New Delhi, 30 September (NNS): Due to lower pea production, supplies are in short supply across markets. It has been barely five months since the crop arrived, yet supplies in Lalitpur, Jhansi and other mandis have almost completely dried up. The reality is that stocks of peas at Indian ports are also not very high. Moreover, the rupee’s weakness against the dollar has made imports from Canada considerably more expensive than last year. This has increased the value of domestic peas, and stocks that had remained unsold for several years even during weak markets are now seeing increased selling. At present, spot trade is taking place at no less than Rs 45/45.50 per kg. Considering these circumstances, the peas currently quoted at around Rs 4700 per quintal are expected to gain another Rs 200/300 per quintal.

मटर-व्यापार भरपूर लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने से चौतरफा माल की कमी बनी हुई है। फसल आए मुश्किल से 5 महीने हुए हैं तथा ललितपुर झांसी सहित अन्य मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह से टूट गई है। वास्तविकता यह है कि इस बार भारतीय बंदरगाहों पर भी मटर का स्टाक ज्यादा नहीं है तथा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से कनाडा से आयात पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है। यही कारण है कि देसी मटर की कदर बढ़ने लगी है तथा जो कई वर्षों से स्टॉक में पड़े माल मंदे में भी नहीं बिक रहे थे, उसके बिकवाली बढ़ाकर आ रही हैं। आज की तारीख में हाजिर व्यापार 45/45.5 रुपए से कम में नहीं हो रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए यहां जो 4700 रुपए की मटर बिक रही है, इसमे 200/300 रुपए की और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।

Wheat: weak arrivals in the markets

New Delhi, 30 September (NNS): The supply of wheat showed downfall, due to this, here, the prices of wheat mill quality remained at Rs 2960/2970 per quintal. The stock has been sold out in both the governmental and non-governmental godowns till the June month. The gross production reported to be around 1202l lakh metric tonnes, but the prices showed uptrend owing to the competitive buying from the exporters, but it is profitable to purchase the stock at the current level because the government should have to sell the stock after the increment of Rs 3000 per quintal during the near future.

गेहूं-मंडियों में आवक घटी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति मंडियों में घट गई है, जिस कारण यहां 10 रुपए की मजबूती गेहूं मिल क्वालिटी 2960/2970 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। जून माह तक सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं जा चुका है। सरकारी खरीद, लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। सकल उत्पादन 1202 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है, लेकिन साउथ पूर्वोत्तर राज्यों के लिए माल जाने एवं निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली से तेजी आ चुकी है, लेकिन इन भावों में माल बेचना चाहिए, क्योंकि 3000 को पार करते ही सरकार खुले बाजार में गेहूं बेच सकती है।

Fine rice: may show downfall amid clearance of weather

New Delhi, 30 September (NNS): The buying of fine rice seems constant from the exporters, but the prices of paddy have been started decreasing in the markets of Haryana, Punjab and Western UP from the last one week, due to this, the market has been increasing constantly and the prices  all varieties of basmati gained by Rs 10 per kg. Rice sela 1509 and its steam also ruling at Rs 8400/8500 per quintal, due to its effect, the prices of old rice sela 1718 and 1401 also showed uptrend, in these circumstances, there is no logic of uptrend in the prices and the crop showed downfall in UP due to the constant rainfall and hailstorm during the previous week. In Haryana, the arrivals seems weak amid constant rainfall, in these circumstances, the prices will likely to remain high and the traders may show downfall. The prices of both paddy and rice will decrease after some days due to the increased arrivals and cleared weather.

बारीक चावल-मौसम साफ होने पर मंदा आएगा

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की लिवाली चल रही है, लेकिन मंडियों धान का पिछले एक सप्ताह से हरियाणा पंजाब पश्चिम उत्तर प्रदेश में घटने लगा है, जिससे बाजार धीरे-धीरे बढते जा रहे हैं तथा एक सप्ताह में 10 रुपए प्रति किलो की तेजी सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल में आ गई है। चावल 1509 सेला एवं स्टीम 8400/8500 रुपए प्रति कुंतल के बीच लगभग समान चल रहे हैं। इसके प्रभाव से चावल 1718 एवं 1401 का पुराना माल भी काफी उछल गया है, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी का कोई लॉजिक नहीं लग रहा था, लेकिन पिछले सप्ताह की बरसात एवं आंधी से यूपी में फसल गिर गई है। हरियाणा में भी बरसात से आवक कम हो गई है, इन परिस्थितियों में कुछ दिन तेजी रहेगी, भले ही बाद में कारोबारियों को घाटा लग जाए। मौसम साफ होगा और आवक बढ़ने पर धान चावल कुछ दिन बाद घटेगा।

