New Delhi, 25 September (NNS): The prices of all the vegetables showed uptrend rather than potato and the tomato also selling at the lower level as compared to the previous year, due to this, the sale of tur dal gets affected, despite this, the sowing of upcoming crop seems weak in Karnataka and Maharashtra and in Rangoon, the prices have been ruling at the higher level due to the shortage of the stock and weak supply, due to this reason, the prices may gain to Rs 8000 per quintal before 5/6 days, after this, it is ruling at Rs 8950/9000 per quintal and the prices may increase gradually after the increment in the demand.

तुवर- और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) आलू के अलावा सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं तथा टमाटर गत वर्ष  की अपेक्षा सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री प्रभावित हुई है। इन सबके बावजूद आने वाली फसल की बिजाई भी कर्नाटक महाराष्ट्र में कम हुई है तथा रंगून में आपूर्ति घटने तथा स्टॉक कम होने से ऊंचे भाव बोल रहे हैं। यही कारण है कि आगे चलकर बाजार 8000 रुपए प्रति क्विंटल 5-6 दिन पहले नीचे बिकने के बाद 8950/9000 हो गया है तथा ग्राहकी निकलते ही धीरे-धीरे और तेज हो जाएगा।

Wheat: possibility of nominal increment

New Delhi, 25 September (NNS): The production of wheat reported to be high, despite this, the demand seems high from the flour mills and the roller flour mills  and the prices showed downfall owing to the unfavourable upcountry demand in flour, maida and suji. On the other hand, the stockists started selling out their stock, but the government has announced to sell its stock in OMSS, whereas, the export of wheat and its products has been opened, due to this, the market showed uptrend. Here, the prices of wheat for mill quality remained at Rs 2960/2980 per quintal. Its prices slipped by Rs 40/50 per quintal during the last 10 days. Although, the gross production reported to be around 356 lakh metric tonnes in the central pool, but the prices may increase after the downfall till it will not sell in the open markets.

गेहू- वर्तमान भाव में थोड़ी बढ़त की उम्मीद

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने के बावजूद नीचे वाले भाव में पिछले महीने रोलर फ्लोर मिलें व आटा चक्कियों की मांग बढ़ गई थी, जो आटा मैदा सूजी में चालानी मांग अनुकूल नहीं होने से दोबारा धीरे-धीरे मंदे का रूख बना हुआ है। उधर स्टॉकिस्ट अपने स्टाक बेचने लगे हैं, लेकिन सरकारी गेहूं, सरकार द्वारा ओ एम एस एस में गेहूं बेचने की घोषणा अभी नहीं की गई है, वहीं चौतरफा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खुला हुआ है, जिससे बाजार थोड़ा और तेज लग रहा है। यहां मिल क्वालिटी गेहूं  2960/2980 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। पिछले 10 दिनों में 40/50 रुपए की गिरावट आ गई थी। यद्यपि केंद्रीय पूल में सकल 356 लाख मेट्रिक टन से कुछ ऊपर हो गई है, लेकिन जब तक खुले बाजार में गेहूं नहीं बिकेगा, तब तक घटने के बाद फिर बढ़ जाएगा।

Fine rice: good buying of new paddy in the mills

New Delhi, 25 September (NNS): The supply of paddy slipped by 62/63 percent during the previous season, due to this reason, there is a shortage of old paddy in the rice mills. Despite the increment in the supply of new paddy 1509 in UP, Haryana, Punjab and Rajasthan, the mills are doing competitive buying, due to this, its prices gained to Rs 4100/4200 per quintal. Rice steam 1401 also ruling at Rs 9600/9800 per quintal and the exporters are constant buying the stock of rice sela 1718, due to this, it is being available at Rs 9300/9400 per quintal. Rice steam 1509 also showed uptrend. There is a shortage of old sela in the mills, in these circumstances, the prices both bold and fine rice will likely to remain high. Now, there is a lack of old varieties of basmati paddy and rice.

