो नये पिछले सप्ताह के उतरे हुए हैं, वह भी कारोबारी 141/145 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। दूसरी ओर इंडियन ब्राज़ील चुगाई वालों के पास मजबूत हाथों में पड़ा हुआ है, जो पैकिंग में बिक रहा है। यहां क्वालिटी के अनुसार 128/130 रुपए प्रति किलो के बीच व्यापार हो रहा है, बढ़िया पुराना सिलेक्टेड कच्चा माल 133/135 रुपए भी बोल रहे हैं। चीन 136/140 रुपए बिक रहा है। अत: वर्तमान भाव में इंडियन ब्राजील में बाजार और लाभ दे जाएगा।

Gram kabuli: prices may increase

New Delhi, 03 November (NNS): We believe that old stocks of gram kabuli are still lying in cold storages. Despite this, higher prices in international markets leave virtually no scope for a decline in the prevailing prices of gram kabuli. Currently, medium-quality stock of Maharashtra is selling at Rs 8400/8500 per quintal on an ungraded basis. Good-quality, bold and selected stocks are also selling at Rs 100/110 per kg, while smaller-sized grains are fetching Rs 82/85 per kg. All these prices are considered to be at the bottom level. Going forward, the commodity is expected to offer substantial gains.

काबुली चना-धीरे-धीरे और तेजी

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि काबुली चने का पुराना स्टाक कोल्ड स्टोरों में पड़ा हुआ है, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। इस समय महाराष्ट्र का मीडियम माल 8400/8500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है, बढ़िया मोटे सिलेक्टेड माल भी 100/110 रुपए के बीच बिक रहे हैं, ज्यादा छोटे दाने के माल 82-85 रुपए बिक रहे हैं। यह सब भाव बॉटम वाले हैं। आगे इसमें भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है।

Peas: No Risk in Trading

New Delhi, 03 November (NNS): Supplies of peas from the Lalitpur and Jhansi lines have completely dried up. Traders dealing in stocks from the Kanpur line are selling their inventories, but supplies there are also limited. Meanwhile, arrivals from Madhya Pradesh mandis are not proving economically viable at current prices. At Indian ports, prices have started being quoted at Rs 4700/4750 per quintal, pushing wholesale prices in Delhi to Rs 5100/5150 per quintal for ungraded stocks. Given the shortage of stocks and the long time remaining before the next crop arrives, a further increase of around Rs 500 per quintal is expected.

मटर- व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) मटर की आपूर्ति ललितपुर झांसी लाइन में पूरी तरह समाप्त हो गई है। कानपुर लाइन वाले स्टाक के माल बेच रहे हैं, वहां भी माल की कमी है। इधर मध्य प्रदेश की मंडियों से पड़ते नहीं लग रहे हैं। भारतीय बंदरगाहों पर 4700/4750 रुपए प्रति कुंतल भाव बोलने लगे हैं, जिससे उसके भाव दिल्ली में 5100/5150 रुपए थोक में बिना छना माल के हो गए हैं। माल की कमी एवं फसल में लंबा समय होने से इसमें 500 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी लग रही है।

Guar gum: no decrement

New Delhi, 03 November (NNS): The prices of guar gum remained strong at Rs 15400/15500 per quintal due to the weak demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices remained at Rs 7950/8000 per quintal owing to the constant selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग घटने से ग्वार गम के भाव 15400/15500 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 7950/8000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।