New Delhi, 30 September (NNS): Despite the recent rise, sales of copra have remained subdued. As a result, the prices of copra in bags remained unchanged at the previous level of Rs 35000 per quintal. It had recently gained Rs 1000 per quintal. The festive season may influence market sentiment. The prices may not show more increment during the coming one or two days.

गोला : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Cashew: No more Improvement

New Delhi, 30 September (NNS): Following the recent decline, the demand of cashew reported to be weak. As a result, the prices of cashew 320 no. remained at Rs 890 per kg. It had recently declined by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The prices may not show more improvement in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद काजू के उठाव में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुधरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Almond Kernel: Likely to Remain Firm

New Delhi, 30 September (NNS): Despite the recent rise, the trading activity of almond kernel has remained firm. Consequently, the prices of almond kernel California rose by another Rs 20 to Rs 1070 per kg. They had recently gained  by Rs 50 per kg. Continued weakness in the rupee against the US dollar may affect the market sentiment. Almond kernel prices are expected to remain firm in the spot market over the next one to two days.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद भी बादामगिरी में कामकाजी गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए और तेज होकर 1070 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।