New Delhi, 03 November (NNS): The prices of cumin showed soft trend after the increment in the spot markets due to the uptrend in the contract trade. During the previous days, its prices strengthened  by Rs 200 to Rs 28800/29600 per quintal.  The situation seem uncertain on seeing the temperature and the weather before the sowing in October and November during the upcoming rabi season in Gujarat and Rajasthan, due to this, both the speculation and the contract market showed uptrend. The arrivals of cumin seems limited in the famous producing markets including n Unjha, whereas, the both the farmers and the traders are storing the stock at the higher level despite the improvement in the prices.  The prices may gain by Rs 20 per kg during the coming days.

जीरा : भविष्य उज्जवल रहेगा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी के बाद थोड़ा नरमी दर्ज की गई थी। एक दिन पूर्व इसके भाव 200 रुपए मजबूत होकर 28800/29600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन के तहत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से ठीक पहले मौसम तथा तापमान के मिजाज को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल देखा जा रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं। आगामी दिनों में ठहरकर 20 रुपए की तेजी और लग रही है।

Red chilli: will be profitable after some time

New Delhi, 03 November (NNS): Recently, the prices of red chilli 334 no. gained by Rs 500 to Rs 26000/28000 per quintal owing to the weak buying after the increment in the prices. The availability of the stock seems limited owing to the shortage of the stock in the cold storages and markets, due to this, the prices gets support. On seeing the diwali and wedding season, the offtake seems high from the masala industries and local purchasers. However, the purchasers are purchasing the stock carefully on seeing its higher prices, but the prices may not show more downfall as less amount of stock  has been available in the markets.

लालमिर्च : ठहरकर लाभ देगी

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) लालमिर्च कीमतों में आई तेजी के बाद फिलहाल लिवाली थोड़ी कमजोर पड़ी है, हाल ही में लालमिर्च 334 नंबर की कीमतों में 500 रुपए की तेजी आई थी। यहां पर इसके भाव अब 26000/28000 प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर टिके हुए हैं। मंडियों और कोल्ड स्टोरेज में लाल मिर्च का स्टॉक कम होने से उपलब्धता सीमित हो गई है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। दीपावली और आगामी शादी के सीजन को देखते हुए मसाला उद्योगों और स्थानीय खरीदारों की ओर से उठाव में वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि खरीदार ऊंचे भाव को देखते हुए अभी सावधानी से खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त स्टॉक न होने से मंदी के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

Cloves: will remain high

New Delhi, 03 November (NNS): The prices of cloves improved by Rs 10 to Rs 970/1060 per kg. Huge amount of cloves have been imported from the famous producing markets like Madagascar and Indonesia. According to the sources, the stock has been lying in the hands of traders and the stockists as limited amount of stock has been available which is selling at  the higher rates. The domestic demand showed strong trend due to the starting of the winter season and upcoming festival season. The prices may not show more increment during the near future.

लौंग : आगे तेज रहेगा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) लौंग की कीमतों में इस समय मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसके भाव 10 रुपए तेज होकर 970/1060 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मेडागास्कर और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से भारी मात्रा में लौंग का आयात किया जा रहा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, सीमित स्टॉक होने की वजह से मौजूदा स्टॉक मजबूत कारोबारियों और स्टॉकिस्टों के हाथों में है, जो ऊंचे दामों पर बिकवाली कर रहे हैं।आगामी महीनों में त्योहारी सीजन और सर्दियों की शुरुआत होने के कारण घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेजी की संभावना लग रही है।

Small cardamom: no long uptrend

New Delhi, 03 November (NNS): The prices of small cardamom 7.5mm gained by Rs 100 to Rs 3250/3400 per quintal. There was already tensions in kerela amid weak rainfall, but later on, the situation will under control due to the rainfall and the production expected to be good. The arrivals of new crop seems appropriate in the markets and the auction centres, due to this, the supply reported to be strong. The selling has remained under pressure in the markets because of the sluggish demand, but the market will likely to remain strong during the near future.

