New Delhi, 25 September (NNS): Copra prices in bags remained at Rs 34000 per quintal due to the weak offtake even after the feeble prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of no upcoming festival season. The spot copra prices will not likely to increase during the near future.
गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर गोले के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 25 September (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 890 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to consumption season off. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं है।
Almond kernel: held sluggish
New Delhi, 25 September (NNS): Here, the prices of almond kernel California remained at Rs 1000 per kg due to the weak offtake after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain weak during the coming days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपए में एक बार फिर कमजोरी आती नजर आ रही है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
