New Delhi, 28 September (NNS): This year, the procurement of  government has reached the target of 35.6 million metric tonnes. However, the arrivals of wheat showed downfall sharply last week, due to this, the prices reaches to Rs 2970/2980 per quintal depending on moisture and colour. Broad-based demand over the past two months has pushed the market up by as much as Rs 150 per quintal, while prices have gained up to Rs 350 from their lower month. Currently, the procurement has increased from the roller flour mills due to stronger dispatch and export demand for flour, maida and sooji. Markets in Uttar Pradesh and Madhya Pradesh have risen again as supplies are moving towards South India, while railway rakes are also being arranged for wheat. On seeing these circumstances, the government has not been releasing the stock at the current level.

गेहूं-सरकारी बिक्री तक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) इस बार गेहूं की सरकारी खरीद, लक्ष्य 356 लाख मीट्रिक टन पर हो गई है, लेकिन गत सप्ताह मंडियों में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह घट जाने से इसके भाव यहां 2970/2980 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व कलर के हिसाब से हो गए हैं।  दो महीने से ही चौतरफा मांग निकलने से बाजार 150 रुपए प्रति कुंतल तक बढ़ गया है, नीचे के भाव से 350 रुपए तक की तेजी चौतरफा आ गई है। एक माह से किसानी माल का दबाव नहीं है, इधर रोलर फ्लोर मिलों में भी आटा मैदा सूजी का चालानी व निर्यात मांग बढ़ जाने से गेहूं बढ़ाकर खरीदने लगी है। यूपी एमपी में बाजार दोबारा उछल गए हैं, क्योंकि साउथ में माल जा रहा है, और रैक भी गेहूं के लिए खड़े हैं, इन परिस्थितियों में सरकार गेहूं जब तक नहीं दे रही है, तब तक मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine Rice: increment in the arrival pressure of the new crop

New Delhi, 28 September (NNS): In the beginning of the last week, the demand showed downfall from the exporters, while daily arrivals of new 1509 paddy increased in Haryana and Punjab. As a result, the prices of new and old rice declined by around Rs 200 per quintal. However, old paddy stocks are virtually unavailable with rice mills, and the stock seems limited in the mandis. Consequently, rice mills have increased their demand for old paddy. Despite this, considering the crop and arrivals in Haryana and Punjab, the trading seems aggressive. The prices of rice 1401 Steam showed heavy downfall. Rice 1509 Sela, which had risen by Rs 200 over a few days to Rs 8000/8100 per quintal, while 1401 had reached Rs 9700/9800 per quintal, weakened by Rs 100/150 during the last two days due to sluggish buying. Other varieties of rice also remained under pressure. Going forward, price movement will depend largely on weather conditions.

बारीक चावल-नये माल का दबाव बढ़ा

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह की शुरुआत में ही निर्यातकों की मांग घट जाने तथा हरियाणा पंजाब में नये 1509 धान की दैनिक आवक बढ़ जाने से नये-पुराने चावल में 200 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। हालांकि पुराना धान किसी भी राइस मिलों में नहीं है तथा मंडियों में भी स्टाक ज्यादा नहीं है, जिस कारण पुराने धान की राइस मिलों की मांग बढ़ गई है। इन सबके बावजूद भी हरियाणा पंजाब में धान की फसल एवं आवक को देखते हुए अब तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। चावल 1401 स्टीम में ज्यादा गिरावट आई है। चावल 1509 सेला भी दिनों के अंतराल 200 रुपए बढ़ कर नया सेला 8000/8100 एवं 1401 9700/9800 रुपए प्रति कुंतल  हो गए थे, लेकिन अंतिम दो दिनों में ग्रहण की सुस्त होने से 100/150 रु की नमी लिए बाजार बंद हुए। अन्य चावल में भी दब गए हैं। आगे मौसम के ऊपर तेजी मंदी निर्भर करेगी।

Maize: prices have not showed more increment

New Delhi, 28 September (NNS): Despite increased maize arrivals last week, prices have not showed downfall significantly due to broad-based buying from poultry and starch mills. However, as sellers came forward with old stocks at lower prices, maize from Uttar Pradesh and Bihar was traded for delivery to Haryana and Punjab at around Rs 25 per quintal lower. Bihar maize was reportedly being traded at Rs 2650/2675 per quintal delivered to Haryana-Punjab, while Uttar Pradesh maize was quoted at Rs 2500/2525 per quintal. New crop arrivals in Madhya Pradesh are expected to increase. Although bad weather has affected arrivals over the past few days, the standing crop indicates limited scope for a further rise in prices.

