New Delhi, 12 October (NNS): There is a shortage of pea stock at the Indian ports. Here, there is a shortage of desi stock in the markets of Madhya Pradesh and Uttar Pradesh. On the other hand, The upcoming prop in Canada reported to be unfavourable because there, the production showed downfall because of the adverse weather conditions. On the other hand, the import prices have been at the highest level, in these circumstances, the Pea which was selling at Rs 4650/4700 per quintal at the Indian ports, and its prices may improve by Rs 5 per kg. Here, the trade of filtered and unfiltered stock of pea will be profitable as per the quality.
मटर-भविष्य में लाभ मिलता रहेगा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) इस बार मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर ज्यादा नहीं है। इधर देसी मटर यूपी एमपी की मंडियों में स्टॉक में ज्यादा नहीं है। उधर कनाडा में आने वाली फसल अनुकूल नहीं है, क्योंकि वहां बार-बार प्रतिकूल मौसम होने से उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर के ऊंचे भाव होने से आयात महंगा हो गया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मटर जो भारतीय बंदरगाहों पर 46.50/4700 रुपए प्रति किलो बिक रही है, उसमें 5 रुपए प्रति किलो बढ़ने के आसार बन गए हैं। यहां मटर क्वालिटी के अनुसार छनी व बगैर छनी मटर में लाभ मिलने की संभावना है।
Wheat: no possibility to decrease
New Delhi, 12 October (NNS): the selling of wheat reported to be sluggish in the markets of Uttar Pradesh, Haryana, Rajasthan, Punjab, and Madhya Pradesh during the review week, due to this, the prices of wheat, for mill delivery improved by Rs 20 to Rs 2960/2980 per quintal. We believe that the gross production of wheat reported to be around 356 lakh metric tonnes because of the intelligence of the government, due to this reason, almost 90% of the stock has been sold out from the biggest producing states like Haryana, Punjab, and Madhya Pradesh, due to this reason, the market showed uptrend because the government has opened the export before one and a half month and downfall in the arrivals. Here, the prices of wheat declined by Rs 35/40 to Rs 2990/3000 per quintal as per the quality due to the constant demand from the roller flour Mills. There is a shortage of stock in the market of UP and Bihar, on seeing these circumstances, the trade should not be done at the lower level.
गेहूं- मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की बिकवाली कमजोर पड़ने से 20 रुपए बढ़कर मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 2960/2980 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हम मानते हैं कि सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 356 लाख मीट्रिक टन के आसपास रिकॉर्ड स्तर पर हुई है। इस वजह से मध्य प्रदेश हरियाणा पंजाब जो सबसे बड़ा गेहूं का उत्पादक राज्य है, उक्त राज्यों में किसानों का माल 90 प्रतिशत बिक गया है।इस वजह से आवक टूटने एवं डेढ़ महीने पहले सरकार द्वारा निर्यात खोल दिए जाने से बाजार काफी बढ़ गए थे। यहां रोलर फ्लोर मिलों की मांग से क्वालिटी के अनुसार माल के भाव 2990/3000 रुपए प्रति कुंतल बिकने के बाद 35/40 रुपए गत माह घट गये थे। यूपी बिहार की मंडियों में स्टॉक ज्यादा नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए और मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Basmati rice: increment in the supply of new paddy
New Delhi, 12 October (NNS): Despite the increment in the supply of new paddy in Punjab during the previous week, the demand from the exporters and domestic traders showed uptrend. On the other hand, around 2/3 streamers of rice have already been sold out from the exporters during the last fortnight and the shipments are remaining, due to this, the prices of steam, 1401 also ruling at Rs 9700/9800 per quintal and huge amount of old stock has been selling out in these prices, due to this, the market may not show more downfall. The further increment and downfall in the prices depends on the arrivals of the new crop.
