New Delhi, 12 October (NNS): In the international markets, CPO prices declined from $1250 to $1240 per tonne during the previous week. In Kandla, its prices went down by Rs 100 to Rs 12000 per quintal because of the feeble from the importers and downfall in the international markets. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract October and November delivery showed nominal fluctuations because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

सीपीओ-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 1250 से घटकर 1240 डॉलर प्रति टन रह गए। विदेशो में आई गिरावट एवं वनस्पति  घी निर्माताओ की मांग घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 100 रुपए घटकर 12000 रुपए प्रति कुंतल रह गये। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अक्टूबर नवम्बर डिलवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है।

Soybean oil: no more fluctuations

New Delhi, 12 October (NNS): During the review week, the prices of soya oil gained by Rs 100 to Rs 15100 per quintal due to the weak selling and increased demand. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14100 per quintal because of the constant selling from the importers. In the markets of MP, its prices also ruling at Rs 14200/14250 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the ongoing season and the market may likely to remain strong during the coming days.

सोयाबीन तेल-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई  दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल 100 रुपए बढ़कर 15100 रूपये प्रति कुंतल हो गए। आयातको की बिकवाली से कांधला में इसके भाव 14100 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 14200/14250 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 12 October (NNS): During the review week, the prices of mustard gained by Rs 100 to Rs 8650/8700 per quintal at Lawrence Road because of the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Alwar, it is also being quoted at Rs 8400 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-सीमित घटबढ़

नई  दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रूपये बढ़कर 8650/8700 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अलवर में 8400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: likely to remain stable

New Delhi, 12 October (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil rose by Rs 500 to Rs 17500 per quintal owing to the increased demand and weak supply. In Haryana, it is being quoted at Rs 17400 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 17500 per quintal due to the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद

नई  दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने एवं ग्राहकी निकलने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 500 रुपए बढ़कर 17500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 17400 रूपये प्रति क्विटंल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 17500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: no increment

New Delhi, 12 October (NNS): The prices of cotton seed oil gained by Rs 350 to Rs 14900 per quintal owing to the increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also dropped down by Rs 200 to Rs 4700/4800 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.

बिनौला तेल-तेजी नहीं

नई  दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने से बिनोला तेल के भाव 350 रुपए बढ़कर 14900 रूपये प्रति क्विंटल हो गए।  उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 200 रुपए घटकर 4700/4800 रूपये प्रति कुंतलपरहो गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।