New Delhi, September 29 (NNS): Due to weak supplies and the emergence of buying interest, castor oil prices rose by Rs 50 to Rs 15850/15950 per quintal. In Ahmedabad, prices were quoted at Rs 15000 per quintal. Castor futures for October showed a firm trend as speculative buying declined. Considering the supply and demand situation, a significant decline is unlikely going forward.

अरंडी तेल- गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने एवं ग्राहकी निकलने से अरंडी तेल के भाव 50 रूपये बढ़कर 15850/15950 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में इसके भाव 15000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।  सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा अक्टूबर में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है।

Mustard: No Downtrend

New Delhi, September 29 (NNS): Mustard arrivals in various mandis across the country were around 2 lakh bags, while demand from oil mills pushed mustard prices up by Rs 75 to Rs 8300/8350 per quintal. In Jaipur mandi, mustard was quoted at Rs 8650 per quintal. Considering supply and demand, major fluctuations are unlikely in the future. The market may continue to move within a limited range.

सरसों-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग से सरसो के भाव के भाव 75 रूपये बढ़कर 8300/8350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर मंडी में सरसों के भाव 8650 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed Cake: Limited Scope for Gains

New Delhi, September 29 (NNS): Due to sluggish demand from the animal-feed sector and increased arrivals, cottonseed cake prices remained weak at Rs 4000/4400 per quintal. In Bathinda, prices were quoted at Rs 4000/4050 per quintal. In Punjab mandis, cottonseed was quoted at Rs 4800/5000 per quintal. However, cottonseed cake futures remained weak due to reduced speculative buying. Considering the supply and demand situation, the scope for a significant rise appears limited.

बिनौला खल-तेजी नहीं

नई  दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग सुस्त होनेएवं आवक बढ़ने से बिनौला खल के भाव 4000/4400 रुपए प्रति क्विंटल सुस्त रहे। भटिंडा में इसके भाव 4000/4050 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4800/5000 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से बिनोला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें तेजी की उम्मीद कम है।

Soybean: will remain Sluggish

New Delhi, September 29 (NNS): Despite reports of gains overseas, soybean prices declined in Jalgaon. The active quarterly soybean oil futures contract in Chicago reportedly gained 20 cents per pound on increased investor buying, while the active quarterly palm oil futures contract on the Bursa Malaysia (KLCE) declined by 38 ringgit per tonne. After the Maharashtra government declared 74% of the state drought-affected, selling pressure increased in Jalgaon, causing soybean prices to decline by Rs 100 to Rs 6050 per quintal. The commodity had recently declined by the same amount.

सोयाबीन : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। विदेशों में तेजी आने की खबरें मिलने के बाद भी जलगांव में सोयाबीन में मंदी दर्ज की गई। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 20 सैंट प्रति पौंड की तेजी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 38 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आााने की खबरें मिली। महाराष्टï्र सरकार द्वारा राज्य के 74 प्रतिशत हिस्से को सूखाग्रस्त किए जाने के बाद जलगांव में बिकवाली बढ़ने से सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 6050 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। शिकागो वायदा मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।