New Delhi, September 29 (NNS): Increased demand from gum powder manufacturers and weaker selling by stockists kept guar gum prices firm at Rs 13100/13200 per quintal. Due to reduced selling pressure from stockists, guar prices in Jodhpur mandi were quoted at Rs 6800/6850 per quintal. Prices of guar remained at previous levels in Haryana mandis. A significant decline is unlikely in the coming days.
ग्वार गम-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से ग्वार गम के भाव बढ़कर 13100/13200 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6800/6850 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तरपर टिके रहे।आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।
Wheat: Likely to Remain Soft for a Few Days
New Delhi, 29 September (NNS): After the increment during the last week, wheat arrivals have increased across all mandis in North India. As stockists’ buying has weakened, prices have declined by another ₹10–15 per quintal, with markets in Delhi and NCR now ruling at ₹2,960/2,975 per quintal. The Government has increased the procurement this year. Weather conditions remain uncertain across the country. Although arrival pressure has eased in Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Rajasthan, Haryana and Punjab, strong demand from roller flour mills across the country has pushed wheat prices up by around Rs 300 over the past two and a half months. Large quantities of both new and old stocks are lying in government warehouses. However, until the government releases wheat into the open market, a major decline is unlikely. The government recently opened exports of wheat and wheat products, and shipments are taking place to destinations where export parity is workable.
गेहूं-कुछ दिन नरम रहेगा
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) पिछले सप्ताह की तेजी के बाद गेहूं की आवक उत्तर भारत की सभी मंडियों में बढ गई है, जिस कारण स्टाकिस्टों की लिवाली आने से 10-15 रुपए और घटकर दिल्ली सहित एनसीआर की मंडियों में बाजार 2960/2975 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। देश में इस बार सरकारी खरीद लक्ष्य से अधिक हुई है। मौसम में चारों तरफ अनिश्चित का माहौल बना हुआ है, मध्य प्रदेश यूपी राजस्थान हरियाणा पंजाब में आवक का दबाव अभी घट गया है, वहीं चौतरफा रोलर फ्लोर मिलों की मांग चलने से ढाई महीने में 300 रुपए बढ़ गए हैं। नया तथा पुराना स्टाक सरकारी गोदामों में भारी मात्रा में पड़े हैं, लेकिन जब तक सरकार खुले बाजार में गेहूं के बिक्री नहीं करेगी, तब तक ज्यादा मंदा भी नहीं आएगा। पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिया गया था। फलत: जिस देश के पड़ता लग रहे हैं, वहां गेहूं और इसके उत्पाद जा रहे हैं।
Fine Rice – stock should sell constantly
New Delhi, 29 September (NNS): During the current week, the buying seems high from both the exporters and rice mills, due to this, the prices of both paddy and rice showed heavy increment. The prices have increased by Rs 8/10 per kg over the past week. Despite the arrival of new paddy in Haryana, Uttar Pradesh, Rajasthan and Punjab, rice mills are competing aggressively to purchase at lower levels. As a result, 1509 paddy, which had earlier traded at Rs 3450/3500 per quintal at the lower end, has now risen to Rs 4300/4400 per quintal. There are reports that recent storms and rainfall have damaged crops in some areas, while benefiting crops in others. Therefore, given the current rise, stocks should continue to be sold. 1509 rice, which was earlier selling at Rs 74 per kg at the lower end, has now reached Rs 84 per kg. New steam rice has also gained, but stocking at these levels is considered risky.
बारीक चावल-अब माल बेचते रहिए
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह के अंतराल निर्यातकों की लिवाली एवं राइस मिलों की खरीद से धान व चावल के भाव काफी तेज हो गए। गत एक सप्ताह के अंतराल उसमें 8/10 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है। हरियाणा यूपी राजस्थान पंजाब में नया धान आने के बावजूद नीचे वाले भाव में राइस मिलों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चल रही है, जिससे1509 धान भी नीचे में 3450/3500 रुपए बिकने के बाद 4300/4400 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। अभी पिछले दिनों की आंधी बरसात से फसल को नुकसान होने की खबरें आ रही है लेकिन कुछ क्षेत्रों में खराब हुई है तो कुछ क्षेत्रों में फसल को लाभ भी हुआ है इसलिए वर्तमान की तेजी में माल भेजते रहना चाहिए। चावल 1509 सेल नीचे में 74 रुपए बिकने के बाद 84 रुपए प्रति किलो हो गया है। इसी तरह नए स्टीम में भी तेजी आई है, लेकिन अब इन भावों में स्टॉक रिस्की रहेगा।
Maize: prices have not showed uptrend
New Delhi, 29 September (NNS): The availability of maize seems weak in Khagaria, Begusarai, Mansi, Kursela, Purnia and Darbhanga belts of Bihar. Exports to Bangladesh and Nepal have also showed downfall and the prices have been around Rs 2350/2375 per quintal depending on moisture content. The arrivals of Maize from Uttar Pradesh have also almost ended, while arrivals from Madhya Pradesh are beginning to increase. Therefore, maize is trading at old levels on the Mouli-Barwala delivered basis. Considering the upcoming crop in Madhya Pradesh and Maharashtra, this does not appear to be the right time for a rise in maize prices.
