New Delhi, 16 October (NNS): The prices of rajma chitra improved by Rs 1/2 per kg. Huge amount of Indian Brazil rajma chitra of Barsi and Beed line has been ruling in the markets. There is a shortage of the stock in the markets, due to this, the production expected to be weak, in this situation, the prices of rajma chitra Indian Brazil also being quoted at Rs 125/126 per kg. The stock of China also quoting up by Rs 2 per kg during the last two days. The prices have been ruling at the higher level in China, due to this, the prices may increase during the near future.

राजमां चित्रा- और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा में 1-2 रुपए किलो की तेजी आ गई है। बाजार में बारसी बीड लाइन का इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा ही ज्यादा चल रहा है। मंडियों में स्टाक नहीं होने अच्छा आने वाली फसल भी बहुत कम रह जाने की संभावना इंडियन ब्राज़ील 125/126 रुपए प्रति किलो पर तेजी लिए बोल रहे है। चीन के माल में भी 2 दिनों में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर बोल रहे हैं। चीन में ऊंचे भाव होने से आने वाले सौदे काफी महंगे पड़ रहे हैं, इसलिए और तेजी लग रही है।

Wheat: weak sale in the open markets

New Delhi, 16 October (NNS): The government has started the sale of wheat in the open markets from the last Wednesday, but 50 percent of the crop also selling out as compared to the capacity, due to this, the roller flour mills are purchasing the stock at the current level, due to this reason, the market showed heavy uptrend. According to the traders, if the government genuinely control the inflation in the prices then, both the roller flour mills and the flour chakkis are selling the stock as per the capacity. The capacity of Delhi expected to be around one lakh metric tonnes on weekly basis, whereas, the government has released only 40000 metric tonnes of the stock, due to this, the market may increase. Here, the prices of wheat also ruling at Rs 3070/3080 per quintal.

गेहूं- खुले बाजार में बिक्री कम

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) सरकार द्वारा पिछले बुधवार से खुले बाजार में राज्य स्तर पर गेहूं की बिक्री शुरू कर दी गई है, लेकिन क्षमता की तुलना में केवल 50 प्रतिशत ही गेहूं बेचे जाने से रोलर फ्लोर मिलों को मंडियों की तरफ खरीद के लिए दौड़ना पड़ा है। यही कारण है कि बाजार में भारी तेजी आ गई है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार यदि वास्तव रूप में गेहूं की महंगाई को रोकना चाहती है, तो खुले बाजार में रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों को क्षमता के अनुरूप माल बेचना पड़ेगा। दिल्ली की क्षमता लगभग एक लाख मीट्रिक टन साप्ताहिक है, जबकि सरकार द्वारा 40 हजार मीट्रिक टन ही दिया गया है, इसलिए बाजार अभी और बढ़ सकते हैं। यहां गेहूं 3070/3080 रुपए प्रति कुंतल हो गया है।

Fine rice: may show downfall

New Delhi, 16 October (NNS): The new crop of paddy 1509 has been selling out in the markets of Haryana, Punjab and Rajasthan. There, the prices of paddy declined from Rs 4050/4100 to Rs 3800/3850 per quintal. After this, it is being quoted at Rs 3850/4000 per quintal in the various markets. The reality is that the demand showed improved trend from the mills at the lower level because there is a lack of old stock in the mills and some stock of 1501 has already been sold out in the markets whose delivery is important. As a result,  the prices showed temporary uptrend. The trade should be done at the current level because the arrivals pressure of the stock 1401 and 1718 will increase after the fortnight, in these circumstances, the market which showed strong trend, it is profitable to sell the stock at the current level.

चावल बारीक- फिर मंदा आएगा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) नये धान 1509 की आपूर्ति हरियाणा पंजाब राजस्थान की मंडियों में हो रही है। वहां शुरू में 4050/4100 रुपए प्रति कुंतल बिकने के बाद नीचे में धान 3800/3850 रुपए प्रति कुंतल तक धान रह गया था। अब उसके भाव 3850/4000 रुपए प्रति किलो अलग-अलग मंडियों में बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि नीचे वाले भाव में राइस मिलों की मांग सुधर गई है, क्योंकि पुराना धान मिल नहीं रहा है तथा कुछ माल 1501 के बिके हुए है, जिसकी डिलीवरी देनी जरूरी है, इसलिए राइस मिलें खरीद रही है। फलत: इसमें टेंपरेरी तेजी आ गई है। वर्तमान भाव में जरूरत का व्यापार करना चाहिए, क्योंकि 1401 एवं 1718 सहित सभी धान की आवक 15 दिन बाद दबाव बढ़ जाएगी, इन परिस्थितियों में जो चावल के बाजार मजबूत हुए हैं, इसमें अपना माल बेचना चाहिए।

