New Delhi, 09 October (NNS): The arrivals of wheat showed downfall in the markets of Uttar Pradesh, Punjab, Haryana, Rajasthan, and Madhya Pradesh. Apart from this, the prices of wheat for mill delivery have been quoted at Rs 2960/2970 per quintal because of the competitive buying in the eastern parts of the country from the last two days. The prices of wheat have been ruling at the higher level in both Bihar and Bengal, due to this, there, the stock of Madhya Pradesh has been available at the higher level, in these circumstances, the arrivals of the stock reported to be sluggish in North India. The prices seems unfavourable from Haryana and Punjab. Therefore, here, its prices gained by Rs 20/30 per quintal. Although, the gross procurement of wheat reported to be high from the normal level because of the activeness of the government. This year, both the inferior and superior quality stock has been sold out from the farmers, due to this, the arrivals showed downfall in the markets and the further fluctuations in the prices depends on the sale of the government.

गेहूं-थोड़ी बढ़त की उम्मीद

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का आवक घट जाने तथा पूर्वी भारत की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से 2 दिनों से मजबूती लिए मिल क्वालिटी में 2960/2970 रुपए प्रति कुंतल बोला गया है। बिहार बंगाल में भी ऊंचे भाव होने से एमपी का माल वहां सुर्ख हो गया है, इस वजह से उत्तर भारत में माल कम आ रहा है। हरियाणा पंजाब से पड़ते नहीं लग रहे हैं। अत: यहां से 20/30 रुपए और तेजी लग रही है। यद्यपि सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद लक्ष्य से अधिक इस बार हुई है। किसानों के इस बार हल्के भारी गेहूं उठ गए हैं, जिससे मंडियों में आवक घट गई है। आगे ज्यादा तेजी मंदी सरकार के बिक्री पर निर्भर करेगी।

Basmati rice: uptrend due to competitive procurement

New Delhi, 09 October (NNS): The competitive mills are constantly buying the stock due to the lack of stock in the spot markets, despite the increased arrival pressure of Kharif fine Paddy, due to this, the prices of paddy 1509 jumped by Rs 100 to Rs 4100/4200 per quintal in the evening. It’s new sela rice and old sela is being traded at Rs 8300/8400 and Rs 8900 per quintal respectively, after the increment of Rs 200 per quintal. In truck load, rice, Sela 1718 also ruling at Rs 9300/9400 per quintal and some are quoting more than that. Apart from this, rice steam 1401 also quoting at Rs 9800 per quintal, due to this, the prices of rice and old paddy showed heavy uptrend because of the lack of stock in the pipeline and the exporters are purchasing the stock at every price, due to this reason, the prices of rice will likely to remain high in the near future.

बासमती चावल-प्रतिस्पर्धात्मक खरीद से उछाल

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) खरीफ बारीक धान का दबाव बनने के बावजूद हाजिर माल की कमी से प्रतिस्पर्धात्मक राइस मिलों की लिवाली बढ़ गई है, जिससे दोपहर बाद 100 रुपए उछलकर पुन: 1509 धान के भाव 4100/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इसका नया सेला चावल 8300/8400 रुपए एवं पुराना चावल सेला भी 200 बढ़कर 8900 रु प्रति कुंतल बिक गया। चावल 1718 सेला का व्यापार 9300/9400 रुपए ट्रक लोड में हो गया तथा इससे ऊंचा भी बोलने लगे हैं। चावल 1401 स्टीम का व्यापार 9800 रुपए बोलने लगे। इस तरह नए पुराने धान तथा चावल में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है, क्योंकि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा निर्यातक हर भाव में माल पकड़ने लगे हैं, जिस कारण चावल में कुछ दिन तेजी कायम रहेगी।

Maize: possibility to increase after the stability

New Delhi, 09 October (NNS): The arrivals of maize reported to be delayed as compared to the previous year. Here, the arrivals have already been over in Hathras, Kasganj, Etah and Behraich line of Uttar Pradesh. There, its prices gained by Rs 20/30 to Rs 2250/2330 per quintal. In godown reach, the best dry one number maize also reported to be traded at Rs 2350 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2500/2550 per quintal. The prices may not show more downfall as it stock will likely to be over soon in Uttar Pradesh because of the increment in freight cost.