मक्की-अभी तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) मक्की बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी कुर्सेला पूर्णिया दरभंगा लाइन में ज्यादा नहीं है। निर्यात में बंगलादेश एवं नेपाल को कम जा रही है, वहां नमी के हिसाब से 2350/2375 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। यूपी की मक्की की आवक भी चौतरफा समाप्त हो गई है तथा एमपी में आवक बढ़ने लगी है, इसलिए मौली बरवाला पहुंच में पुराने भाव पर व्यापार हो रहा है तथा अभी मक्की में एमपी महाराष्ट्र की फसल को देखकर तेजी का समय नहीं लग रहा है।
Millet: Risky to Chase the Current Rise
New Delhi, 29 September (NNS): The Arrivals of new millet have showed downfall due to adverse weather. The standing crop in Uttar Pradesh, Haryana and Rajasthan is generally favourable. Stockists have been buying new crop for the past week and the prices up by Rs 60/70 per quintal. Recent bad weather has also adversely affected arrivals. Despite these factors, the decline in supply is considered temporary, as the millet crop in central and eastern Uttar Pradesh, Bihar and adjoining areas of Madhya Pradesh is reportedly very good. Therefore, a prolonged rise in bajra could prove risky.
बाजरा-फिलहाल तेजी में रिस्क
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) नये बाजरे की आवक मौसम खराब होने से घट गयी है। यूपी हरियाणा राजस्थान में बोई हुई फसल चारों तरफ अनुकूल है। स्टॉकिस्टों की नये माल एक सप्ताह से खरीद चलने से बाजार 60/70 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं तथा हाल ही में मौसम खराब का भी प्रतिकूल प्रभाव आवक पर पड़ा है, इन सबके बावजूद भी यह टेंपररी मंदा माना जा रहा है, क्योंकि मध्य एवं पूर्वी यूपी बिहार एवं मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाजरे की फसल बहुत बढ़िया है। अत: लंबी तेजी नुकसान दे सकती है।
Masoor: prices will likely to remain firm
New Delhi, 29 September (NNS): Domestic masoor production is insufficient to meet consumption requirements. Following the recent decline, dal mills have been buying actively. At the same time, improved spot demand has increased sales of dal, malka and chhanti varieties in the dispatch market. As a result, the prices of 2.5 percent conditioned have risen to Rs 6850/6860 per quintal bilti. Canadian masoor has also gained Rs 50 and reached to Rs 6350/6360 per quintal. Small masoor is trading at higher levels due to shortage, as supplies remain inadequate because of lower production. Therefore, the market is expected to move higher going forward.
मसूर-रुक रुक कर तेजी कायम
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का घरेलू उत्पादन इस बार खपत के अनुरूप नहीं है, पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद दाल मिलें भरपूर व्यापार कर रही हैं। दूसरी ओर बाजारों में हाजिर ग्राहकी निकलने से दाल व मलका तथा छांटी की बिक्री चालानी में बिक्री बढ़ गई है। यही कारण है कि बाजार बढ़ कर 6850/6860 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में ढाई किलो कंडीशन हो गए हैं। कनाडा की मसूर भी 50 रुपए बढ़कर 6350/6360 रुपए हो गई है, जबकि शॉर्टेज में छोटी मसूर ऊंची बिक रही है, क्योंकि उत्पादन की कमी होने से छोटी आपूर्ति नहीं हो रही है। अत: बाजार आगे चलकर बढ़ जाएगा।
Urad: SQ Could Reach Rs 110
New Delhi, 29 September (NNS): The urad crop in Madhya Pradesh and Maharashtra has matured, but arrivals have been lower than previously estimated. This has led to continued competitive buying in Rangoon-origin material. As a result, the prices of SQ have risen another Rs 2 per kg to Rs Rs 103.50 per kg and FAQ reaching Rs 94.50 per kg. For October delivery, speculators had sold at around Rs 93 in Chennai, which led traders to push the market down last week. However, prices have again risen to around Rs 96. Market discussions suggest that delivery of the previously sold positions could become difficult, as the volume sold is high while loading availability from Rangoon is insufficient. Under these circumstances, the market could gain another Rs 7/8 per kg going forward.
उड़द-एसक्यू 110 रुपए बिकेगी
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) उड़द की फसल मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में तैयार हो चुकी है, लेकिन जितना फसल बता रहे थे, उतना नहीं उतरने से रंगूनी माल में लगातार प्रतिस्पर्धात्मक खरीद बढ़ गई है। यही कारण है कि 2 रुपए और बढ़कर एसक्यू 103.50 रुपए एवं एफ ए क्यू के 94.50 रुपए प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। हम मानते हैं कि अक्टूबर डिलीवरी में सटोरिया 93 रुपए चेन्नई से बेच गए हैं, उसे देखकर पिछले सप्ताह बाजार को कारोबारी ने तोड़ दिया था, लेकिन दोबारा उसके भाव 96रु हो गए तथा बाजार में चर्चा है कि बिके हुए माल की डिलीवरी मुश्किल में पड़ जाएगी, क्योंकि माल ज्यादा बिका है तथा उस हिसाब से रंगून से ही लोडिंग माल नहीं है, इन परिस्थितियों में आगे चलकर बाजार अभी 7-8 रुपए और तेज हो जाएगा।
Moong: Keep Selling Stocks
New Delhi, 29 September (NNS): The selling Pressure from new moong has been increasing across the country. However, China continues to buy good quality material intermittently. Recent adverse weather has certainly affected arrivals, but Rajasthan, Madhya Pradesh and Uttar Pradesh are still supplying sufficient quantities of lighter and heavier moong to mills producing washed dal. Therefore, there is limited scope for a major rise in lower-quality material. New Rajasthan moong is trading at Rs 8300/8600 per quintal. Good-quality material may gain another Rs 200/300, but large-scale stocking should be avoided. Old moong from the Prayagraj line is being quoted at Rs 7800/8200 per quintal. Most damaged moong has already been sold, although some stocks remain in mandis. Hence, trading at current levels should be limited to requirements.
मूंग-अब माल बेचते रहिए
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बढ़ने लगा है, लेकिन बढ़िया माल में रुक-रुक कर चीन की भी खरीद चल रही है। हाल ही में मौसम खराब होने से आवक पर प्रतिकूल प्रभाव जरूर पड़ा है, लेकिन राजस्थान एमपी यूपी के हल्के भारी माल अभी भी धोया बनाने वाली मिलों को पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है, जिससे नीचे वाले मालों में ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं है। राजस्थान के नए माल 8300/8600 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं, लेकिन ज्यादा स्टाक का व्यापार नहीं करना चाहिए। पुराने प्रयागराज लाइन के 7800/8200 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी मूंग अधिकतर बिक चुके हैं, लेकिन अभी भी मंडियों में माल है। अत: इन भावों में व्यापार जरूरत का करना चाहिए।
Tur: prices may increase
New Delhi, 29 September (NNS): The arrivals of tur seems weak in Chennai and the prices pushed to around Rs 87 per kg, resulting in a firm trend here as well over the past two to three days. Today, the prices of lemon tur rose another Re 1 to Rs 91 per kg. Dal mills continued to buy actively. Tur prices in Maharashtra and Karnataka mandis have also increased by Rs 1/2 per kg, with trades reported at Rs 9192 per quintal. The prices or Lemon quality tur dal is quoted at Rs 120/122 per kg, while Maharashtra tur dal is quoted at Rs 128/130 per kg. The market may move higher going forward.
तुवर-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) तुवर चेन्नई में कम उतरने से चेन्नई में भाव बढ़ाकर 87 रुपए प्रति किलो बोलने लगे हैं, जिससे यहां भी दो-तीन दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है। आज भी एक रुपए बढ़कर लेमन तुवर के भाव 91 रुपए प्रति किलो हो गए। दाल मिलों की पकड़ मजबूत रही। इसके अलावा महाराष्ट्र कर्नाटक की मंडियों में तुवर में 1-2 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। वहां की मंडियों में 9192 रुपए का व्यापार हो गया है। तुवर दाल लेमन क्वालिटी की 120/122 रुपए तथा महाराष्ट्र की 128/130 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। आगे बाजार और बढ़ सकता है।
Gram desi – prices may increase again
New Delhi, 29 September (NNS): In Madhya Pradesh, Maharashtra and Rajasthan, the expected desi chana crop has largely arrived in the mandis. So far, arrival pressure at the mandis has not been as strong as it was last year. Australian chana is currently selling around Re 1 per kg higher than desi chana because of its better quality. Most dal mills are not carrying large stocks. As a result, Rajasthan chana on Lawrence Road has reached Rs 70 per kg, while an offer of Rs 69.50 was heard yesterday evening. Dal prices have also increased proportionately. With material from producing mandis becoming around Rs 2 more expensive, prices here could rise by another Rs 3/4 per kg after holding for two days.