बासमती चावल- नये धान की आपूर्ति बढ़ी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह पंजाब में नया धान की आपूर्ति बढ़ने के बावजूद घरेलू एवं एक्सपोर्टरों की मांग बढ़ जाने से 200 रुपए प्रति कुंतल की नए पुराने धान चावल में तेजी आ गई। उधर निर्यातकों के माल पिछले एक पखवाड़े के अंतराल चावल के दो-तीन स्टीमर निकल चुके हैं तथा अभी और शिपमेंट बाकी है, इसलिए बाजार 1401 स्टीम का9700/ 9800 रुपए ट्रक लोड हो गए हैं, इन भावों में भी पुराने माल की बिकवाली प्रचुर मात्रा में नहीं आ रही है, इसलिए बाजार, यहां ठहरकर मंदा लग रहा है।आगे नयी फसल की स्थिति पर तेजी मंदी निर्भर करेगी ।
Maize: not likely to decrease
New Delhi, 12 October (NNS): The new season of maize have already been over in Uttar Pradesh and Bihar. Now, the new crop of maze has been ready in Madhya Pradesh and Rajasthan. Apart from this, some amount of stock has been started arriving in the markets, due to this reason, the prices of maize have been decreasing constantly. During the previous week, the prices slipped by Rs 50/60 per quintal. In Haryana and Punjab reach, the maize of Bihar also ruling at Rs 2680/2685 per quintal. The new crop of maize also being available at Rs 2500/1524 per quintal. The crop of maize reported to be good in Madhya Pradesh and Rajasthan, due to this, the trade should not be done at the higher level. The rice of government has been available at the tender level to the ethanol companies which will affect the consumption of maize.
मक्की-और मंदे की संभावना
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) यूपी बिहार में मक्की का सीजन समाप्त हो गया है। अब नई मक्की मध्य प्रदेश राजस्थान में तैयार है, कुछ मंडियों में नया माल आने भी लगा है, इस वजह से मकई में धीरे-धीरे लगातार मंदे का रुख बना हुआ है। गत सप्ताह अभी 50-60 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई। बिहार की मक्की हरियाणा राजस्थान पहुंच में 2680/2685 रुपए प्रति कुंतल रह गई। यूपी की मक्की 2500/2525 रुपए प्रति कुंतल रह गई है, मध्य प्रदेश राजस्थान में मक्की की फसल बढ़िया है, इसलिए फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। इथेनॉल कंपनियों को सरकारी चावल टेंडर वाला पड़ते में मिल रहा है, इसका भी प्रभाव मक्की की खपत पर पड़ेगा।
Millet: no more downfall
New Delhi, 12 October (NNS): During the previous week, the prices of millet reduced by Rs 40/50 per quintal due to the increased arrival pressure from Haryana and Rajasthan. The millet which was being traded at Rs 2320 per quintal in mauli and Barwala reach, but now it is ruling at Rs 2270/2280 per quintal. Now, the arrivals of the crops reported to be delayed from Tundla, Etah and Itawa line, but the arrival pressure of the stock reported to be constant from Haryana and Rajasthan. The new crop of millet has already been ready in Meerut line, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level, but the prices may not show more downfall for some days because maize have been ruling at the higher level, due to this, its consumption showed up trend.
बाजरा-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह हरियाणा राजस्थान से बाजरे का दबाव बढ़ने से 40-50 रुपए प्रति कुंतल इसमें गिरावट आ गई। जो बाजार 2320 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिका था, उसके भाव 2270/2280 रुपए प्रति कुंतल रह गए। अभी टूंडला एटा इटावा लाइन के बाजरे में एक महीने का विलंब है, लेकिन हरियाणा राजस्थान का बाजरा प्रेशर में आने लगा है, मेरठ लाइन में भी बाजरा तैयार हो गया है, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। लेकिन अब मंदा भी कुछ दिनों के लिए रुक जाएगा क्योंकि मकई के काफी भाव ऊंचे चल रहे हैं जिससे इसकी खपत बढ़ गई है।
Masoor: profitable at the current rates
New Delhi, 12 October (NNS): The demand of masoor reported to be sluggish in Ganj Basoda, Sagar, Bhopal and Mungaoli line of MP, due to this, it prices slipped by Rs 100/150 per quintal. During the last day, the stockist are selling out their stock at the lower level because of the sluggish selling, due to this, its prices strengthened by Rs 20/25 per quintal. The stock of masoor has been available at the higher level because of the higher import prices along with the weak rupee against the American dollar and shortage of gross production, in these circumstances, in Bilti, it is selling at Rs 6800/6830 per quintal and it is expected that it may reach to Rs 7000 per quintal during the near future
मसूर-वर्तमान भाव में लाभ देगी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह मध्य प्रदेश के गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की मांग कमजोर रही, जिससे सप्ताह के पूर्वार्ध में सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई थी, अंतिम दिन बिकवाली कमजोर से स्टाकिस्ट और घटाकर माल बेचने से पीछे हट गए हैं, जिससे 20/25 रुपए मजबूती दर्ज की गई। सकल उत्पादन में कमी एवं रुपया की तुलना में डॉलर तेज होने से आयात महंगा के चलते मसूर की उपलब्धि महंगी रहने वाली है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो मसूर बिल्टी में 6800/6830 रुपए बिक रही है, इसमें जाने का कुछ भी नहीं है तथा किसी समय 7000 रुपए बिक जाएगी।
