New Delhi, 09 October (NNS): today, the prices of turmeric showed soft trend after the increment in the prices of turmeric. During the previous day, the prices of turmeric erode gatha asitis is being traded at Rs 18600/18700 per quintal because of the constant selling, but during the previous day, its prices went up by Rs 200 to Rs 20000/20200 per quintal. The arrivals of new crops reported to his sluggish and also a lack of superior quality stored stock. The arrivals have been decreasing in the famous markets like Sangli and Nizamabad. Apart from this, the prices showed constant fluctuation because of the constant speculation in the markets. The situation seems positive in both the contract and the spot market because the traders and the stockist are holding huge amount of stock. On the other hand, the export of turmeric showed up trend in all the countries like China, Turkey, Sri Lanka, and Nigeria, due to this, the prices gets support in the international markets and the prices may increase after sometime during the near future.

हल्दी : ठहरकर और मुनाफा देगी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) हल्दी की कीमतों लगातार तेजी के बाद आज भाव नरम हुए हैं। पिछले सप्ताह लगातार बिकवाली चलने से हाजिर में हल्दी इरोड गट्टा के भाव 18600/18700 रुपए बिक रहे थे, लेकिन एक दिन पूर्व हल्दी 200 रुपए तेज होकर 20000/20200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए है। नई फसल की आवक कम रहने और अच्छी गुणवत्ता वाले स्टॉक की कमी बनी हुई है। सांगली और निजामाबाद जैसी प्रमुख मंडियों में आवक कम हो रही है, और साथ ही मार्केट में सट्टेबाजी के कारण भी भावों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। व्यापारियों और स्टॉकिस्टों द्वारा बड़े पैमाने पर हल्दी की होल्डिंग करने से भी वायदा और हाजिर बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उधर चीन, बांग्लादेश, तुर्की, श्रीलंका और नाइजीरिया समेत कई देशों से हल्दी का निर्यात बढ़ा है, जिससे भारतीय बाजारों में समर्थन मिल रहा है। और निकट भविष्य के अंदर इसमें ठहरकर और वृद्धि की संभावना है।

Nutmeg: no possibility to increase

New Delhi, 09 October (NNS): recently, the prices of nutmeg improved by Rs 5 per kg, due to this, the prices of nutmeg remained stable at  Rs 715/720 per kg. The arrivals of nutmeg reported to be constant in the market from the producing areas. The prices of Namit may not show more increment due to the appropriate availability of the stock and increased supply. Both the imports and the Big traders have stored the stock at the higher level, but now, they are constantly selling out their old stock to take the profit at the current prices. The stored stock of new crop reported to be high, due to which, the supply seems high in the markets, in this situation, the spot prices showed soft trend.

जायफल : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) हाल ही में जायफल की कीमतों में 5 रुपए की तेजी आई थी। जिससे जायफल के भाव फिलहाल 715/720 रुपये प्रति किलो के पूर्व स्तर पर टीके रहे। उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में जायफल की नई आवक लगातार बनी हुई है। सप्लाई बढ़ने और स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों की ऊपरी बढ़त थम गई है और बाजार में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। आयातकों और बड़े व्यापारियों ने पहले ऊंचे भावों पर स्टॉक जमा किया था, वे अब भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में लगातार अपना पुराना माल बाजार में निकाल रहे हैं। जायफल की नई फसल का स्टॉक ज्यादा हो गया है, जिसके मंडियो में सप्लाई बढ़ने से हाजिर कीमतों में नरमी का रुख बन गया है।

Poppy seeds: no more downfall

New Delhi, 09 October (NNS): currently, the market of poppy seeds reported to be sluggish. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Here, the prices of Poppy seeds Turkey remain stable at Rs 1300/1400 per kg. The new crop of Poppy seeds  have already been started arriving from April and March, due to this, the prices have remained under pressure due to the increment arrival pressure of the New stock in the markets. The supply of copy seeds showed increment because of the heavy availability of the imported stock and arrivals of the New crop in the markets, due to this, the supply reported to be at the higher level. The arrivals of the stock reported to be normal in the Neemuch Mandi of Madhya Pradesh. On seeing the upcoming festival season, the buying showed strong trend in the domestic markets, which will support the market and the prices may not show more decrement. Recently, both the big traders and the stockist have limited their selling at the lower level despite the soft trend in the prices.

पोस्तदाना : टूटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमतों में इस समय बाजार सुस्त पड़ा हुआ है इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। प्रमुख उत्पादक मंडियों, जैसे मध्य प्रदेश की नीमच मंडी, में माल की आवक सामान्य है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए घरेलू लिवाली मजबूत है, जो बाजार को सहारा दे रही है और कीमतों को टूटने नहीं दे रही है। हाल ही में आई मामूली नरमी के बावजूद, बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर अपने स्टॉक की बिकवाली को काफी सीमित कर दिया है।

Coriander: profitable at the current rates

New Delhi, 09 October (NNS): Now, the prices of coriander showed strong trend. Today, its prices went up by Rs 500 per quintal and reaches to Rs 17300/17500 per quintal. The arrivals of new crops reported to be as compared to the normal therapy in the Big markets like Rajasthan and Madhya Pradesh, due to this, there is a lack of current in the spot markets. Apart from this, the supply showed down fall in the markets as the stars have stored the stock. The supply of coriander reported to be limited in the international markets, due to this reason, the demand of Indian coriander reported to be good in international markets. However, the speed of export have been decreasing constantly at the higher level, but it means that the exporters are active in the market, on seeing these circumstances, it is expected that the trade will be profitable after sometime.

धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय मजबूती का का रुख बना हुआ है। आज इसमें 500 रुपए की तेजी आने से  बादामी के भाव बढ़कर 17300/17500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य से कम बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। वैश्विक स्तर पर भी धनिया की आपूर्ति सीमित होने के कारण भारतीय धनिया की अंतरराष्ट्रीय मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि ऊंचे भावों के कारण बीच-बीच में निर्यात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है, लेकिन कुल मिलाकर एक्सपोर्ट खरीदार बाजार में सक्रिय हैं। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Big cardamom: no possibility to decrease

New Delhi, 09 October (NNS): after the downfall in the prices of Big cardamon during the previous days, the prices showed strong trend. Its new group has been started arriving in the market constantly. On the other hand, huge amount of old stock has been lying in the markets. As the festivals and winter season has been started from October and November, due to this reason, the demand of Card have been ruling at the higher level in the domestic markets. The buying of the stock showed constant increment from the spices companies, wholesale, purchase, chasers, and local markets. Here, the prices of Big cardamom kainchicut jumped by Rs 100 to Rs 1500/1540 per kg. A Large amount of big cardamom has been imported from Nepal. This year, the production of crop reported to be good, due to this, the arrivals of the New has been delayed from Nepal, due to this, the availability of the stock seems feeble in the Indian markets. On seeing the increment in the domestic demand, both the stockists and the traders have stored the stock in the expectations of increment in the future. Due to the week selling in the markets and as the purchases are active, in this situation, the price is may increase constantly during the coming days.

बड़ी इलायची : घटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद बाजार थोड़ा मजबूत हुआ है। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग में काफी तेजी आई है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है। यहां पर कैंचीकट के भाव एक सप्ताह के भीतर 100 रुपए उछलकर 1500/1540 रुपए प्रति किलो हो गए। बड़ी इलायची का एक बड़ा हिस्सा नेपाल से आयात होता है। हालांकि इस बार फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है, लेकिन इसके बावजूद नेपाल से नई फसल की आवक में देरी हो रही है, जिससे भारतीय बाजारों में तत्काल उपलब्धता कम बनी हुई है। बढ़ती हुई घरेलू मांग को देखते हुए बड़े स्टॉकिस्टों और व्यापारियों ने ऊंचे मुनाफे की उम्मीद में अपने माल को रोक लिया है। बाजार में बिकवाली कम होने और खरीदारों के सक्रिय होने से कीमतें धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रही हैं।

Cumin: May show increment

New Delhi, 09 October (NNS): in the domestic spot markets, the prices of cumin showed uptrend due to the increment in the contract trade, here, the prices of average quality cumin assented by Rs 800 to Rs 26500/27000 per quintal. The situation seems uncertain on seeing the temperature and upcoming sowing during Rabi season in both Gujarat and Rajasthan, due to this, the prices showed uptrend in both the speculative and contract market. The arrivals of cumin reported to be limited in all the famous markets along with Unjha, whereas, both the farmers and the traders have stored the stock at the higher level despite the improvement in the prices. The domestic demand of cumin seems high from the spices manufacturers, local processes, and stockists.

जीरा : और तेजी के आसार

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी दर्ज की गई है, यहां पर एवरेज क्वालिटी वाले जीरे की कीमतें 800 रुपये उछलकर 26500/27000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन के तहत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से ठीक पहले मौसम तथा तापमान के मिजाज को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल देखा जा रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और शादियों के सीजन की दस्तक से मसाला निर्माताओं, स्थानीय प्रोसेसर्स और स्टॉकिस्टों की ओर से जीरे की घरेलू मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

Fenugreek: profitable at the current level

New Delhi, 09 October (NNS): there is a lack of demand in Fenugreek despite the shortage of stock. The demand reported to be constant from the domestic and the pharmacy industry and the prices showed strong due to the lack of stock in the markets. Today., Its prices gained by Rs 400 per quintal, due to this, the prices of average quality stock also ruling at Rs 8200/8300 per quintal. The arrival is reported to weak from the producing markets, due to this, the traders are expecting good profit in the future. Arrivals showed downfall in the producing markets like Rajasthan and Madhya Pradesh. On seeing the current circumstances, the trade of fenugreek will be profitable during the near future.

मेथीदाना : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। घरेलू और फार्मेसी उद्योग की ओर से निकल रही निरंतर मांग और मंडियों में कम स्टॉक के चलते आने वाले दिनों में मेथीदाना के बाजार में मजबूत की संभावना दिखाई दे रही है। आज इसकी कीमतों में 400 रुपए की तेजी आई है, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव बढ़कर 8200/8300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। उत्पादक राज्यों से आवक कमजोर होने के कारण कारोबारी भविष्य में अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख मेथीदाना उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस स्तर पर मेथीदाना का व्यापार लाभदायक साबित हो सकता है।