देसी चना-भरपूर लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल जितनी आनी थी, उतनी आकर मंडियों में चना पहुंच गया है तथा अब तक किसी भी मंडी में माल का प्रेशर गत वर्ष की अपेक्षा अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी की अपेक्षा बढ़िया होने से एक रुपए ऊंचा बिक रहा है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक ज्यादा नहीं है। इस वजह से लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चना 70 रुपए प्रति किलो बिक गया। कल शाम को 69.50 की आवाज आ गई थी। दाल में भी इसी अनुपात में तेजी आ गई है। उत्पादक मंडियों से 2 रुपए महंगा पड़ रहा है, इसे देखते हुए यहां भी 2 दिन ठहर कर 3-4 रुपए बढ़ जाएगा।
Rajma Chitra – Chinese Import Parity Unfavourable
New Delhi, 29 September (NNS): Arrivals of Rajma Chitra from the Beed line have now stopped, while new import deals from China have also declined. Earlier contracted shipments have already arrived. In reality, Chinese sales have almost completely stalled against Brazilian material because of the significant price difference. Therefore, if demand emerges for Indian and Brazilian material, Rajma Chitra could gain around Rs 10 per kg during the current month. Good-quality material is currently quoted at Rs 122/123 per kg, with reports of some lots being sold at Rs 125 per kg. Chinese September-October shipment prices have also increased, leaving traders who sold for October delivery facing unfavourable positions.
राजमां चित्रा-चीन से पड़ता नहीं
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा बीड लाइन में अब आना बंद हो गया है तथा चीन से भी नये आयात सौदे कम हो रहे हैं। जो माल पहले के चले थे, वह लग चुका है। वास्तविकता यह है कि ब्राजील माल के आगे चीन की बिक्री पूरी तरह ठप बढ़ गई है, क्योंकि भावों का अंतर काफी हो गया है। अत: इंडियन ब्राजील में ग्राहकी निकलने पर 10 रुपए प्रति किलो की तेजी चालू महीने में आ सकती है। हाजिर में बढ़ियां 122/123 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं, यहां कुछ माल125 रुपए भी बिकने की खबर थी। चीन में भी सितंबर अक्टूबर शिपमेंट के भाव बढ़ गए हैं, जिससे जो लोग अक्टूबर डिलीवरी में माल बेचे हैं, उनको नुकसान का सौदा लग रहा है।
Gram kabuli – will likely to remain firm
New Delhi, 29 September (NNS): the supply of gram kabuli showed downfall, resulting in weaker selling in both local and dispatch markets. Medium-quality Maharashtra material has risen to Rs 76/78 per kg. However, local demand remains somewhat weak. Indian-Mexico material also closed last week with a gain of Rs 4/5 per kg. Therefore, in the absence of workable import parity, the market could move higher.
काबुली चना-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने से लोकल एवं चालानी में बिकवाली कमजोर हो गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 76/78 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि ग्राहकी का लोकल में कमी बनी हुई है। बीते सप्ताह में इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की तेजी लिए बाजार बंद हुए। इसलिए पड़ते के अभाव में तेजी आ सकती है।
Pea: Further Gains Possible
New Delhi, 29 September (NNS): Broad-based buying in peas has pushed desi material in the Lalitpur-Jhansi belt up by Rs 1–1.50 per kg. In Kanpur, prices rose by Re 1 to Rs 46 per kg. The Production of peas is estimated to be 46–47% lower than last year. In addition, stocks at Indian ports have declined considerably, pushing port prices to around Rs 43.50 per kg. Here too, peas are trading at Rs 46/47 per kg. The weakening of the rupee against the dollar, along with higher prices in Canada, is expected to support further gains in peas.
सफेद मटर- वर्तमान लाभ संभव
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) मटर में चौतरफा लिवाली चलने से ललितपुर झांसी लाइन में देसी माल एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। कानपुर में एक रुपए बढ़कर 46 रुपए का व्यापार हो गया। मटर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा 46-47 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 43.5 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 46/47 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर में और तेजी आएगी।
