New Delhi, October 22 (NNS): Cashew prices are showing strength due to supportive buying interest and declining old stocks. Prices recently increased by Rs 50 per kg, after which 180-count cashews continued to trade at their prevailing levels of Rs 1100/1120 per kg. Wholesale purchases by traders and sweet manufacturers are also gaining momentum. Cashew prices have been strengthening consistently across markets. Demand for dry fruits has increased considerably ahead of Diwali, Chhath and the upcoming wedding season. In addition, lower arrivals of raw cashew nuts in international markets and fluctuations in the rupee against the US dollar have contributed to the price rise.
काजू : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1100/1120 रु प्रति किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।
Coconut Powder: Market Likely to Remain Firm
New Delhi, October 22 (NNS): Demand during the festive and wedding seasons is supporting prices of coconut products, with desiccated coconut powder also witnessing an upward trend. Recently, prices increased by Rs 100 to Rs 7500 per 25 kg. The demand has remained strong following Durga Puja and ahead of Diwali and the upcoming winter season. Sweet manufacturers, confectioners and commercial buyers producing laddoos, barfis and other bakery products have increased their purchases significantly. Major coconut-producing states in India include Kerala, Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Karnataka. Given the strong demand and prevailing market conditions, prices are likely to strengthen further.
गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) नवरात्रि की मांग को देखते हुए एवं त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला बुरादा 7500 रुपए प्रति 25 किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा।हाल ही में बीते दुर्गा पूजा, दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इसमें आगे और तेजी आने की संभावना लग रही है।