Urad: will be profitable
New Delhi, 12 October (NNS): During the previous week, the prices of urad improved from Rs 102 to Rs 105 per kg, due to this, the demand seems high from the mills. The reality is that the unloaded stock of Chennai is being available at the higher level because of the sluggish rupee and also a lack of stock in the pipeline. On the other hand, the mills are running hand to mouth and Di New crop has been started arriving in both Rajasthan and Madhya Pradesh. There is a shortage of crop in Gujarat and Maharashtra according to the rumours, in these circumstances, the prices of urad may improve by Rs 5 during the near future.
उड़द-फिर लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द के भाव नीचे में 102 रुपए प्रति किलो बनने के बाद उपर में 105 रुपए हो गया, क्योंकि नीचे भाव में दाल मिलों की मांग बढ़ गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में उतरने वाले माल, रुपया कमजोर पड़ने से काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में माल नहीं है। दूसरी ओर दाल मिले भी हैंड टू माउथ चल रही है, राजस्थान एमपी में नई फसल आ रही है, जो गुजरात एवं कर्नाटक में फसल का शोर शराबा था, वह निपट चुका है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजार 5 रुपए और तेज हो जाएगा।
Moong: constant export demand in best quality stock
New Delhi, 12 October (NNS): The new crop of moong which has been arriving in Prayagraj line is exporting constantly as its quality reported to be superior, but the inferior quality stock of Uttar Pradesh has been started unloading constantly, due to this, the market has remained under pressure. Here, the prices of moong went up from Rs 8700 to Rs 9000 per quintal. The old stock of moong has already been sold out in the market from Rajasthan and Madhya Pradesh. In Madhya Pradesh and Rajasthan, the stock of moong has been purchased at the minimum support price in the central pool, and the same stock has been selling out in the markets and its prices went up by Rs 200 to Rs 7300/7500 per quintal. Both interior and quality of Rajasthan also selling at Rs 6800/7500 per quintal, in these circumstances, there is no possibility of more increment in the prices during the near future.
मूंग-बढ़िया माल में निर्यात मांग
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) प्रयागराज लाइन की मूंग भी आ रही है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, लेकिन यूपी के हल्के माल लगातार उतरने लगे हैं, जिससे बाजार दबा हुआ है। यहां पिछले दिनों 8700 रुपए नीचे में बिकने के बाद 9000 रुपए तक व्यापार होने की खबर है। राजस्थान मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वही माल मंडियों में आकर बिक रहा है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 200 रुपए बढ़कर 7300/7500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 6800/7500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए अब और बढ़ने की संभावना है।
Tur: possibility to increase
New Delhi, 12 October (NNS): The prices of lemon tur gained by Rs 400 to Rs 10100 per quintal due to the shortage of the stock, but the situation seems uncertain because of the speculation and no new crop will likely to arrive in the near future. The prices of spot deals also gained by Rs 300 per quintal from Burma. The new stock which has been arrived from Chennai have already been sold out in the markets, due to this reason, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
तुवर-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह लेमन तुवर में शॉर्टेज के चलते 400 रुपए बढ़ कर 10100 रुपए प्रति कुंतल तक उपर में व्यापार हो गया है, लेकिन सट्टेबाजी के चलते अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, लेकिन नयी फसल कोई आने वाली नहीं है तथा बर्मा से हाजिर सौदे अभी 300 रुपए ऊंचे लग रहे हैं। चेन्नई में जो भी माल आया था, वह लगभग निपट चुका है। इस वजह से तुवर में अभी और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
Gram Desi: prices may gain to Rs 8000 per quintal till Diwali
New Delhi, 12 October (NNS): The prices of gram Desi ascended by Rs 300 to Rs 7700 per quintal because of the increased demand from the mills and sluggish supply during the previous week. The stock of Australia also being quoted up in the same ratio, but there is a shortage of the stock. The prices of the mills is being available at the higher level by Rs 200 per quintal, due to this reason, the buying of its dal will be profitable rather than the raw stock. However, there is a shortage of the stock in the market and here, the mails are empty now, on seeing this. The prices of gram Desi may gain to Rs 8000 per quintal during the near future.
