New Delhi: 28 September (NNS): the government has increased the import price of soya oil refined by 5% to 27%, due to this, the demand reported to be sluggish, due to this, the prices of soya oil declined by Rs 200 to Rs 15000 per quintal. In kandla, its prices have been quoted at Rs 13950 per quintal because of the constant selling from the importers. In the market of Madhya Pradesh, it is ruling at Rs 14200/14250 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा सोया तेल रिफाइंड पर आयात शुल्क में 5 प्रतिशत की कटौती कर 27 प्रतिशत कर दिए जाने मांग कमजोर होने से सोया तेल भी 200 रुपए घटकर 15000 रूपये प्रति कुंतल पर आ गया। आयत को की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 13950 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 14200/14250 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।
CPO: no downfall
New Delhi: 28 September (NNS): during the review week, the prices of CPO declined from $1290 to $1255 per tonnes. In Kandla, its prices ascended by Rs 15 to Rs 12150 per quintal due to the constant selling from the importers and increased demand from the vegetable ghee manufacturers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract, October and November delivery showed constant fluctuations due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 1290 से घटकर 1255 डॉलर प्रति टन रह गए। विदेशो में आई गिरावट के बावजूद वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने एवं आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 150 रुपए बढ़कर 12150 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अक्टूबर नवम्बर डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Mustard: Limited fluctuations
New Delhi: 28 September (NNS): at Lawrence Road, the prices of mustard went up by Rs 125 to Rs 8250/8275 per quintal because of the sluggish selling from the stockist and increased demand from the Mills. In Alwar, it is being quoted at Rs 8000 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to move in the limited fluctuations during the near future.
सरसों-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 125 रूपये बढ़कर 8250/8275 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अलवर में 8000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
mustard oil: likely to remain stable stable
New Delhi: 28 September (NNS): the prices of mustard oil went up by Rs 300 to Rs 16800 per quintal during the review week because of the increased demand and sluggish supply. In Haryana, its prices have been quoted at Rs 16700 per quintal. In Ganga Nagar Mandi, the price of mustard oil, Kachi Ghani, also being quoted at Rs 16950 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices and the market may likely to remain stable at the same level.
सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने एवं ग्राहकी निकलने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 300 रुपए बढ़कर 16800 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 16700 रूपये प्रति क्विटंल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 16950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Cotton seed oil: no increment
New Delhi: 28 September (NNS): the prices of cotton seed oil went down by Rs 600 to Rs 14800 per quintal because of the sluggish,l demand from the vegetable manufacturers and the refiners. During the review period, in the market of Punjab, cottonseed prices went down by Rs 100 to Rs 4000/4900 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
बिनौला तेल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमजोर होने से बिनोला तेल के भाव 600 रुपए घटकर 14800 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 100 रुपए घटकर 4000/4900 रूपये प्रति कुंतल पर रह गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: No Fear of downfall
New Delhi, 28 September (NNS): The Maharashtra government has declared around 74% of the state’s area drought-affected. Despite this, sluggish buying by processing plants caused soybean prices in Jalgaon to decline by Rs 100 last week to Rs 6150 per quintal. Meanwhile, weak buying in international markets reportedly led Chicago projections to ease by 2 points, while the active quarterly palm oil futures contract on Bursa Malaysia (KLC) declined by 15 ringgit per tonne. The government’s latest announcement could influence market sentiment. However, spot soybean is not expected to face significant bearish pressure during the coming week.
सोयाबीन : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में मंदी की आशंका नहीं है। महाराष्टï्र सरकार ने राज्य के करीब 74 प्रतिशत हिस्से को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। इसके बाद भी प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जलगांव में सोयाबीन गत सप्ताह 100 रुपए मंदा होकर 6150 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। उधर, अंतर्राष्टï्रीय बाजार में लिवाली कमजोर ही बनी होने से शिकागो के प्रोजेक्शन में 2 प्वाइंट की नरमी आने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 15 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की सूचना मिली। सरकार की नवीनतम घोषणा से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते हाजिर में सोयाबीन में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