Maize: uptrend amid constant procurement of the companies

New Delhi, 16 October (NNS): The season of UP and Bihar has already been over. The new crop of maize have been started in MP and Rajasthan. There, the temperature showed downfall after the increment in the arrivals due to the constant rainfall during the previous week, but there, the arrivals showed downfall from the last two days. On the other hand,  the ethanol companies are doing the both the processing of rice and procurement of maize, due to this reason, in haryana and Punjab reach, the maize of Bihar is being traded at Rs 2650 per quintal, but now, it is ruling at Rs 2750 per quintal and the demand seems constant in the godown reach. The trade of UP seems weak. The crop has been ready in MP, Maharashtra and Rajasthan, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level.

मक्की- कंपनियों की खरीद से तेजी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) यूपी बिहार का सीजन समाप्त हो गया है। मध्य प्रदेश राजस्थान की मक्की का अब सीजन शुरू हो गया है। वहां पिछले सप्ताह बरसात होने से आवक शुरू होते ही ठंडी पड़ गई, लेकिन 2 दिनों से फिर से आवक वहां बढ़ गई है। दूसरी ओर एथेनॉल कंपनियां, पहले के टेंडर वाले चावल की प्रोसेसिंग के साथ-साथ मकई में खरीद करने लगी है। यही कारण है कि जो हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की 2650 रुपए तक बिक गई थी, उसके भाव 2750 रुपए हो गए हैं तथा इन भावों में भी मांग गोदाम पहुंच में बनी हुई है। यूपी का व्यापार भी कम हो रहा है। ऊपर से मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र में फसल तैयार है, इन परिस्थितियों में मंदे का व्यापार बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Millet: no more downfall

New Delhi, 16 October (NNS): The new crop of millet has already been arrived in UP, Haryana and Punjab and its crop will likely to arrive in Prayagraj line after 10/15 days, due to this reason, the prices may not show more uptrend. Apart from this, there is a lack of old stock in the markets, but both the production and the productivity reported to be good, due to this, the traders were not purchasing the stock for the storage till the previous month and now, the procurement seems constant. Notably, there is a huge difference between the prices of both millet and maize, due to this, the consumption of millet increases in the poultry and the cattle feed. The prices of both mustard and cottonseed oil increased by 14/15 percent as compared to the same period of the previous year, due to this reason, the consumption of millet seems high in the cattle feed. The poultry feeders are also purchasing the stock in Haryana and Punjab, in these circumstances,  the prices have not showed uptrend, but the trade should not be done at the lower level because the prices of maize have been increasing constantly.

बाजरा- मंदे का समय नहीं

नई दिल्ली, अक्टूबर (एनएनएस) बाजरे की नई $फसल इस समय यूपी हरियाणा पंजाब में आ चुकी है, आगे 10-15 दिन बाद प्रयागराज लाइन में भी आने लगेगी। इस वजह से इसमें तेजी का समय अब नहीं है। इधर पुराने माल का स्टॉक बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन नया माल उत्पादन एवं उत्पादकता दोनों में उत्कृष्ट आने से कारोबारी पिछले माह तक स्टाक के लिए नहीं खरीद कर रहे थे, वह अब लगातार खरीद कर रहे हैं। गौरतलब है कि बाजरा एवं मकई के भाव में इस बार काफी अंतर होने से बाजरे की खपत पोल्ट्री एवं कैटल फीड में बढ़ गई है। सरसों और बिनौला खल के भाव, गत वर्ष की तुलना में 14-15 रुपए प्रति किलो ऊंचे चल रहे हैं। यही कारण है कि बाजरे की खपत कैटल फीड में ज्यादा हो रही है। पोल्ट्री वाले भी लगातार हरियाणा पंजाब वाले खरीद कर रहे हैं, इन परिस्थितियों में अभी और इसमें तेजी आ जाएगी, लेकिन मंदे का व्यापार अभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि मक्की भी बढ़ने लगी है।

Masoor: profitable in the future

New Delhi, 16 October (NNS): The demand of masoor has remained under pressure from the domestic and the neighboring countries. The arrivals of masoor showed downfall in Mungaoli, Ganj basauda, Sagar, Bhopal and Beenganj line, due to this reason, there is no possibility of more downfall. In Bilti, masoor is being traded at Rs 6800/6825 per quintal and the stock of Canada also ruling at Rs 6000 per quintal respectively. Here, the small masoor also being traded at Rs 8000/8500 per quintal because this stock will not likely to arrive from the international markets. The prices of both masoor and dal may not show more downfall during the near future.