Maize: increased selling from the stockists

New Delhi, 30 September (NNS): The selling showed uptrend in Bihar, due to this, recently, the prices declined by Rs 100 to Rs 2350/2400 per quintal at the rack points in Khagadiya, Begusara and Gulab bagh line. Now, the big companies started purchasing the stock in the markets of UP, on seeing this, the prices may not show more downfall. The production of new maize increased to 7/7 lakh tonnes in the kharif season, due to this, the prices have been quoted down by Rs 50/60 per quintal in Haryana and Punjab reach and it is profitable to purchase the stock as per the needs during the near future.

मक्की-स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) बिहार में मक्की की बिकवाली बढ़ गई है, जिससे हाल ही में 100 रुपए घटकर 2350/2400 रुपए प्रति क्विटल खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग लाइन में भाव रैक पॉइंट पर हो गए हैं। अब बड़ी कंपनियां यूपी की मंडियों में भी कम खरीद कर रही हैं, इसे देखते हुए और मंदे की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है। नये खरीफ सीजन में मक्की का उत्पादन 6-7 लाख मीट्रिक टन बढ़न की संभावना बन गई है। यही कारण है कि हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 50/60 रु बाजार घटाकर भाव बोलने लगे हैं। आगे इन भावों में खरीद जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए।

Millet: may not show more downfall

New Delhi, 30 September (NNS):The demand seems weak in millet and the arrival pressure of the new stock showed uptrend, due to this, the prices of millet reduced by Rs 25/30 to Res 2340/2350 per quintal in Mauli and Barwala reach and the prices have been ruling at Rs 2300/2320 per quintal. The upcoming crop seems weak and the sowing reported to be high, on seeing this, the prices will likely to remain weak. We believe that the prices may not show more downfall at the higher level, but there is no downfall in the roots during the near future.

बाजरा-अभी और घटेगा

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे में ग्राहकी कमजोर तथा हरियाणा राजस्थान में नये माल की आवक बढ़ जाने से 25/30 रुपए प्रति कुंतल की और गिरावट पर मौली बरवाला पहुंच में 2340/2350 रुपए तथा यहां से 2300/2320 रुपए तक उठ्ठू में व्यापार सुना गया। आने वाली फसल बरसात कम होने तथा बिजाई अधिक होने से बहुत बढ़िया आई है, इसे देखते हुए दूरगामी परिणाम मंदे का रहने वाला है। हम मानते हैं कि मकई के ऊंचे भाव होने से कुछ दिन मंदे की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन जड़ में तेजी नहीं है।

Masoor: no more downfall

New Delhi, 30 September (NNS):The new crop of masoor has already been sold out in Mungaoli, Ganj basauda, Sagar, Bhopal, Beenaganj and Ashok Nagar line. Now, the dollar showed strong trend, due to this, the prices showed uptrend, due to this, in Bilti, the prices of masoo rose by Rs 100 to Rs 6840/6850 per quintal. The arrivals of masoor showed downfall in the markets and the prices have been ruling at the higher level in the markets, and there is a lack of desi stock in the pipeline, on seeing this, the prices may not show more downfall during the near future.

मसूर-यहां मंदा बिल्कुल नहीं

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) मसूर मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज एवं अशोकनगर लाइन में आकर निपट चुकी है। अब कनाडा के माल भी महंगे आ रहे हैं। डॉलर कुछ मजबूत हुआ है, जिससे वहां भाव बढ़ गए हैं। जिस कारण बिल्टी में मसूर सौ रुपए और बढ़कर 6840/6850 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। मंडियों में आवक टूट गई है, कनाडा के पड़ता काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में देसी माल नहीं है, इसे देखते हुए इसमें अब मंदा बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है।

Urad: Shortage of Stock in the Market

New Delhi, 30 September (NNS): Urad imports have become expensive. On the other hand, stocks in Chennai are not ample, while shipments from Rangoon are reportedly being offered at an increase of $45–50 per tonne recently. Meanwhile, strong demand from dal mills has pushed urad FAQ to Rs 9550 per quintal and SQ to Rs 10400 per quintal. Although urad sowing was higher in Uttar Pradesh, Madhya Pradesh and Maharashtra in the nearby crop, productivity per hectare is turning out to be lower. As a result, urad is reportedly in short supply across markets compared with consumption. This has prompted dal millers to buy upcoming container arrivals aggressively. At the same time, dispatch demand for washed and split urad dal has increased considerably. Under these circumstances, market sentiment has strengthened, raising expectations of a sustained uptrend.