मक्की-ठहरने के बाद बढ़त संभव

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) एम में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्की की फसल कुछ लेट आई है, यहां यूपी के हाथरस कासगंज एटा कन्नौज बहराइच लाइन में भी आवक समाप्त हो गई है। वहां 20/30 रुपए बढ़ कर मंडियों में 2250/2330 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार सुना गया। गोदाम पहुंच में बढ़िया सूखी एक नंबर की मक्की 2350 रुपए तक बिकने की खबर थी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2500/2550 रुपए का व्यापार हो रहा है, यूपी में मक्की समाप्ति की ओर होने से ज्यादा मंदी रहने वाली नहीं है, क्योंकि भाड़े भी काफी बढ़ गए हैं।

Millet: increased buying from the stockists

New Delhi, 09 October (NNS): The sowing of millet reported to be high in all the producing states like Uttar Pradesh, Haryana, and Rajasthan. Apart from this, the all-round crop seems good because of the weak rainfall, but the stockists are purchasing the stock at Rs 2075/2100 per quintal, due to this, there, its prices went up to Rs 2125/2150 per quintal. In Mauli and Barwala reach, the millet which was being traded at Rs 2260/2280 per quintal, now, it is available at Rs 2320 per quintal. We believe that the quality of millet reported to be superior, but the market may increase on seeing love constant buying from the stockists, but the trade should not be done at the higher level as it will lead to the loss.

बाजरा-स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) बाजरे की बिजाई यूपी हरियाणा राजस्थान सभी उत्पादक राज्यों में बहुत ही बढ़िया हुई है तथा बरसात कम होने से चारों तरफ फसल अच्छी है, लेकिन मंडियों में 2075/2100 रुपए प्रति कुंतल बनते ही स्टॉकिस्ट खरीद में आ गए हैं, जिससे वहां 2125 2150 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं, बाजरा मौली बरवाला पहुंच में जो 2260 2280 रुपए प्रति कुंटल बिका था, उसके भाव 2320 रुपए हो गए। हम मानते हैं कि बाजरे की फसल बहुत बढ़िया आई है, लेकिन स्टॉकिस्टों की लिवाली को देखते हुए बाजार कुछ और बढ़ सकता है लेकिन तेजी में फंसना आगे चलकर नुकसान दायक रहगा।

Masoor: no trade of long increment

New Delhi, 09 October (NNS): The supply of masoor reported to be weak in Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Mungaoli line, but the stock of Canada has been started unloading at the reasonable prices, and the new crop will arrive there in the next month. It is expected that the new stock will likely to arrive here constantly on seeing the production of the crop. We believe that the import prices have been ruling at the higher level as compared to the previous days, but in bilti, Desi Masoor is being traded at Rs 6800 per quintal, due to this reason, huge amount of stock will arrive from Canada, in this situation, the prices of Desi Masoor may not show long increment. There is a shortage of small masoor, due to this, the market may likely to increase in the near future.

मसूर-लंबी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की आपूर्ति कमजोर रही, लेकिन कनाडा के माल लगातार पड़ते में उतर रहे हैं तथा अगले महीने वहां नयी फसल आ जाएगी। जिस तरह वहां फसल की रिपोर्ट आ रही है, इसे देखते हुए माल यहां आते रहने की संभावना है। हम मानते हैं कि पिछले दिनों के अपेक्षा कुछ महंगा आयात पड़ेगा, लेकिन देसी मसूर बिल्टी में 6800 रुपए ऊपर बिक रही है, इसलिए कनाडा के माल प्रचुर मात्रा में आएगा, जिस कारण देसी में अब लंबी तेजी नहीं है। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए आगे चलकर उसमें बाजार बढ़ सकते हैं।

Urad: possibility to increase again

New Delhi, 09 October (NNS): The all-round buying seems constant from the mills in the current week, and the speculators have purchased a huge amount of stock from Chennai at the lower level, due to this, here, the prices of urad FAQ gained by Rs 400 to Rs 10150 per quintal because of the shortage of spot stock and weak loading of the stock from Rangoon, due to this, the selling seems weak from the traders of Chennai. The reality is that the stock which has been arrived in Rajasthan, Maharashtra, and Madhya Pradesh, its prices have been ruling at the higher level, and it includes a lot of dust, spots and soil. On the other hand, appropriate amount has not been available in the mills for milling, on seeing this, the prices may gain by Rs 4/5 per kg during the near future.