मसूर-भविष्य में मजूरी मिलेगी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग घटने से भाव दबे रहे। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आवक घट गई है, इस वजह से और घटने की गुंजाइश नहीं है। मसूर बिल्टी में यहां 6800/6825 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा का माल 6000 से सस्ता मुश्किल लग रहा है। इधर छोटी मसूर 8000/8500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, क्योंकि यह माल विदेशों से भी नहीं आने वाला है। आगे मसूर व दाल में और मंदा नहीं लग रहा है।

Urad: inferior quality desi stock

New Delhi, 16 October (NNS): The arrived crop of urad reported to be inferior in MP and Maharashtra. On the other hand, the traders of Chennai and Delhi are quoting the prices at the higher level due to the shortage of the spot stock. After the downfall during the previous days, now, the prices rose by Rs 100 which stood SQ at Rs 10200 and FAQ at Rs 9900/9925 per quintal respectively. In Kota line, the arrivals of the crop reported to be around 2000/2200 bags on daily basis.  The arrivals have been increasing constantly as the weather seems clear in MP, in these circumstances, the trade should not be done at the long uptrend, but the prices may not show more downfall as the mills are storing the stock as per the needs and increased sale of its dal and chilka. Here, the market may fluctuates by Rs 200 per quintal.

उड़द- देसी माल हल्का

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में उड़द की आई हुई फसल हल्की बताई जा रही है। दूसरी ओर अभी माल की कमी से चेन्नई दिल्ली भाव बढ़ाकर बोल रहे हैं। पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद 100 रुपए बढ़कर एसक्यू 10200 रुपए तथा एफ ए क्यू 9900/9925 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। कोटा लाइन में उड़द की आवक 2000-2200 बोरी दैनिक दो तीनों से हो रही है, मध्य प्रदेश में भी मौसम साफ होने के बाद आवक बढ़ने लगी है, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दाल छिलका व धोया की बिक्री निकलने एवं दाल मिलों में जरूरत का ही स्टॉक होने से निकट में मंदा भी नहीं लग रहा है। अभी यहां बाजार 200 रुपए ऊपर नीचे भाव चलते रहेंगे।

Moong: may not show more downfall

New Delhi, 16 October (NNS): The arrivals of moong have been started increasing in the markets of Maharashtra and Rajasthan, but the old stock has already been sold out in the markets. In China, the consumption of best quality stock, due to this, the exporters are buying the stock intermittently, due to this, the best quality moong of Rajasthan is being traded at Rs 8800/9000 per quintal and the dhoya stock of tender also ruling at Rs 6800/8000 per quintal. The prices of moong have been ruling at the higher leevl in Bihar and Jharkhand because the stock has been consuming in Bengal and local markets, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

मूंग- अभी ज्यादा नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) महाराष्ट्र-राजस्थान में मूंग की आवक बढ़ने लगी है, लेकिन पुराने माल काफी निपट चुके हैं। इधर चीन में बढ़िया मूंग की खपत बढ़ जाने से निर्यातकों की रुक रुक कर लिवाली चल रही है, जिससे बढ़िया राजस्थान की बढ़िया मूंग 8800/9000 रुपए प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं, धोया के मतलब के टेंडर वाले माल 6800/8000 रुपए के बीच बिक रहे हैं। बिहार झारखंड में ऊंचे भाव हैं, क्योंकि बंगाल एवं लोकल में खपने लगा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के मूंग में घटने की गुंजाइश नहीं है।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 16 October (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets and the stock has been selling out at the lower level in Katni and Hathras line. On the other hand, the prices of buttery, khesari dal and pea have been ruling at the lower level, due to this, huge amount of raw stock has been started arriving in the markets of Bihar, Bengal, Assam and Orissa. Here, its prices went up by Rs 200 per quintal. As a result, the prices of lemon tur is being traded at Rs 9800 per quintal , but it is being quoted at Rs 9900 per quintal due to the constant buying from the mills. The prices showed correct trend during the last some days. Therefore, The prices may increase after some time. Here, the prices of its dal have been ruling at the lower level. In Rangoon, it is being quoted at $1030 per tonne and it is profitable to purchase the stock at the lower level during the near future.