बारीक चावल-नये धान में मिलों की अच्छी लिवाली

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) बीते सीजन में धान की आपूर्ति 62-63 प्रतिशत की कमी रही है, जिस कारण राइस मिलों में पुराना धान की भारी शॉर्टेज बनी हुई है। यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान में नया 1509 धान की आपूर्ति बढ़ने के बावजूद राइस मिलों की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली से  इसके भाव 4100/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। चावल 1401 स्टीम 9600/9800 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं तथा 1718 सेला चावल में लगातार निर्यातकों की लिवाली बनी हुई है, जिससे इसके भाव 9300/9400 रुपए हो गए हैं। चावल 1509 में भी बाजार बढ़ गये हैं, पुराना सेला राइस मिलों में बहुत कम रह गया है, इन परिस्थितियों में अभी बाजार मोटे एवं बारीक दोनों तरह के चावल का बाजार और तेज रहने वाला है। अभी राइस मिलों में पुराना सभी तरह के बासमती धान एवं चावल स्टॉक में नहीं है।

Maize: prices may increase after some days

New Delhi, 25 September (NNS): The arrivals of maize have already been over and the demand seems constant from the mills, due to this, there, the market remained stable at the same level. On the other hand, the arrivals of maize has been started increasing in MP, but the arrivals remained stable at the same level from the last two days due to the unfavourable weather conditions. There, the supplier companies are purchasing less amount of stock due to the constant buying from the ethanol companies, due to this, maize prices also ruling at Rs 2300/2350 per quintal. In Haryana and Punjab reach, the maize of Bihar and UP has been selling at Rs 2660/2670 and 2525 per quintal as per the quality and the prices will likely to remain stable at the same level on seeing the ready crop in MP.

मक्की-कुछ दिन ठहरकर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) यूपी बिहार की मंडियों में मक्की की आवक समाप्त जाने व रैक वालों की मांग से बाजार वहां ठहरा हुआ है। दूसरी ओर एमपी में मक्की की आवक बढ़ने लगी थी, लेकिन मौसम खराब होने से 2 दिन से आवक फिर रुक गई है, वहीं एथेनॉल कंपनियों के लिवाली से सप्लायर कंपनियां कम खरीद रही हैं, इसलिए मकई के भाव 2300-2350 रुपए का रैक पॉइंट पर बोल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की 2660/2670 रुपए एवं यूपी की 2525 रुपए नमी व डस्ट के हिसाब से बिक रही है। एमपी में तैयार फसल को देखकर कुछ दिन ठहराव लग रहा है।

Millet: possibility to increase

New Delhi, 25 September (NNS): The new crop of millet has been started arriving in Chennai, Haryana and Rajasthan, but due to the increment in the prices of maize, the stockists are continuously purchasing the stock of millet before time, due to this, recently, the prices jumped by Rs 50/60 per quintal. Notably, the millet was ruling at the higher level as compared to maize. In Mauli and Barwala reach, it is selling at Rs 2350/2360 per quintal and it is being available at Rs 2150/2160 per quintal as per the quality and there is no risk in the trade at the current level because the arrivals from UP and Bihar has been remaining and the increment during the season will  lead to loss.

बाजरा- बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे चेन्नई फसल हरियाणा राजस्थान में आ गई है लेकिन मकई के ऊंचा भाव होने से स्टॉकिस्ट समय से पहले ही लिवाली में आ गए हैं, जिससे बाजार हाल ही में 50-60 रुपए प्रति कुंतल बाजरे का बढ़ गया है। गौरतलब है कि एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2350/2360 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2150/2160 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क लग रहा है, क्योंकि यूपी बिहार एमपी का बाजरा बाकी है तथा सीजन की तेजी हमेशा नुकसान देती है।

Masoor: prices may increase from the current level

New Delhi, 25 September (NNS): The supply of masoor in Mungaoli, ganj basauda, binaganj, Bhopal and Ashok nagar line of MP showed downfall, but in mill reach, the masoor of Canada is being available at Rs 6200/6225 per quintal as per the quality, due to this reason, the prices of desi masoor in Bilti have been ruling at Rs 6800/6825 per quintal. Now, there is no risk in the trade at the current level because the masoor of sluggish rates have not been available anywhere. No new crop will likely to arrive in the near future, in these circumstances, the prices will be profitable during the near future.