मक्की-अभी तेजी का समय नहीं

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मक्की की आवक बढ़ने के बावजूद पोल्ट्री व स्टार्च मिलों की चौतरफा लिवाली चलने से बाजार ज्यादा नहीं घट पाए। हालांकि पुराने स्टाक में घटाकर बिकवाल आने से 25 रुपए प्रति कुंतल की हरियाणा पंजाब पहुंच में यूपी बिहार के मालों का व्यापार हुआ। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार का माल 2650/2675 रुपए बिकने की खबर थी, जबकि यूपी की मक्की 2500/2525 रुपए के बीच बिक रही है। एमपी में नये माल की आवक बढ़ने का समय है। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने से प्रभावित हुई है, लेकिन खड़ी फसल को देखकर भविष्य में तेजी की गुंजाइश नहीं है।

Millet: Expected to Remain Firm

New Delhi, 28 September (NNS): The new crop of millet crop has started arriving and the crop quality is very good. Prices have not showed expected increment, but broad-based buying by stockists last week pushed prices up by Rs 40/50 per quintal to around Rs 2350/2360 per quintal. Mandi prices that were earlier around Rs 2050/2075 have now risen to Rs 2125/2150 per quintal. This rise could prove harmful later, but for the time being, the stockists are purchasing the prices after the increment of Rs 50 per quintal.

बाजरा-स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की नई फसल आने लगी है तथा फसल भी बहुत बढ़िया है, जिस तेजी तो नहीं आनी चाहिए थी, लेकिन गत सप्ताह स्टाकिस्टों  की चौतरफा लिवाली बढ़ जाने से 40-50 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर 2350/2360 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो गया। जो मंडिया 2050/2075 रुपए बिक रही थी, वह 2125/2150 रुपए बोलने लगे हैं। यह तेजी आगे चलकर नुकसान दायक होगी, लेकिन अभी इसमें 50 रुपए स्टॉकिस्टों की लिवाली से टेंपरेरी बाजार बढ़ सकता है।

Masoor: Firmness will remain constant

New Delhi, 28 September (NNS): Last week, the arrivals of masoor from the Mungawali, Ganj Basoda, Sagar and Bhopal belt remained limited due to the absence of sufficient margins. As a result, prices in the Delhi market increased by around Rs 100 to Rs 6850/6875 per quintal in Bilti. Canadian masoor is available at Mundra Port at around Rs 5900/5950 per quintal for different delivery months. After reaching Delhi mills, the landed cost is above Rs 6400. This is why the market has risen to around Rs 6300 per quintal. Desi masoor which is currently trading around Rs 6850 per quintal also has further upside potential. The inferior quality masoor is facing a severe shortage, with raw material prices around Rs 85/90 per kg. Small masoor is also expected to remain firm and will likely to increase ion future.

मसूर-मजूरी मिलती रहेगी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मूंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन से पड़ते के अभाव में माल कम आया, जिससे यहां भी बाजार नीचे के भाव से बिल्टी में 100 रुपए बढ़कर 6850/6875 रुपए प्रति कुंतल हो गयी। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट पर 5900/5950 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अलग-अलग महीने की मिल रही है, जो दिल्ली की मिलों में आकर 6400 रुपए से ऊपर पड़ रही है। यही कारण है कि यहां उछलकर 6300 रुपए का व्यापार हो गया। मसूर देसी जो यहां 6850 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें और तेजी लग रही है। छोटी मसूर जबरदस्त शॉर्टेज में आ गई है, उसके भाव कच्चे माल के 85/90 रुपए चल रहे हैं। अभी छोटी मसूर में भी और तेजी की ही संभावना है।