तुवर- अब खरीद करिए

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) तुवर का स्टॉक मंडियों में कम है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर नीचे बिक रही है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर के भाव नीचे होने से बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में अब कच्चे माल ज्यादा जा रहा है। यहां भी दो दिनों में लोकल मांग सुधर जाने से 200 रुपए प्रति क्विंटल और बढ़ गए हैं, फलत: यहां लेमन तुवर 9800 रुपए लेमन तुवर के भाव रह गए थे, लेकिन आज दाल मिलों की लिवाली से 9900 बोलने लगे हैं। पिछले दिनों करेक्शन जबरदस्ती का था। अत: आगे चलकर बाजार काफी तेज हो जाएगा। यहां दाल के भाव भी आज सुस्त हो गए हैं। रंगून में 1030 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं, इन भावों में माल खरीदना चाहिए।

Gram desi: shortage of the stock

New Delhi, 16 October (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. The arrivals of inferior quality stock and Rajasthan stock seems weak, due to this, it is being quoted at Rs 7450/7460 per quintal. The prices of its dal also quoting at the higher level. there is a lack of arrival pressure of the stock, in these circumstances, the market of gram desi may increase during the near future.

देसी चना- माल की कमी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। राजस्थानी माल इस बार हल्का एवं कम आने से 7450/7460 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। दाल के भाव भी क्वालिटी के अनुसार तेज बोल रहे हैं। चने का प्रेशर अभी तक नहीं बना है, इन परिस्थितियों में अभी चने का बाजार और तेज होने वाला है।

Gram kabuli: lack of arrival pressure of the stock

New Delhi, 16 October (NNS): The production of the stock declined b y 22/23 percent due to the unfavourable weather conditions on the time of sowing. We believe that there is a shortage of the old stock in the markets, but there is a lack of stock in the markets like Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. The exporters are purchasing the stock in the Indore line of MP. There is a shortage of the demand in the markets, due to this, the traders of gram kabuli are facing a lot of loss, otherwise, these prices will not be visible again. The unfiltered stock of Maharashtra also eased by Rs 4/5 to Rs 84/85 per kg. There is a shortage of the stock in Karnataka. On the other hand, the stock has already been over in the markets and it is ruling at the higher level in the international markets, due to this, the traders are selling less amount of stock in the markets.

काबुली चना- माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने की बिजाई के समय प्रतिकूल मौसम से 22-23 प्रतिशत उत्पादन कम रहा है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ था, लेकिन माल का प्रेशर महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश किसी भी मंडी में नहीं है। मध्य प्रदेश के इंदौर लाइन में निर्यातक माल पकड़ रहे है। बाजार में केवल ग्राहकी की भारी कमी के चलते काबुली चना के कारोबारियों पर चोट लगी है, अन्यथा पिछले दिनों ये भाव दिखाई नहीं देने वाले थे। महाराष्ट्र के बिना छना हुआ माल 4/5 रुपए घटकर 84/85 रुपए प्रति किलो रह गए । कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक काफी कम रह गया है, दूसरी ओर मंडियों में समाप्त होने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से काबुली चने में बेचू कम आ रहे है।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 16 October (NNS): Huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports, but the shipments prices of September and October have been ruling at the higher level. On the other hand, the prices pea Russia and Canada also selling at Rs 4600 and Rs 4700 per quintal at the ports  as the consumption seems high from the other pulses and there is no risk in it. On seeing these circumstances, the pea which was being traded at Rs 5000/5100 per quintal and it will be profitable during the near future.

मटर- व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर भी कुछ पड़ा हुआ है, लेकिन नयी फसल विदेशों की सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट की पड़ते में ऊंची मिल रही है। दूसरी ओर मटर की खपत अन्य दालों से अधिक होने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 4600 एवं कनाडा की 4700 रुपए बंदरगाहों पर बिक रही है, इसमें कोई जोखिम नहीं है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 5000/5100 रुपए के आसपास बिक रही है, आगे इसमें लाभ मिलेगा।

Guar gum: no downfall

New Delhi, 16 October (NNS): The prices of guar gum remained stable at Rs 15500/15600 per quintal due to the weak selling and increased demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices remained at Rs 8050/8100 per quintal owing to the weak selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं  बिकवाली कमज़ोर होने से ग्वार गम केभाव15500/15600 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 8050/8100रूपये प्रति क्विंटल बोले   गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तरपर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।