उडद-अभी और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) चालू  सप्ताह में उड़द में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चलने तथा सटोरियों द्वारा चेन्नई से नीचे भाव में काफी माल खरीद लिए जाने से यहां 400 रुपए बढ़कर कर भाव ऊपर में एफ ए क्यू 10150 रुपए प्रति क्विंटल हो गया, क्योंकि  हाजिर माल की कमी होने एवं रंगून से लोडिंग में माल ज्यादा नहीं होने से चेन्नई वालों की बिकवाली नहीं है। वास्तविकता यह है कि जो उड़द राजस्थान महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में आया है, उसके पड़ते ऊंचे लग रहे हैं, उसमें दागी, डस्ट एवं मिट्टी ज्यादा आ रही है। दूसरी ओर दाल मिलों में मिलिंग के लिए अनुरूप माल नहीं है, इसे देखते हुए इसमें जल्दी चार-पांच रुपए किलो की और तेजी दिखाई दे रही है।

Moong: export demand of superior quality stock will remain constant

New Delhi, 09 October (NNS): The arrival arrivals of new moong reported to be high in Jaipur, Nagaur, Dausa, Deedwana and Khatu line of Rajasthan which has been exporting constantly as its quality seems superior, but the market showed down fall as the trade seems weak as compared to the previous week, due to this, today, it prices have remained under pressure by Rs 100 per quintal. Here, the prices of moong jumped from Rs 8100 to Rs 8900 per quintal, but today, its prices softened by Rs 100 per quintal. The old moong of Madhya Pradesh has already been sold out in the markets. In Madhya Pradesh and Rajasthan, the stock which was being purchased at the minimum support price in the central pool, it has already been sold out in the markets and it is selling at Rs 7200/8000 per quintal. Both the inferior and superior qualities stock also being traded between Rs 6800/7400 per quintal, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

मूंग-बढ़िया में निर्यात मांग रहेगी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) हालांकि राजस्थान के जयपुर नागौर दौसा डीडवाना खाटू लाइन की नई मूंग की आवक बढ़ गई  है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, लेकिन बीते सप्ताह की अपेक्षा कम व्यापार होने से बाजार थोड़ा सुस्त हो गए हैं जिससे इसके भाव आज 100 रुपए प्रति कुंतल दब गए हैं। यहां कल 8/00 रुपए उपर में बिकने के बाद 8900 रुपए तक व्यापार होने की खबर थी, लेकिन आज दोपहर बाद 100 रुपए नरम बोलने लगे। मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वह माल मंडियों में आकर निपट चुका है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 7200/8000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 6800/7400 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Tur: profitable to purchase from here

New Delhi, 09 October (NNS): The prices of lemon tur is being traded at Rs 9800 per quintal because of the constant profit taking selling at the higher level during the previous days. Here, the stock has not been available from Chennai at the higher level and the market again show increment due to the lack of stock in the Big Mills, on seeing this, it is expected that the prices have reached to Rs 10000 per quintal. The reality is that the domestic production reported to his sluggish. On the other hand, the dollar showed strong trend against the Indian rupee, due to this, the import seems high from Rangoon. No new crop will likely to arrive before December and January.

तुवर-यहां से माल खरीदते रहिए

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से लेमन तुवर नीचे में 9800 रुपए प्रति कुंतल तक व्यापार हो गया है। इधर ऊंचे भाव में भी चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा बड़ी दाल मिलों में माल की कमी से पुन: बाजार तेज लग रहा है। इसे देखते हुए 10000 पहुंचने की संभावना बन गई है। वास्तविकता यह है कि घरेलू उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से आयात रंगून से महंगा हो गया है। दूसरी कोई दिसंबर जनवरी से पहले फसल आने वाली नहीं है।

Gram Desi: prices may increase from Rs 8000 per quintal

New Delhi, 09 October (NNS): At Lawrence Road, the prices of Gram Rajasthan jumped to Rs 7700 per quintal due to the increased demand from the mills and sluggish supply. In Australia, black gram been ruling at the higher level and there is a shortage of old stock at the port, due to this, it is expected that the prices may increase to Rs 8000 per quintal, but it is profitable to trade at the current higher level. The prices of Gram Dal also improved by Rs 150 per quintal, due to this reason, the buying of dal will be profitable as compared to the raw stock.

