New Delhi, 21 October (NNS): The prices of fenugreek showed strong trend in the markets during the upcoming days due to the shortage of the stock in the markets and constant increment in the demand from the domestic markets and pharmacy industry. Recently, the prices gained by Rs 200 per quintal, due to this, the prices of average quality stock went up to Rs 8700/8800 per quintal. The traders are expecting good amount of profit in future due to the weak arrivals from the producing states. The arrivals of new crop seems weak in the producing states like Rajasthan and MP. The prices may increase on seeing the current circumstances.

मेथीदाना : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। घरेलू और फार्मेसी उद्योग की ओर से निकल रही निरंतर मांग और मंडियों में कम स्टॉक के चलते आने वाले दिनों में मेथीदाना के बाजार में मजबूत की संभावना दिखाई दे रही है। हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव बढ़कर 8700/8800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। उत्पादक राज्यों से आवक कमजोर होने के कारण कारोबारी भविष्य में अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख मेथीदाना उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए इसका भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।

Nutmeg: no long uptrend

New Delhi, 21 October (NNS): Recently, the prices of nutmeg improved by Rs 5 per kg, due to this, it is being traded at Rs 720/725 per kg. The arrivals of nutmeg seems constant in the markets from the producing areas. The prices showed heavy uptrend owing to the appropriate availability of the stock of the stock and increment in the supply and the prices remained stable at the same level. Both the importers and the big traders have stored the stock at the higher and they are selling out their old stock to gain the huge profit. Huge amount of new crop has been available, due to this, the prices showed soft trend due to the increment in the supply in the markets and the prices may increase during the near future.

जायफल : नहीं लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) जायफल की कीमतों हाल ही में आज 5 रुपए की तेजी आई है। जिससे जायफल के भाव 720/725 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में जायफल की नई आवक लगातार बनी हुई है। सप्लाई बढ़ने और स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों की ऊपरी बढ़त थम गई है और बाजार में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। आयातकों और बड़े व्यापारियों ने पहले ऊंचे भावों पर स्टॉक जमा किया था, वे अब भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में लगातार अपना पुराना माल बाजार में निकाल रहे हैं। जायफल की नई फसल का स्टॉक ज्यादा हो गया है, जिसके मंडियो में सप्लाई बढ़ने से हाजिर कीमतों में नरमी का रुख बन गया है। और निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेरी दिखाई दे रही है।

Turmeric: profitable after some time

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of turmeric showed soft trend after the continuous uptrend in the prices. In spot, the prices of turmeric erode gatha was ruling at Rs 23400/23500 per quintal owing to the constant selling, but today, its prices declined by Rs 700 to Rs 22700/22800 per quintal, but there is no need to get panic and the arrivals of turmeric seems weak in the markets and the previous stock showed constant downfall from the last some years. Both the big traders and the stockists have stored their production on seeing the heavy uptrend in the prices, due to this, there is a lack of supply in the markets. The prices showed increment due to the constant buying and speculation, due to this, the prices may increase during the near future.

हल्दी : ठहरकर और मुनाफा देगी

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में लगातार तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। लगातार बिकवाली चलने से हाजिर में हल्दी इरोड गट्टा के भाव 23400/23500 रुपए बिक रहे थे, लेकिन आज 700 रुपए की गिरावट आने से इसके भाव 22700/22800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लेकिन घबराने की बात नहीं है मंडियों में हल्दी की आवक काफी कम है और पिछले कुछ वर्षों से पुराने स्टॉक में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। भाव में लगातार तेजी की उम्मीद को देखते हुए बड़े व्यापारी और स्टॉकिस्ट अपनी उपज को रोककर रख रहे हैं, जिससे बाजार में आपूर्ति की किल्लत बढ़ गई है। वायदा बाजार पर नए सिरे से लिवाली और सट्टेबाजी के चलते भी कीमतों में तेज उछाल आया है। निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेरी दिखाई दे रही है।

Poppy seeds: no possibility of downfall

New Delhi, 21 October (NNS):Recently, the prices of poppy seeds reduced by Rs 50 per kg, due to this, here, its prices remained stable at Rs 1300/1400 per kg. The new crop of poppy seeds have been stated arriving in march and April, due to this, the prices have remained under pressure due to the increased arrivals of the new crop in the markets. The supply of the stock seems high due to the heavy availability of the imported stock and  new crop in the markets. Despite the recent downfall in the prices, both the big traders and the stockists are selling limited amount of their stock at the lower level. There is  no possibility of more decrement in the prices during the near future.

पोस्तदाना : टूटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमतों में इस समय बाजार सुस्त पड़ा हुआ है इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। हाल ही में आई मामूली नरमी के बावजूद, बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर अपने स्टॉक की बिकवाली को काफी सीमित कर दिया है। आगामी दिनों मे इसमें मंदे की संभावना नहीं है।

Coriander: profitable at the current level

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of coriander badami went down by Rs 200 to Rs 17800/18100 per quintal. The arrivals of the stock seems weak in all the big markets including Rajasthan and MP. There is a shortage of the stock in the spot markets. Apart from this, the supply seems weak as the stockists have stored huge amount of stock. The global demand of Indian coriander have been ruling at the higher level due to the limited supply at the international markets. However, the speed of export seems weak at the higher level. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय मजबूती का का रुख बना हुआ है। लेकिन आज 200 रुपए की नरमी आने से बादामी के भाव 17800/18100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए है। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य से कम बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। वैश्विक स्तर पर भी धनिया की आपूर्ति सीमित होने के कारण भारतीय धनिया की अंतरराष्ट्रीय मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि ऊंचे भावों के कारण बीच-बीच में निर्यात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Big cardamom: no more downfall

New Delhi, 21 October (NNS): The new crop of big cardamom has been started arriving constantly in the markets. On the other hand, the old stock has been available in all the markets. The demand of big cardamom showed uptrend in the domestic markets due to the starting of the winter and the festival season of October and November. The procurement seems high in the local markets, wholesale traders and the spices companies. Recently, the prices of big cardamom reduced by Rs 10 to Rs 1510/1560 per kg. This year, the productivity reported to be good and there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बड़ी इलायची : घटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में इस समय नरमी देखने को मिल रहा है। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग में काफी तेजी आई है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है। हाल ही में कैंचीकट के भाव 10 रुपए घटकर 1510/1560 रुपए रह गए।  इस बार फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है, निकट भविष्य के अंदर इसमें फिलहाल कोई लंबी तेजी नहीं दिखाई दे रही है।

Cumin: will remain high after some time

New Delhi, 21 October (NNS): The prices of average quality stock of cumin went up by Rs 200 to Rs 28600/29400 per quintal owing to the soft trend in the prices of cumin. The situation seems uncertain on seeing the temperature and temperature just before the sowing of the crop in October and November during the upcoming rabi season in Gujarat and Rajasthan, due to this, both the speculation and the contract market showed uptrend.  The arrivals reported to be limited in the famous markets of the countries like Unjha, whereas, both the farmers and the traders have stored the stock despite the improvement in the prices during the near future.

जीरा : ठहरकर और तेज रहेगा

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी के बाद थोड़ा नरमी दर्ज की गई है। एवरेज क्वालिटी के भाव 200 होकर 28600/29400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए है। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन के तहत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से ठीक पहले मौसम तथा तापमान के मिजाज को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल देखा जा रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं।