New Delhi, 15 October (NNS): The arrivals of red chilli showed downfall in the Guntur region, due to this, the prices showed strong trend. Although trading in red chilli remains weak in Delhi and other North Indian markets due to Navratri, the cost of supplies arriving from producing regions has increased considerably. As a result, prices here have risen by Rs 2/4 per kg, with good-quality No. 334 red chilli quoted at Rs 155/160 per kg. The prices of Teja Phulkut which was previously trading at Rs 280 per kg but its prices gained to Rs 282/283 per kg. Prices of stemmed varieties have also reported to be high and the market is expected to remain firm going forward.
लाल मिर्च : बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) गुंटूर लाइन में आवक टूट जाने से वहां भाव मजबूत बोलने लगे हैं। हालांकि दिल्ली सहित उत्तर भारत की मंडियों में नवरात्रि के चलते लाल मिर्च का व्यापार कमजोर है, लेकिन पीछे से आने वाले माल पड़ते में काफी ऊंचे बोले जाने से 2/4 रुपए बढ़कर यहां 334 नंबर का बढ़िया माल 155/160 रुपए बोलने लगे। तेजा फुलकट भी जो 280 रुपए बिक रहा था, उसके भाव 282/283 रुपए हो गए हैं। दंडीदार में भी मजबूती दर्ज की गई तथा आगे बाजार तेज लग रहा है।
Cloves: Prices may increase
New Delhi, 15 October (NNS): The prices of cloves in Indonesia and Madagascar have been ruling at the higher level, due to this, continued buying interest from these origins. Over the past four to five days, importers have largely cleared their lower-priced stocks and are no longer willing to sell at reduced rates. Consequently, the domestic market for Madagascar cloves has strengthened to Rs 955/960 per kg. Traders dealing in overseas trade also have limited stocks this year and have started entering the market as buyers.
लौंग : बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) इंडोनेशिया एवं मेडागास्कर में भाव बढ़ जाने से वहां से लगातार लिवाली का माहौल बना हुआ है। यहां पिछले चार-पांच दिनों के अंतराल आयातकों के गोदाम में नीचे भाव की लौंग होने से अब घटाकर बिकवाल नहीं हैं है, जिससे मेडागास्कर 955/960 रुपए प्रति किलो पर बाजार यहां मजबूत है। बाहरी ट्रेड के कारोबारियों के पास भी माल इस बार कम है, जो अब लिवाली में आने लगे हैं।
Small Cardamom: Limited Scope for increment in prices
New Delhi, 15 October (NNS): There were around 1.5 lakh bags of small cardamom reported to be high in all the auction centres, due to this, the prices of Samudra variety to decline by Rs 100/150 per kg over the past two to three days. Notably, prices had already fallen by Rs 100 over the preceding five to six days. Although export demand is reportedly good at these levels, demand from domestic consumption-based industries has not been encouraging, due to this, the availability of the new crop reported to be constant. Consequently, the market has started declining again. Here, prices for 1 kg packaging have fallen to Rs 2500 per kg, while those for 500-gram packaging are quoted at Rs 2600 per kg. The prices of premium quality material also being quoted at Rs 2750 per kg. The prices of 7.5 mm small cardamom have reached Rs 2950 per kg. Considering the lack of buying interest, there appears to be little scope for a near-term price increase.
छोटी इलायची : तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) छोटी इलायची की आवक नीलामी केंद्रों पर बढ़कर डेढ़ लाख बोरी दैनिक हो गई है, जिस कारण समुधा माल दो-तीन दिनों से वहां 100/150 रुपए प्रति किलो तक घट गया है। गौरतलब है कि पिछले 5-6 दिनों के अंतराल उसमें 100 रुपए की गिरावट आ चुकी थी, लेकिन इन भावों में निर्यात मांग अच्छी सुनने में आ रही है, जबकि घरेलू खपत वाले उद्योगों की तैयार फसल को देखकर मांग अनुकूल नहीं निकल रही है, जिससे बाजार फिर से घटने लगा है। यहां एक किलो की पैकिंग में 2500 रुपए तथा आधा किलो की पैकिंग में 2600 रुपए प्रति किलो भाव रह गए हैं। बढ़िया माल 2750 रुपए भी बोल रहे हैं। छोटी इलायची साढ़े सात एमएम के भाव 2950 रुपए हो गए हैं। ग्राहकी की कमी को देखते हुए अभी निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Black Pepper: prices may show more downfall
New Delhi, 15 October (NNS): Buying interest in black pepper remains extremely weak, and traders had been burdened with stocks purchased at high prices. However, these stocks have gradually started clearing over the past few months. Reports also indicate that the upcoming crop may be smaller than expected. Meanwhile, high prices in Vietnam have limited the availability of supplies at lower rates. Consequently, prices of the Malabar variety, currently trading at Rs 785/790 per kg, are unlikely to decline further. Instead, the market may offer opportunities for gains in the coming period.