छोटी इलायची : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) छोटी इलायची में इस समय स्थिरता के बाद तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई है। जिसके परिणामस्वरूप यहां साढ़े सात एमएम के भाव 3250/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। केरल में शुरुआती दौर में कम बारिश से चिंता थी, लेकिन बाद में अच्छी बारिश होने से फसल की स्थिति संभल गई और उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। मंडियों और नीलामी केंद्रों पर नई फसल की पर्याप्त आवक बनी हुई है, जिससे आपूर्ति पक्ष मजबूत है। त्योहारी और स्थानीय मांग में सुस्ती के चलते बाजार में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। लेकिन फिलहाल बाजार मजबूत रहने की संभावना अधिक है।

Black pepper: will jump in future

New Delhi, 03 November (NNS): The prices of black pepper markara increased by 5 to Rs 825/835 per kg during the last two days. The new crop of black pepper will likely to arrive after a long time in the famous producing areas and the markets.  The stock reported to be limited and the both the farmers and the big stockists are hoarding their old stock, due to this, the supply seems tight in the spot markets. The cost of imported black pepper showed uptrend from the producing countries like Sri Lanka. The dollar showed strong trend in the international markets and the prices have been ruling at the higher level amid limited stock. On seeing the situation of market, the prices may not show more uptrend during the near future.

कालीमिर्च : आगे और चलांग लगाएगी

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों के अंतराल इसमें 5 रुपए की तेजी आई थी। जिसके परिणामसरूप यहां कालीमिर्च मरकरा के भाव उछलकर 825/835 रुपए प्रति किलो हो गए। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों और मंडियों में काली मिर्च की नई फसल आने में अभी समय है। वर्तमान में स्टॉक सीमित है, और किसान व बड़े स्टॉकिस्ट ऊंचे भाव की उम्मीद में अपना पुराना माल रोकने लगे हैं, जिससे हाजिर बाजार में सप्लाई टाइट हो गई है। श्रीलंका जैसे उत्पादक देशों से भारत में आयात होने वाली काली मिर्च की लागत बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत डॉलर और वैश्विक स्तर पर सीमित स्टॉक के कारण कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। बाजार की स्थिति को देखते हुए आगे और तेजी दिखाई दे रहे हैं।

Dry ginger: profitable at the current level

New Delhi, 03 November (NNS): The prices of dry ginger have been increasing due to the  arrivals of the winter season, whereas, the availability of the stock reported to be weak due to the decrement in the production from the famous producing countries like Nigeria. Recently, its prices ascended by Rs 2000 per quintal, due to this, the prices of average quality stock also went up to Rs 34500/35000 per quintal. There is a shortage of old superior quality stock in markets and the stockists, due to this, the sellers have full control over the market. On seeing the weak supply and expectations of increment in the price, both the big traders and the stockists are purchasing the stock at the lower level  and it is expected that the prices may increase after some time.

सौंठ : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) सर्दियों की आहट से सौंठ की कीमतों के वृद्धि देखने को मिल रही है। जबकि नाइजीरिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से उत्पादन घटने की खबरों के कारण वैश्विक स्तर पर उपलब्धता कम हुई है। हाल ही के दिनों  में इसके अंदर 2000 रुपए की तेजी आई थी। जिससे एवरेज माल के भाव बढ़कर 34500/35000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मंडियों और स्टॉकिस्टों के पास अच्छी क्वालिटी का पुराना स्टॉक कम बचा है, जिससे बिकवालों का बाजार पर नियंत्रण बना हुआ है। आपूर्ति कम होने और भविष्य में कीमतें और बढ़ने की उम्मीद के कारण बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर आक्रामक खरीदारी शुरू कर दी है। इसमें आगे ठहरकर और तेजी लग रही है।

Pistachio: will likely to remain high

New Delhi, 03 November (NNS): The prices of pistachio peshawari ascended by Rs 100 to Rs 4000/4100 per quintal during the previous days. In dry fruits market, the prices of pistachio showed heavy increment from the last some days, due to this, it will affect the pockets of the consumers and the traders. There is a shortage of the stock in the wholesale and the local markets owing to the heavy demand from the gift packing companies and the sweets manufacturers. The market may improve after some time during the near future.

पिस्ता : आगे और तेज रहेगा

नई दिल्ली, 3 नवम्बर (एनएनएस) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिस्ता की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी दर्ज की गई है। कुछ दिन पूर्व पिस्ता की कीमतों में 100 रुपए का उछाल आया था जिससे, वर्तमान में पेशावरी पिस्ता के भाव 4000/4100 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। ड्राई फ्रूट्स बाजार में पिस्ता की कीमतें पिछले कुछ महीनों में अत्यधिक तेजी आ चुकी हैं, जिससे यह आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों की जेब पर भारी असर डाल रहा है। मिठाई निर्माताओं और गिफ़्ट पैक बनाने वाली कंपनियों की ओर से भारी मांग रहने से थोक और स्थानीय दोनों बाजारों में स्टॉक की कमी हो गई है। निकट भविष्य के अंदर इसमें ठहरकर बाजार और सुधर सकता है।