New Delhi, 25 September (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 725 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Reports indicate some progress towards opening the Strait of Hormuz following meeting between the US and Iran on the sidelines of the 18th session on the UN general assembly, due to this, the market sentiments may affect. The spot nutmeg prices will likely to remain weak during the near future.

जायफल : सुस्त बना रह सकता है

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। संयुक्त राष्टï्र आमसभा की 81वीं बैठक से इतर अमेरिका और ईरान के बीच हुई एक बैठक में होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की दिशा में कुछ प्रगति होने की खबरें आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुस्त ही बना रह सकता है।

Turmeric: no possibility of long uptrend

New Delhi, 25 September (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis went down by Rs 100 to Rs 18800 per quintal owing to the soft trend in the prices of turmeric after the  increment in the prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held firm at the previous level. The active contract prices went down by Rs 104 or 0.51 percent to Rs 20480 because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुई बढ़ोत्तरी के बाद भी हल्दी के उठाव में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए नरम होकर 18,800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही वृद्धि हुई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 104 रुपए या 0.51 प्रतिशत घटकर 20,480 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Poppy seeds: will remain weak

New Delhi, 25 September (NNS): Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the weak sale even after the downfall ion the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. Reports indicate some progress towards opening the Strait of Hormuz following meeting between the US and Iran on the sidelines of the 18th session on the UN general assembly, due to this, the market sentiments may affect. The spot poppy seeds prices will likely to remain weak during the near future.

पोस्तदाना : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी पोस्तदाने की बिक्री में सुस्त छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। 81वीं संयुक्त राष्टï्र आमसभा के इतर अमेरिका और ईरान के बीच एक बैठक हुई है। इस बैठक में होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के संबंध में कुछ सकारात्मक बातचीत होने की खबरें हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त बना रहने का अनुमान है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 25 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami slipped by Rs 100 to Rs 16200 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 200/250 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices remained unchanged. The active contract prices went down by Rs 160 or 1.07 percent to Rs 14756 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए घटकर 16,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी दर्ज की गई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 200-250 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 160 रुपए या 1.07 प्रतिशत मंदा होकर 14,756 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 25 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1440 per kg due to the stability after the downfall in the prices during the last some days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price slipped to around Rs 1200/1375 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बड़ी इलायची में स्थिरता का रुख बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1440 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1200/1375 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Cumin: will remain weak

New Delhi, 25 September (NNS): There were around 14000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be weak, after this, there, its prices held stable at the same level of the previous day. During the previous day, the prices have gone up by Rs 40/50 per kg. In contrary to this, the sale reported to be weak, due to this, the prices of cumin reduced by Rs 100 to Rs 23200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices rose by Rs 35 or 0.16 percent to Rs 22360 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain weak  may during the near future.

जीरा : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 14 हजार बोरियों की आवक होने की खबर मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। एक दिन पूर्व इसमें 40-50 रुपए की तेजी आई थी। इसके विपरीत यहां जीरे की बिक्री में कमी आई। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 35 रुपए या 0.16 प्रतिशत सुधरकर 22,360 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती का माहौल बना रह सकता है।

Fenugreek: no more increment

New Delhi, 25 September (NNS): The monsoon has been over in Haryana, Punjab and capial Delhi, as a result, here, the prices of fenugreek went down by Rs 100 to Rs 7700 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. There is no possibility of more increment in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.

मेथीदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। राजस्थान समेत हरियाणा, पंजाब और राजधानी दिल्ली से इस वर्ष का मानसून सीजन विदा हो चुका है। क्षेत्र के अन्य राज्यों में भी इसकी वापसी की प्रक्रिया चल रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 7700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की आस नहीं है।