काली मिर्च : अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) काली मिर्च में ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है तथा ऊंचे भाव के स्टॉक गले में फंसे हुए थे, जो पिछले कुछ माह में कटने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि आने वाली फसल में पोल की खबर आ रही है। दूसरी ओर वियतनाम में काली मिर्च के ऊंचे भाव होने से और घटाकर माल नहीं मिल रहा है। इस वजह से जो मरकरा क्वालिटी के भाव 785/790 रुपए प्रति किलो चल रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि आगे चलकर इसमें लाभ मिल सकता है।
Dry Ginger: Market Likely to Remain Under Pressure
New Delhi, 15 October (NNS): Selling pressure on old dry ginger continues from the Sagar and Cochin trading regions. The upcoming crop is also nearing readiness, although its arrival is still some time away. With buying interest remaining weak across markets, the average-quality dry ginger prices are holding at Rs 325/350 per kg. Old stocks are expected to be higher this year, and if weather conditions remain favourable, the new crop is also expected to be good. Under these circumstances, traders should avoid taking bullish positions for the time being.
सौठ : अभी बाजार दबा रहेगा
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) सागर व कोचीन लाइन से पुराने सौठ में बिकवाली का प्रेशर बना हुआ है। इधर आने वाली फसल भी तैयार है, लेकिन अभी उसके आने में काफी समय बाकी है। वर्तमान में ग्राहकी की चौतरफा कमजोर होने से इसके भाव 325/350 रुपए प्रति किलो एवरेज माल के भाव टिके हुए हैं। पुराने माल का स्टाक इस बार ज्यादा आने की उम्मीद है तथा आगे मौसम अनुकूल रहा तो फसल भी बढ़िया बताई जा रही है, इन परिस्थितियों में अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Pistachio: Avoid Trading on the Bearish Side for Now
New Delhi, 15 October (NNS): Following the recent increment in the prices of pistachios, major traders have purchased substantial quantities of the commodity. Meanwhile, supplies from Iran have been disrupted due to the activities of Houthi rebels, while tensions around the Strait of Hormuz continue to affect trade. Iranian pistachios had previously been available at lower prices in the domestic market, but even alternative or unofficial supplies are not reaching mandis in sufficient quantities. As a result, the market has closed on a firm note. Iranian pistachios are currently trading at Rs 2800/2900 per kg, while Peshawari pistachios are quoted at Rs 3200 per kg. However, due to a shortage of liquidity in the market, traders are selling around Rs 3150 per kg. Selling pressure on the Herati variety has also eased, indicating that the market may strengthen further.
पिस्ता : अभी मंदे का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) पिस्ते में पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बड़े कारोबारी द्वारा माल झटक लिया है। दूसरी ओर हूती विद्रोहियों के चलते माल सुगमता से ईरान से नहीं आ पा रहा है। होर्मुज में अभी लफड़ा चल रहा है। ईरानी माल बाजार में सस्ता बिक रहा था, लेकिन हेरा फेरी का माल भी मंडियों में नहीं आ रहा है, जिस कारण बाजार तेजी लिए बंद हुआ है। यहां ईरानी पिस्ता 2800/2900 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, पेशावरी के भाव 3200 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन बाजारों में रुपए की तंगी से कारोबारी 3150 रुपए के आसपास माल बेचते जा रहे हैं। हैराती माल में बिकवाली का प्रेशर कम हो गया है, इसे देखते हुए बाजार और तेज लग रहा है।
Cumin : prices may increase by Rs 20 per kg
New Delhi, 15 October (NNS): The arrivals of cumin in the markets of Gujarat and Rajasthan have declined as compared to the same period of the previous year. Meanwhile, strong demand from exporters and domestic buyers has supported purchasing in Unjha at Rs 6350/6400 per 20 kg. Pressure from supplies in the futures market has also eased, while packaging manufacturers have started purchasing at lower price levels. Considering these factors, cumin, currently trading at Rs 280/290 per kg, should continue to be traded at prevailing levels. Lighter-quality cumin is available at Rs 275 per kg, and further price gains are also expected in this category.
जीरा : 20 की और तेजी संभव
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (एनएनएस) जीरा की आवक गुजरात राजस्थान की मंडियों में पहले की अपेक्षा घट गई है। दूसरी और निर्यातकों एवं लोकल ग्राहकी बढ़िया होने से ऊंझा में 6350/6400 रुपए प्रति 20 किलो के बीच लिवाली चल रही है, वायदा बाजार में भी अब माल का प्रेशर कम हो गया है तथा नीचे भाव में पैकिंग निर्माता की खरीद करने लगे हैं, इसे देखते हुए यहां जो जीरा 280/290 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इसमें व्यापार करते रहना चाहिए। हल्का माल 275 रुपए बिक रहा है, इसमें भी ज्यादा और बढ़त लग रहा है।