Urad:  Expected to Rise Again After the correction

New Delhi, 28 September (NNS): Last week, the procurement of urad showed strong trend  by dal mills, due to this, the prices of urad SQ quality gained by Rs 150 per quintal to Rs 10500 per quintal. Its FAQ urad also reached Rs 9250 per quintal. The reality is that supplies had arrived at Chennai earlier, but after those stocks were sold, importers started quoting higher prices. Myanmar is also offering urad at higher levels, while limited availability is being reported against spot demand. Therefore, the prices may not show more downfall from the current level. Stocks are also limited in Madhya Pradesh and Maharashtra. After a minor correction, urad could potentially gain another Rs 400 per quintal.

उड़द-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली से 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर यहां एस क्यू 1050 रुपए  क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 9250 रुपए पर पहुंच गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, लेकिन वह माल बिक जाने से आयातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं। रंगून से भी माल बढ़ाकर बोल रहे हैं, हाजिर में मांगने पर माल कम मिल रहा है, जिससे बाजार अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है। इसलिए थोड़ा करेक्शन के बाद आगे उड़द 400 रुपए लाभ दे जाएगी।

Moong: Shortage of Good-Quality stock

New Delhi, 28 September (NNS): New moong from Rajasthan’s Dausa, Khatu, Jaipur, Nagaur and Didwana belt has started arriving in good quantities. Arrivals have increased by around 28–30 percent over the past 5–6 days, but exporters are continuously buying good-quality material. Around 14–15 truckloads of new Rajasthan moong arrived and were sold at Rs 8200/8600 per quintal depending on quality. There was some weakness during the last two days of the week. However, considering the overall situation, moong should not be considered excessively bearish.

मूंग-बढ़िया माल की शॉर्टेज रहेगी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह का राजस्थान के दौसा खाटू जयपुर नागौर डीडवाना लाइन की नई मूंग चौतरफा आने लगी है तथा उसका दबाव भी 5-6 दिन के अंतराल 28-30 प्रतिशत बढ़ गया है, लेकिन निर्यातक बढ़िया माल लगातार खरीद रहे हैं। नई मूंग राजस्थान की 14-15 ट्रक आई, जो 8200/8600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिकी, लेकिन सप्ताह के अंतिम दो दिनों में थोड़ी सुस्ती रही, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मूंग का व्यापार भी ज्यादा मंदा मानकर नहीं करना चाहिये।

Tur: Further Gains Expected

New Delhi, 28 September (NNS): The sales of tur dal in North India remained good last week. Meanwhile, earlier-arrived Burmese tur has been unloaded at mills in Narela, Bawana, Lawrence Road, Rai and Kundli. After raw material prices initially declined to Rs 8900 per quintal, limited availability with mills pushed prices back up to around Rs 9100. Currently, imported tur would land at a higher cost than these levels. Therefore, once buying demand improves, prices could again gain by Rs 400/500 per quintal from current level.

तुवर-अभी और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री गत सप्ताह अच्छी रही। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 8900 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने से पुन: उछलकर 9100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 400/500 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।

Gram kabuli: Expected to Reach Rs 7500 per quintal

New Delhi, 28 September (NNS): Forward deals for good-quality Gram Australia have closed. At the same time, spot availability remains limited and fresh crop pressure has not developed in the mandis. As a result, gram prices on Lawrence Road have risen by Rs 300 to around Rs 7050 per quintal. Anagiri supplies are also not economically viable, while arrivals from Madhya Pradesh remain limited due to unfavourable landed costs. Gram Rajasthan has also not witnessed the expected seasonal selling pressure. Considering these factors, prices could potentially gain another Rs 500 from the current level.