देसी चन-यहां से 8000 पार संभव

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति घटने एवं दाल मिलों की मांग बढ़ जाने से बाजार उछलकर 7700 रुपए राजस्थानी चना लॉरेंस रोड पर हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में काले चने काफी ऊंचे हैं तथा पुराना माल पोर्ट पर बहुत ही कम बचा है, जिससे बाजार फिर से बढ़कर 8000 रुपए प्रति कुंतल को पार कर सकता है, लेकिन हर बढ़े भाव में मुनाफा भी लेते रहना चाहिए। दाल के पड़ते मिलों को 150 रुपए प्रति कुंतल कम से कम महंगा बैठ रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली ज्यादा लाभदायक रहेगी।

Rajma chitra: will be the shortage of stock

New Delhi, 09 October (NNS): The supply of rajma chitra Indian Brazil reported to be sluggish in Barsi and Beed line because there, there is a lack of stock in the neighbouring markets. Here, its prices improved by Rs 3/4 to Rs 124/125 per kg as per the quality. The varun and Bhutan Stock also selling at Rs 106/108 per kg. Here, the stock of China is being available at the higher level. This year, the sewing of the crop reported to be delayed, in these circumstances, it is expected that the prices of rajma chitra may improve from the current level during the near future.

राजमां चित्रा-माल की कमी रहेगी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा की आपूर्ति बीड बारसी लाइन में बिल्कुल नहीं है, क्योंकि वहां आसपास की मंडियों में स्टाक नहीं है।यहां क्वालिटी अनुसार माल 3/4  रुपए बढ़कर  124/125 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। वरुण भूटान माल 106/108 रुपए बिक रहा है। इधर चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है। इस बार की बिजाई भी लेट हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 09 October (NNS): the market of gram Kabuli reported to be sluggish due to the constant selling in the current week. The prices of Graham Kabuli Maharashtra went up from Rs 83 to Rs 90 per kg. The best sortex stock of Maharashtra also being quoted at Rs 96 per kg. Apart from this, the prices of Indian Mexico remained stable at the same level after the increment in the prices. It is expected that the prices of gram Kabuli will likely to remain high in the near future on seeing the higher prices in the international markets and lack of illegal stock in the future.

काबुली चना-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) चालू सप्ताह काबुली चने में बिकवाली से बाजार थोड़ा चुप रहे हैं। काबुली चना 83 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 90 रुपए महाराष्ट्र का हो गया है। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 96 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी तेजी के बाद ठहराव बना हुआ है।  अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।

Moth: downfall in the crop

New Delhi, 09 October (NNS): The new crop of moth has already been arrived in the producing areas like Nagaur, Dausa, Deedwana, Badmer, Balotara, Merta line of Rajasthan, but the month of October has been ongoing. The  arrival which has been increased till the first fortnight, after this, there is a lack of arrival pressure of the stock. On the other hand, the big companies started doing competitive buying, due to this, the prices jumped to Rs 9000/9200 per quintal in the markets of Rajasthan, due to this reason, here, the prices of moth ascended from Rs 6800 to Rs 9300/9400 per quintal. We believe that the increment during the season will lead to loss, but the stockists are active now, due to this, the market may increase, but it is profitable to trade at the current rates.

मोठ-फसल में भारी पोल

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मोठ की फसल राजस्थान के नागौर दौसा डीडवाना बाड़मेर बालोतरा मेड़ता आदि उत्पादक क्षेत्रों में आ गई है, लेकिन अक्टूबर का महीना चल रहा  है। एक पखवाड़े पहले तक जो आवक बढ़ी थी, उसके बाद आवक का दबाव नहीं बन पाया है। दूसरी ओर बड़ी कंपनियां अभी से प्रतिस्पर्धात्मक खरीद करने लगी है, जिससे राजस्थान की मंडियों में ही बाजार काफी छलांग लगाकर 9000/9200 रुपए प्रति कुंतल हो गया हैं। यही कारण है कि यहां भी नीचे में जो 6800 रुपए एक माह पहले मोठ बिकी थी, उसके भाव 9300/9400 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। हम मानते हैं की सीजन की तेजी नुकसानदायक होती है, लेकिन फिलहाल अभी स्टॉकिस्ट सक्रिय है, जिससे और बाजार बढ़ सकते हैं, लेकिन इन भावों में मुनाफा लेना चाहिए।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 09 October (NNS): The prices of guar gum jumped by Rs 100 to Rs 14500/14600 per quintal due to the weak selling and increased demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices remained at Rs 7300/7350 per quintal owing to the weak selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से ग्वार गम के भाव 100 रूपये बढ़कर 14500/14600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 7300/7350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।