मसूर- इस भाव में फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है, लेकिन कनाडा की मसूर मिल पहुंच में 6200/6225 रुपए प्रति क्विंटल डस्ट व भुगतान कंडीशन के हिसाब से बिकने की खबर है, इस वजह से बिल्टी में देसी मसूर भी बढ़कर 6800/6825 रुपए प्रति कुंतल के बीच हो गई है। अभी  भी इस भाव में कोई जोखिम नहीं लग रहा है, क्योंकि आज की तारीख में आयात करने पर भी वर्तमान भाव से सस्ता मसूर कनाडा की नहीं आएगी। दूसरी कोई नई फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में लाभ मिलने की संभावना है।

Urad: downfall due to the weak demand

New Delhi, 25 September (NNS): There is a shortage of Rangoon stock and the upcoming containers have already been sold out in the markets. Presently, there is a lack of demand in the markets and huge amount of raw stock has been lying in the mills, due to this, its processing seems constant. The market may increase after the stored stock has already been sold out in the markets, due to this reason, the prices of urad SQ went down by Rs 100 to Rs 10100 per quintal. Urad FAQ have been quoted at Rs 9200 per quintal, but huge amount of stock has been available in the markets. The reality is that the sale of dal and chilka showed uptrend and the stock has not been available at the current level in Burma and the shipments have been delayed, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock for milling.

उड़द- केवल ग्राहकी का मंदा

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) रंगूनी माल भी चेन्नई में ज्यादा नहीं है तथा आने वाले कंटेनर पहले के बिके हुए हैं। वर्तमान में ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है तथा दाल मिलों में ऊंचे भाव के  कच्चे माल फंसे हुए हैं, जिससे उसी की प्रोसेसिंग हो रही है। कुछ दिन स्टॉक के माल कटने के बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा। इस वजह से आज शाम को 100 रुपए और घटकर एस क्यू के 10100 रुपए भाव रह गए थे। उड़द एफ ए क्यू 9200 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन इसमें भी प्रचुर मात्रा में माल मिलना मुश्किल लग रहा है। वास्तविकता यह है कि आगे चलकर दाल व छिलका की बिक्री निकलने की संभावना है तथा बर्मा में ज्यादा घटाकर नहीं बोल रहे हैं तथा शिपमेंट में भी विलंब हो सकता है, इन परिस्थितियों में यहां से मिलिंग के लिए माल खरीदना चाहिए।

Tur: no more increment

New Delhi, 25 September (NNS): The arrivals of old moog have already been over in all the markets, but the arrival pressure has been started increasing day by day. Now, there is a shortage of the stock in the private sectors. The tender of government’s stock have been done at the lower level for the storage of M and Rajasthan during the previous days and the arrival pressure also seems weak. The new crop will likely to arrive in the next month and the arrivals showed downfall in the markets of UP and Bihar and the traders are not purchasing the stock due to the thunderstorm. The stock of Rajasthan has been arriving constantly and both the inferior and superior quality stock is being purchased by the mills, due to this reason, here, moong is being available at Rs 7000/8500 per quintal as per the quality and the prices may increase again and the trade should not be done at the long uptrend.

मूंग-मंदा ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) हालांकि मूंग की पुरानी आवक सभी मंडियों में समाप्त हो गई है, लेकिन आगे नये माल का दबाव दिन प्रति दिन बढ़ने लगा है। इसका स्टॉक भी प्राइवेट सेक्टर में अब ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के स्टाक किए हुए सरकारी माल के टेंडर मंदे भाव में हुए थे, उसका भी दबाव कम हो गया है। नई फसल अगले महीने प्रेशर में आने लगेगी, यूपी बिहार की मूंग वहां की मंडियों में आवक घट गई है, क्योंकि अर्नब तूफान से वहां कारोबारी माल नहीं ला रहे हैं। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया हेतु दाल मिलें खरीद रही हैं, जिस कारण क्वालिटी के अनुसार मूंग यहां 7000/8500 रुपए प्रति कुंतल की नए पुराने एवं सरकारी और गैर सरकारी बिक रही है तथा आगे कुछ और तेजी दिखाई दे रही है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram desi: will remain high

New Delhi, 25 September (NNS): There is a lack of arrival pressure from Rajasthan and MP, due to which, here, the prices of gram Rajasthan went up to Rs 6975/7000 per quintal. Both the local and upcountry demand of dal seems weak, due to this, the prices slipped by Rs 50 per quintal. The prices of gram desi have been ruling at the higher level in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this, the prices have been ruling at the higher level in Delhi. Therefore, it is profitable to purchase the best quality stock at the current level. The productivity of the crop also seems weak in all the states.