देसी चना-दिवाली तक 8000 रुपए पार
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह देसी चने की आपूर्ति घटने व दाल मिलों की मांग बढ़ जाने से बाजार 300 रुपए बढ़कर 7700 रुपए राजस्थान चना हो गया। ऑस्ट्रेलिया के माल भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोले गए, लेकिन माल की शॉर्टेज है। दाल के पड़ते मिलों को 200 रुपए प्रति कुंतल कम से कम महंगा बैठ रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली और लाभदायक रहेगी। हालांकि मंडियों में माल का स्टॉक नहीं है तथा यहां दाल मिलें खाली चल रही है, इसे देखते हुए देसी चना 8000 रुपए को पार कर जाने की संभावना बन गई है।
Rajma chitra: will be the shortage but should sell constantly
New Delhi, 12 October (NNS): The supply of rajma chitra varun Stock reported to be weak in Pune and Satara line during the review week, due to this, its prices improved by Rs 7/8 to Rs 102/103 per kg. On the other hand, its prices gained by Rs 6/7 per kg because of the all round buying from the markets of Uttar Pradesh. Here, the stock of rajma chitra Indian Brazil is being traded at Rs 125/126 per kg as per the quality. On the other hand, the stock of China is being available at the higher level and also a lack of Indian stock, in these circumstances, the stock of rajma chitra will be profitable in the near future.
राजमां चित्रा-माल बेचिए किंतु शॉर्टेज रहेगी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) गत सप्ताह वरुण राजमां की आपूर्ति पुणे सतारा लाइन में काफी कम रही, जिससे इसके भाव सात-आठ रूपए बढ़कर 102/103 रुपए प्रति किलो हो गए। दूसरी ओर उत्तर भारत की मंडियों की चौतरफा लिवाली चलने से 6/7 रुपए प्रति किलो की और तेजी आ गई। यहां इंडियन ब्राज़ील भी क्वालिटी अनुसार माल 125/126 रुपए ऊपर में बिक गया, उधर चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है तथा इंडियन माल स्टॉक में नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में और लाभ मिलने की संभावना है।
Gram Kabuli: no risk in the trade
New Delhi, 12 October (NNS): After the increment in the prices of gram Kabuli during the last fortnight, its prices improved by Rs 1/2 per kg during the previous week. The gram Kabuli which was being traded at Rs 87/88 per kg, but now, it is ruling at Rs 90/92 Per kg. The best sortex stock of Maharashtra was quoting at Rs 94 per kg. The prices of Indian Mexico showed nominal strong trend after the sluggish trend. The prices of gram kabuli may show increment on seeing the higher prices in the international markets.
काबुली चना-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े में काबुली चने में आई तेजी के बाद बीते सप्ताह के अंत में लिवाली आने से 1/2 रुपए प्रति किलो की मजबूती आ गयी है। जो काबुली चना 87/88 रुपए प्रति किलो बिका था, वह 90/92 रुपए हो गया है। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 94 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी सुस्ती के बाद थोड़ी मजबूती दर्ज की गई। अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।
Guar: less possibility to decrease
New Delhi, 12 October (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar ascended by Rs 700 to Rs 7550/7600 per quintal due to the constant selling from the stockists and increased demand from the industries. In Ahmadabad Mandi, its prices have been quoted at Rs 7500/7550 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract October delivery showed uptrend because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 700 रुपए बढ़कर 7550/7600 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 7500/7550 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीई एक्स में ग्वार वायदा अक्टूबर डिलीवरी में तेजी का रुख बना रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमे गिरावट की उम्मीद नहीं है।