उड़द-बाजार में माल की कमी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) उड़द का आयात पड़ता महंगा हो गया है। दूसरी ओर चेन्नई में माल ज्यादा नहीं है तथा रंगून में हाल ही में 45-50 डॉलर प्रति टन बढ़कर शिपमेंट होने की खबर है। इधर दाल मिलों में मांग काफी अच्छी होने से बाजार उड़द एफ ए क्यू 9550 एवं एसक्यू के 10400 रु प्रति कुंतल रह गए हैं। निकट में यूपी एमपी महाराष्ट्र में उड़द की बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम आ रही है। इस वजह से चारों तरफ उड़द की कमी, खपत की तुलना में कम बताई जा रही है, जिससे आगे के कंटेनर दाल मिल वाले ज्यादा खरीद रहे हैं। दूसरी ओर दाल धोया एवं छिलका की चालानी मांग काफी बढ़ गई है, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का मनोबल बढ़ गया है।

Moong: Shortage of premium quality Stocks

New Delhi, 30 September (NNS): The moong crop in the mandis of Uttar Pradesh, Bihar, Madhya Pradesh and Jharkhand has now been largely exhausted. At present, supplies from Uttar Pradesh are reaching mills in Narela, Najafgarh, Rai and Kundli. Here, moong is being quoted at Rs 7200/7800 per quintal, depending on quality. The reality is that China is buying good-quality moong, while exporters are purchasing quality material at Rs 8300/8700 per quintal. Over the past decade and a half, moong cultivation in China has almost disappeared, with farmers there focusing more on soybean and Rajma Chitra. Domestic consumption of protein-rich foods, including moong, has increased in China. Consequently, the price gap between good-quality and lower-quality moong is likely to widen. Good-quality moong may see a temporary rise of another ₹200 per quintal.

मूंग-बढ़िया माल की कमी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) मूंग की फसल यूपी बिहार मध्य प्रदेश झारखंड सभी राज्यों की मंडियों निबट गई। फिलहाल यूपी के पड़ते नरेला नजफगढ़ राई कुंडली की मिलों में पड़ रहा है। वहीं माल यहां क्वालिटी के अनुसार 7200/7800 रुपए के बीच बिक रहा है। वास्तविकता यह है कि बढ़िया माल चाइना खरीद रहा है, जो निर्यातक 8300/8700 रुपए में बढ़िया माल खरीद रहे हैं। हालांकि पिछले डेढ़ दशक से चीन में मूंग की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है तथा सोयाबीन एवं राजमां चित्रा पर वहां के किसानों का जोर ज्यादा है। वहां प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में मूंग की घरेलू खपत अधिक हो रही है, इस वजह से यहां बढ़िया एवं हल्के माल के भाव का अंतर बढ़ जाएगा। बढ़िया माल में टेंपरेरी 200 रुपए की और तेजी आ सकती है।

Tur: prices may increase  from the Current Level

New Delhi, 30 September (NNS): Tur stocks are not substantial in any major mandi. With an improvement in dal sales, mills have started buying lemon tur at current prices. Stocks of dal with the mills are also not high. More importantly, raw material availability at mills in the Katni belt is also limited this year, as supplies from the Neemuch belt have declined. After the recent decline, broad-based buying has pushed lemon tur up to Rs 9125 per quintal. Arrivals in the mandis are limited, and pipeline stocks are also low. Consequently, the lemon tur market is expected to move towards ₹9,500 per quintal.