देसी चना- तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) राजस्थान मध्य प्रदेश से चने की आवक नहीं है, जिससे यहां राजस्थानी एवं ऑस्ट्रेलिया के माल बढ़कर 6400/6420 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। दाल में लोकल एवं चालानी मांग, नीचे भाव से मजबूती आ गई है। राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में आवक का प्रेशर नहीं बनने से ग्राहकी निकलते ही और तेजी दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की कमी है।

Rajma chitra: sluggish trend despite the shortage of the stock

New Delhi, 25 September (NNS): The inferior and superior quality varun stock of rajma chitra is being traded at Rs 95/100 per kg, due to this, the stock is being available at the reasonable rates  to the prickers, due to this reason, the prices have remained under pressure despite the shortage of the stock and the higher prices have been ruling at the higher level in China. Here, the stock of Brazil is being traded at Rs 113/114 per kg. There is a shortage of the stock of Indian Brazil stock and there is no possibility of long uptrend in the prices, due to this, the market may increase after the increment in the demand after the downfall in the prices. There is no risk in the trade at the current level during the coming days.

राजमां चित्रा- शॉर्टेज के बावजूद सन्नाटा

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) राजमां चित्रा में हल्के भारी वरूण माल 95 से 100 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं, जिससे चुगाई करने वालों को पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि चीन के भाव महंगे होने एवं माल की कमी के बावजूद बाजार अभी दबा हुआ है। यहां ब्राज़ील 113/114 रुपए के बीच बिक रहा है। इंडियन ब्राज़ील का माल भी बहुत ज्यादा नहीं है तथा फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसलिए कुछ दिन के गिरावट के बाद जैसे ही ग्राहकी निकलेगी, बाजार दोबारा उछल जाएगा। वर्तमान भाव में घटने का रिस्क नहीं है।

Gram Kabuli: possibility to increase

New Delhi, 25 September (NNS): The unfiltered gram kabuli of Maharashtra is being traded at Rs 69/72 per kg. We believe that the demand seems weak in the markets, but the traders are not selling the stock in the producing markets. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the market may increase when the situation will get normal. Here, the production reported to be weak in the dabra line of MP, due to this reason, there is a shortage of the stock, whereas, the crop gets affected in Maharashtra, in these circumstances, the prices may increase during the coming days.

काबुली चना-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) काबुली चना महाराष्ट्र का 69/72 रुपए प्रति किलो बिना छना पर टिका हुआ है। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी अपेक्षाकृत कम है, लेकिन  उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति बनने लगी है, यहां भी बाजार बढ़ने लगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में इस बार उत्पादन  कम आया है, जिस कारण वहां स्टाक ज्यादा नहीं बचा है, उधर महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में अच्छी तेजी लग रही है।

Pea: prices may increase after some time

New Delhi, 25 September (NNS): The arrivals of pea have already been over in the markets of MP and the prices remained stable at the same level due to the lack of demand. On the other hand, the upcountry demand showed strong trend at the lower level. This year, there is a lack of stock at the Indian ports, whereas, the demand has been started increasing in Bihar and Jharkhand after the after noon. On the other hand, there is a shortage of the desi pea in Lalitpur and Jhansi line of UP. The prices have been ruling at the higher level while purchasing the stock from the Mundra port. Therefore, there is no risk in the trade at the current level during the coming days.

मटर- ठहरकर फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एनएनएस) मटर की आवक  एमपी की मंडियों में समाप्त हो चुकी है, केवल वर्तमान में ग्राहकी नहीं होने के भाव हैं। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में चालानी में पकड़ मजबूत होने से मंदा रुक गया है । इस बार भारतीय बंदरगाहों पर स्टॉक ज्यादा नहीं है, दूसरी ओर नीचे वाले भाव पर बिहार झारखंड की मांग दोपहर बाद निकलने लगी है वहीं यूपी के ललितपुर झांसी लाइन में भी इस बार देसी मटर नहीं है, मुंदड़ा पोर्ट से आज की तारीख में मटर मांगने पर पड़ता नहीं है। अत: वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 25 September (NNS): The prices of guar gum jumped to Rs 13100/13200 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the gum powder  manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices remained at Rs 6800/6850 per quintal owing to the weak selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई  दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से ग्वार गम के भाव बढ़कर 13100/13200 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6800/6850 रूपये प्रति क्विंटल बोले   गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तरपर टिके रहे।आने वाले दिनों में इसमें ज़्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।