New Delhi, 30 October (NNS): With the festive season beginning, the wedding season underway and winter approaching, demand for copra and copra powder has increased considerably in the market. Strong demand and improved buying activity have recently pushed prices up by as much as Rs 1,000 per quintal, taking copra bag prices to Rs 36000/Rs 37000 per quintal. In view of the upcoming Diwali festival and winter season, commercial buyers, including sweet manufacturers, confectioners and bakery product manufacturers producing laddoos, barfis and other sweets, are purchasing copra powder in substantial quantities. This has kept market activity buoyant. Considering the ongoing consumption season, prices are expected to rise further.

गोला : घटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (एनएनएस) त्योहारों की शुरुआत, शादियों के सीजन और सर्दियों की आहट के बीच बाजार में गोला और इसके बुरादे की मांग काफी बढ़ गई है। मजबूत मांग और बेहतर ग्राहकी के चलते इसकी कीमतों में हाल ही में 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई है, जिससे गोला कट्टे के दाम बढ़कर 36000/37000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। आगामी दिवाली और सर्दियों के मौसम को देखते हुए मिठाई निर्माताओं, हलवाइयों और बेकरी उत्पाद जैसे लड्डू, बर्फी आदि बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों द्वारा गोले के बुरादे की जमकर खरीदारी की जा रही है, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। खपत के सीजन को देखते हुए आगे और तेजी लग रही है।

Cashew: Expected to Offer Gains

New Delhi, 30 October (NNS): A decline in old stocks is lending strength to cashew prices. Demand for cashews in the domestic market has increased rapidly due to the festive and wedding seasons, keeping prices firm. At the international level, lower arrivals of raw cashew nuts and fluctuations in the rupee against the dollar recently led to a price increase of Rs 50 per kg. Consequently, strong demand is being witnessed from wholesalers and sweet manufacturers. As a result, 320no. cashew are currently holding steady at their previous levels of Rs 870/Rs 890 per kg. In the near future, the market is expected to provide profitable opportunities after a period of consolidation.

काजू : ठहरकर लाभ देगा

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते घरेलू बाजार में काजू की मांग तेजी से बढ़ गई है, जिससे इसकी कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की कम आवक और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल में उतार-चढ़ाव के कारण इसके दामों में हाल ही में 50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके चलते थोक विक्रेताओं और मिठाई निर्माताओं की ओर से भारी मांग देखने को मिल रही है, जिसकी परिणामस्वरूप (320 नंबर) काजू फिलहाल 870/890 रुपए प्रति किलो के पिछले स्तर पर स्थिर बना हुआ है। निकट भविष्य के अंदर इसका बाजार ठहरकर  लाभ देगा।

Almond kernel: may show improvement

New Delhi, 30 October (NNS):The prices of almond California gained by Rs 20 to Rs 1060/1140 per kg. The prices showed downfall in the market in the expectations of higher arrivals of the containers from California, but the situation has been increasing. On seeing the wedding and diwali season, the demand showed strong trend from the sweets manufacturers and the gift packing manufacturers along with the wholesale traders. It is expected that the prices will likely to remain strong during the near future.

बादामगिरी : आगे सुधर सकती है

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी के बाजार में एक बार फिर उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता देखने को मिल रही है। हाल ही में कैलिफोर्निया के भाव 20 रुपए बढ़कर 1060/1140 रुपए प्रति किलो हो गए। कुछ समय पहले कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों के अधिक अनुमान के कारण मंडियों में मंदी छाई थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। आगामी दिवाली के त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए थोक विक्रेताओं, गिफ्ट पैक बनाने वालों और मिठाई निर्माताओं की तरफ से बादाम की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। जानकारों के मुताबिक, इस त्योहारी और मांग के माहौल के चलते आगे भी बादाम का बाजार मजबूत बना रहने की उम्मीद है।