New Delhi, 30 September (NNS): Both the local and upcountry demand of butter showed uptrend at the current level. On the other hand, some deals have been done for the export and it will likely to be ship soon. However, the new deals reported to be weak as comparatively. Huge amount of stock has been sold out in the markets during the previous fortnight. The production seems weak as compared to the same period of the previous year, whereas, the production cost reported to be at Rs 64/64.5 per kg, due to this reason, the manufacturing companies are not selling out their stock at the current level. Presently, the companies are quoting the prices at Rs 9850/10050 per tin, but the stock has been selling at an under rate. Presently, less amount of adulterated stock has been selling out in the rural areas, in these circumstances, the prices of desi ghee may increase by Rs 10 per kg.
देसी घी-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) मक्खन की खपत वर्तमान में लोकल एवं दिसावरों के लिये अच्छी चल रही है। दूसरी ओर कुछ बटर के निर्यात सौदे हुए हैं, उनका शिपमेंट होने वाला है। हालांकि नए सौदे अपेक्षाकृत बटर के कम हो रहे हैं। पिछले पखवाड़े के ठहराव में काफी माल कट चुके हैं। उत्पादन प्लांटों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम हो रहा है, वहीं 64/64.5 रुपए दूध होने से लागत बढ़ गई है। जिस कारण चालू सप्ताह में 10 रुपए प्रति किलो की देसी घी में तेजी आ गई है, इसलिए निर्माता कंपनियां बिकवाली में कम आ रही हैं। वर्तमान में कंपनियां 9850/10050 रुपए प्रति टीन बोल रही है, लेकिन बाजार में अंडर रेट माल बिक रहा है। फिलहाल मिलावटी माल में बड़े शहरों में कम आ रहे हैं लेकिन अभी ग्रामीण क्षेत्रों की मंडियों में ज्यादा बिक रहे हैं। इन सारी परिस्थितियों में देसी घी अक्टूबर में 10 रुपए प्रति किलो और बढ़ जाएगा।
Milk powder: increment in the export demand
New Delhi, 30 September (NNS): The export demand of milk powder has been started increasing before the Navratri and there is a shortage of milk powder in all the plants. Here, there is a lack of arrival pressure of the stock in the cooperatives in all the countries, due to this reason, the supply of liquid milk reported to be around 48/49 lakh liters because of the fear in the milk suppliers due to the constant adulteration. On the other hand, the companies are purchasing the stock at Rs 64/64.5 per litre due to the downfall in the temperature. Currently, it is profitable to purchase the stock at Rs 340/353 because today, the demand of milk powder showed uptrend at the current level.
दूध पाउडर-मावा निर्माता की मांग बढ़ी
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) दूध पाउडर में नवरात्रि के पूर्व से ही मावा निर्माता की निकलने लगी है, किसी भी प्लांट में दूध पाउडर का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है। इधर देश के किसी भी कोआपरेटिव्स में दूध पाउडर का प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर साउथ के दूध पाउडर महंगे चल रहे हैं, यही कारण है कि उत्तर भारत के दूध पाउडर की मांग निकलते ही बढ गया है। यद्यपि प्लांटों में कच्चे दूध की आपूर्ति चालू सप्ताह में बढ़कर 48-49 लाख लीटर के करीब रह गई है, क्योंकि मिलावट पर सख्ती से दूध सप्लायरों में दहशत बनी हुई है। उधर तापमान नहीं बढ़ने से कंपनियां पाउडर प्लांट चलाने के लिए 64/64.5 रु प्रति लीटर में खरीद कर रही है। वर्तमान के भाव में 340/353 रुपए में खुलकर व्यापार करना चाहिए, क्योंकि आज खुलते बाजार दूध की मांग बढ़ गई है।
