New Delhi, 30 September (NNS): Following the recent rise, the selling of turmeric showed downfall. Consequently, the prices of turmeric Erode finger fell by Rs 200 to Rs 19000 per quintal. It had recently gained by the same amount. The arrivals in Erode were reported at around 3500 bags and the prices also declined by Rs 100 per quintal. Increased selling by speculators pushed the active futures contract down by Rs 304 or 1.41%, to Rs 21182. This may affect market sentiment. A sustained rise in spot turmeric prices is not expected over the next one to two days.
हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद हल्दी की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 304 रुपए या 1.41 प्रतिशत मंदा होकर 21,182 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।
Nutmeg: Nomore increment
New Delhi, 30 September (NNS): Despite the decline in recent days, the demand for nutmeg has remained subdued. As a result, nutmeg prices here remained unchanged at the previous level of Rs 715 per kg. It had recently increased by Rs 10 per kg. Both thearrivals and the prices in Kochi were also reported to be at the previous day’s levels. The market sentiments may affect owing to the lack of activity among exporters. In the next one to two days, the prices may not show more increment in the prices during the near future
जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 715 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Poppy Seeds: No more downfall
New Delhi, 30 September (NNS): Following the recent decline, the demand for poppy seeds has remained weak. As a result, the prices of poppy seeds Turkey remained unchanged at the previous level of Rs 1400 per kg. It had recently declined by 50. The market sentiments may affect due to the Potential difficulties in imports. The prices may not show more downfall No decline in spot poppy seed prices is expected over the next one to two days.
पोस्तदाना : मंदी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख शिपिंग रूट बाधित होने से आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
Coriander: no more increment
New Delhi, 30 September (NNS): Following the recent decline, demand for coriander has remained subdued. As a result, Badami coriander remained unchanged at the previous closing level of Rs 16400 per quintal. It had recently declined by Rs 100 per quintal. The Arrivals reported to be around 300 bags in the Baran mandi of Rajasthan, while prices remained at the previous day’s level. Weak buying by speculators pushed the active futures contract down by Rs 98, or 0.66%, to Rs 14738 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. No rise in spot coriander prices is expected over the next one to two days.
धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 98 रुपए या 0.66 प्रतिशत मंदा होकर 14,738 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Big Cardamom: no expectations of more increment
New Delhi, 30 September (NNS): Despite the recent rise, thesales of big cardamom have shown some improvement. As a result, the prices of big cardamom kainchicutrose by Rs 20 to Rs 1490 per kg. It had recently gained Rs 20–30. In the latest auction held on September 24, the average auction price reported to be around Rs 1200/1375 per kg, due to this, the market sentiments may affect. No significant rise in spot big cardamom prices is expected over the next one to two days.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद भी बड़ी इलायची की बिक्री में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए तेज होकर 1490 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। 24 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1200/1375 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आशा नजर नहीं आ रही है।
Cumin: will remain firm
New Delhi, 30 September (NNS): Following the recent rise, demand for cumin has increased further. Consequently, The prices of cumin rose by another Rs 200 to Rs 23600 per quintal. It had recently gained by the same amount. Arrivals at Unjha were reported at around 10000/12000 bags and the prices gained by Rs 50/120 per 20 kg. Strong buying by speculators pushed the active futures contract up by Rs 345 or 1.56%, to Rs 22515, due to this, the market sentiments may affect. Cumin prices may remain firm in the spot market over the next one to two days.
जीरा : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जीरे का उठाव और बढ़ गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए और तेज होकर 23,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50-120 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 345 रुपए या 1.56 प्रतिशत तेज होकर 22,515 रु पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रह सकती है।
Fenugreek:likely to remain weak
New Delhi, 30 September (NNS): The monsoon has withdrawn from most parts of North India this year. As a result, the sales of fenugreek seeds have remained under pressure. Consequently, the prices of fenugeek held unchanged at the previous level of Rs 7700 per quintal. It had recently declined by ₹100. Arrivals and prices in mandis across major producing regions were reported to be at the previous day’s levels. Fenugreek seeds are expected to remain subdued in the spot market over the next one to two days.
मेथीदाना : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों से इस वर्ष का मानसून विदा ले चुका है। इसकी वजह से मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।