तुवर-यहां से फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी ज्यादा नहीं है, दाल की बिक्री सुधरने से मिल वाले वर्तमान भाव के लेमन तुवर की खरीद करने लगे हैं एवं दाल, मिलों में ज्यादा नहीं है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कटनी लाइन की मिलों में भी कच्चे माल की कमी है, क्योंकि नीमच लाइन से माल कम आ रहा है, लेकिन पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद चौतरफा लिवाली से बाजार बढ़कर लेमन तुवर के 9125 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। मंडियों में माल कम आ रहा है, पाइपलाइन में माल की कमी से आगे लेमन का बाजार 9500 रुपए हो जाएगा।

gram desi: Severe Shortage in Supply

New Delhi, 30 September (NNS): The entire gram desi crop has already moved into government and private warehouses, while supplies in the mandis have fallen sharply. This year, production is estimated at only 9.0–9.1 million metric tonnes, preventing any significant supply pressure from developing in the mandis. As a result, Rajasthani chana is currently being quoted at Rs 6950/6960 per quintal, while lower-quality dal is selling at around Rs 7950 per quintal. Its cost of production/processing works out to at least Rs 8150 per quintal prompting dal mills to reduce their purchases. Australian gram is also available at a high landed cost. Considering all these factors, gram desi is expected to rise further going forward.

देसी चना-आपूर्ति में भारी कमी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की चारों तरफ फसल आकर सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में जा चुकी है, उधर मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है। इस बार उत्पादन 90-91 लाख मीट्रिक टन रह जाने से किसी भी मंडी में माल का प्रेशर इस बार नहीं बन पा रहा है, इस वजह से यहां राजस्थानी चना 6950/6960 रुपए प्रति क्विंटल खड़ी मीटर में बिक रहा है, जबकि दाल 7950 रुपए प्रति कुंतल नीचे वाली क्वालिटी बिक रही है। इसका पड़ता कम से कम 8150 रुपए का पड़ रहा है, इसलिए दाल मिल वाले भी कम खरीद रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना पहले ही ऊंचे पड़ते का मिल रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए देसी चना आगे और उछल जाएगा।

Rajma Chitra: shortage of Crop in the Satara Belt

New Delhi, 30 September (NNS): The new Rajma Chitra crop is arriving in limited quantities from the Satara–Khatav–Mayni–Koregaon–Pune belt. After new crop was quoted at Rs 8500 per quintal at the lower end last month, good-quality 101-grade material has now been sold at around Rs 101000 per quintal. With demand for Rajma Chitra remaining active, Indian Brazil is attracting buying interest at Rs 120/.122 per kg. Chinese business is currently limited, as high prices in China have reduced trading activity. As a result, Indian Brazil prices are continuing to move higher and may register another sharp rise from current levels.

राजमां चित्रा-सातारा लाइन में फसल काफी कम

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा बीड लाइन में अब आना बंद हो गया है तथा चीनया राजमां चित्रा सतारा खटाव मायनी कोरेगांव पुणे लाइन में कम आ रहा है। यहां नया माल नीचे में पिछले महीने 8500 बिकने के बाद वर्तमान में 101 बढ़िया क्वालिटी का बिक गया है। राजमां चित्रा में ग्राहकी चलने से इंडियन ब्राज़ील 120/122 रुपए प्रति किलो पर लिवाल आ गए हैं। चीन का विशेष व्यापार नहीं हो रहा है, आगे के सौदे चीन में काफी ऊंचे भाव होने से उसका व्यापार कम हो रहा है, जिस कारण इंडियन ब्राज़ील लगातार बढ़ता जा रहा है, जो आगे चलकर वर्तमान भाव में भी और छलांग लगा जाएगा।

Gram Kabuli: prices expected to increase

New Delhi, 30 September (NNS): Arrivals of Kabuli chana in Maharashtra, Madhya Pradesh and Karnataka have completely ended. However, open trading is not taking place actively in any major mandi, keeping medium-quality material around Rs 75/78 per kg. Smaller-sized grains are being sold at even lower prices. There are reports that substantial quantities of Kabuli chana are lying in cold storages, which is why local traders have not been aggressive in expecting a rise. However, when international market prices are taken into consideration, a substantial rise in the market appears likely sooner or later.

काबुली चना-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में काबुली चने की आवक पूरी समाप्त हो गई है, लेकिन किसी भी मंडी में खुलकर व्यापार नहीं हो रहा है, जिस कारण बाजार मीडियम माल के घटकर 75/78 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं। हल्के दाने का और नीचे बिक रहे हैं। बाजारों में चर्चा है कि कोल्ड स्टोरों में काबुली चना प्रचूर मात्रा में पड़ा हुआ है, इसलिए यहां के व्यापारी तेजी में नहीं थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तरफ ध्यान देने पर वहां के भाव को देखकर बाजार में देर सवेर भारी तेजी का अंदेशा दिखाई दे रहा है।