New Delhi, 08 October (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 200 to Rs 17450 per quintal owing to the weak selling from Haryana and Rajasthan along with the weak selling. In Dadri, its prices have been quoted at Rs 17300 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also remained pressure at Rs 17450 per quintal owing to the feeble demand in Bihar and Bengal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों तेल-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की बिकवाली कमज़ोर होने एवं ग्राहकी निकलने से सरसों तेल के भाव 200 रुपए बढ़कर 17450 रुपए प्रति कुंतल उच्चस्तर पर पहुंच गये। दादरी में इसके भाव 17300 रूपये बोले गए। बिहार बंगाल की मांग कमजोर होने से गंगानगर सरसों तेल कच्चे घनी के भाव 17450 रूपए प्रति क्विंटल परदबे रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Acid oil: likely to remain stable
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of acid oil went up by Rs 50 to Rs 10050/10150 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9800 per quintal. The prices of palm fatty remained strong at Rs 11100 per quintal in Kandla because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand during the near future.
एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से एसिड ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 10050/10150 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडी में इसके भाव 9800 रूपये कुंतल बोलें गए। आयातकों की बिकवाली वाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी 11100 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। स्टॉक व मांग को देखते हुए उसमें गिरावट की संभावना काम है।
Cotton seed cake: will remain strong
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of cottonseed cake dropped down by Rs 100 to Rs 4000/4400 per quintal owing to the increased demand from the cattle feed manufacturers and weak selling from Haryana and Punjab. During the review week, the prices of cottonseed also showed strong trend due to the weak selling from the stockists. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4000/4100 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed soft trend amid weak speculative buying. Apart from this, the market will not likely to decrease during the near future.
बिनौला खल-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) हरियाणा पंजाब के बिकवाली कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने 100 रूपए घटकर 4000/4400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से उक्त अवधि के दौरान बिनौला में मजबूती का रुख रहा। बठिंडा में इसके भाव 4000/4100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली कमज़ोर होने से बिनौला खल वायदा में नरमी का रख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soya oil: no downfall
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of soya refined oil remained stable at Rs 15100 per quintal because of the lack of demand support. The prices of soya oil showed downfall due to the constant selling from the stockists in the markets of MP and Maharashtra. The chicago’s soya oil contract is in minus and the demand reported to be weak, due to this, in kandla, the prices of soya refined remained weak at Rs 14100 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
सोया तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने से इसके भाव 15100 रूपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे।मध्य प्रदेश और महाराष्ट् की मंडियों में स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया तेल की कीमतों में गिरावट रही।शिकागो सोया तेल वायदा के माइनस में होने तथा ग्रहकी कमजोर होने से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 14100, रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है।
Rice fatty: no downfall
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of rice fatty rose by Rs 100 to Rs 11900/11950 per quintal owing to the weak selling and sluggish demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 11700 per quintal. The prices of palm fatty have been quoting at Rs 10950 per quintal owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
राइस फैट्टी-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग सुस्त होने तथा बिकवाली कमजोर होने से राइस फैटी के भाव 100 रुपए बढ़कर 11900/11950 रुपए प्रति कुंतल हो गये। धुरी लाइन में इसके भाव 11700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10950 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए मंदे की संभावना नहीं है।
Castor oil: no more uptrend
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of castor oil ascended by Rs 550 to Rs 16850/16950 per quintal owing to the weak selling from the mills and increased industrial demand. In Ahmedabad line, the prices of cottonseed also being quoted at Rs 15800 per quintal. The prices of Castor contract October delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the spot castor oil prices on seeing the current circumstances during the near future.
अरंडी तेल-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) कच्चे माल में आई तेजी के कारण मिलों की बिकवाली घटने एवं औद्योगिक मांग निकलने के कारण अरंडी तेल के भाव 550 रूपये बढ़कर 16850/16950 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 15800 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अक्टूबर में तेजी का रुख रहा। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में और ज्यादा तेजी की संभावना कम है।