देसी चना-रुक रुक कर 7500 बिकेगा

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 300 रुपए की बढ़कर 7050 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में नहीं आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर सीजन से अब तक नहीं बढ़ पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में 500 रुपए जल्दी बढ़ने की संभावना बन गई है।

Rajma Chitra: prices may increase in future

New Delhi, 28 September (NNS): Some old stock of rajma chitra china  has arrived last week and was reportedly trading at Rs 125/128 per kg which was delivered to Delhi depending on quality. After Indian and Brazilian rajma from the Barshi-Beed belt attracted buying interest, prices rose to Rs 115/116 per kg before the stability in the prices. Good-quality material was sold at around Rs 118 per kg.  With limited availability and new crop of rajma chitra September-October shipment material quoted at around $1,340 per tonne, old stocks are expected to remain firm. Indian and Brazilian rajma could potentially rise by another Rs 10 per kg from current levels.

राजमां चित्रा-फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह पुराना  राजमां चित्रा चीन का माल कुछ उतरा था जो, दिल्ली पहुंच में क्वालिटी के अनुसार 125/128 रुपए तक बिकने की खबर थी। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली से 115/116 रुपए प्रति किलो के तेजी के बाद बाजार ठहर गए हैं। बढ़िया माल 118 रुपए प्रति किलो बिक गया। माल की कमी एवं नया चीन सितंबर अक्टूबर शिपमेंट का 1340 डॉलर प्रति टन बिकने से पुराना माल इन भावों में । यहां से 10 रुपए प्रति किलो इंडियन ब्राज़ील माल और बढ़ सकते हैं।

Gram kabuli— prices may increase again

New Delhi, 28 September (NNS): Despite severe liquidity constraints, gram Kabuli prices increased by Rs 4/5 per kg this week as sellers from producing mandis remained limited. Medium-quality Kabuli chana is now trading at around Rs 76/78 per kg. Although stocks are reportedly available in Delhi cold storages, strong international prices are providing good support to exports. Consequently, stocks are expected to decline in the near future. Significant quantities have been moving from the Indore region into exports for the past one-and-a-half months, and exporters are still buying. Demand from several countries is also emerging. Domestic demand has started improving as well, indicating further strength in the market.

काबुली चना-अभी और तेजी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चना चालू सप्ताह रुपए की भारी तंगी के बावजूद भी उत्पादक मंडियों से बेचू कम आने से इसके भाव से 4/5 रुपए बढ़ कर मीडियम माल के भाव76/78 रुपए प्रति किलो हो गए। हालांकि दिल्ली के कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यात का समर्थन अच्छा मिल रहा है, अत: आगे चलकर स्टॉक कम पड़ जाएगा। इंदौर लाइन से डेढ़ महीने से काफी एक्सपोर्ट में जा रहा है तथा अभी निर्यातक माल खरीद रहे हैं, लेकिन आगे भी कई देशों की मांग आ रही है। इधर घरेलू मांग सुधरने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है।

Pea: Further increment in the prices

New Delhi, 28 September (NNS): Imported peas have become considerably more expensive due to higher prices in Canada. At the same time, the Indian rupee has weakened significantly against the US dollar. At current levels, landed costs from ports are not workable. Local and dispatch demand is good, while demand for peas has increased as other pulses have become more expensive. Therefore, further gains are expected after a period of consolidation. The pressure from the rabi-season crop in the mandis of Uttar Pradesh and Madhya Pradesh has also largely ended.

मटर-ठहर कर और तेजी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) मटर का आयात कनाडा में भाव बढ़ने से काफी महंगा होने लगा है। उधर डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, इस समय अन्य दालें महंगी होने से इसकी मांग बढ़ गई है, जिससे यहां से और तेजी की उम्मीद बन गई है तथा रबी सीजन की आई हुई मटर का प्रेशर यूपी एमपी की मंडियों में समाप्त हो गई है।

Guar:  less possibility to decrease

New Delhi: 28 September (NNS): in Jodhpur Mandi, the prices of Guar gained by Rs 50 to Rs 6800/6850 per quintal due to the constant selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmedabad, Mandi, its prices have been quoted at Rs 6750/6800 per quintal. In NCDEX, the guar contract October delivery showed constant fluctuations because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

ग्वार-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली  से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये बढ़कर 6800/6850 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6750/6800 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा अक्टूबर डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमे गिरावट की उम्मीद नहीं है।