New Delhi, 24 September (NNS): The arrivals of the crop seems delayed as compared to the same period of the period of the previous year. The arrivals have already been over in Hathras, Kasganj, Etah, Kannauj and Behraich line of UP. There, its prices also rose by Rs 25/50 to Rs 2250/2330 per quintal. In godown reach, the best dry one number also being quoted at Rs 2350 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is being quoted at Rs 2500/2550 per quintal. The prices may not show more downfall as the maize has already been over in UP because of the increment in the freight cost.
मक्की-ठहरने के बाद बढ़त संभव
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) एम में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्की की फसल कुछ लेट आई है, यहां यूपी के हाथरस कासगंज एटा कन्नौज बहराइच लाइन में भी आवक समाप्त हो गई है। वहां 25-50 रुपए बढ़ कर मंडियों में 2250/2330 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार सुना गया। गोदाम पहुंच में बढ़िया सूखी एक नंबर की मक्की 2350 रुपए तक बिकने की खबर थी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2500/2550 रुपए का व्यापार हो रहा है, यूपी में मक्की समाप्ति की ओर होने से ज्यादा मंदी रहने वाली नहीं है, क्योंकि भाड़े भी काफी बढ़ गए हैं।
Wheat: weak selling even after the feeble prices.
New Delhi, 24 September (NNS): The arrivals of wheat showed downfall in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP and the buying seems competitive in the eastern parts of the country, due to this, the prices of wheat for mill quality remained stable at Rs2940/2960 per quintal. The prices have been ruling at the higher level in the Bihar and Bengal, due to this, the stock of MP remained stable at the same level, in this situation, the markets of MP showed strong trend. The prices have been ruling at the higher level in Haryana and Punjab. Therefore, the prices may increase by Rs 20/30 per kg. Although, the gross production of wheat reported to be around 356/357 lakh metric tonnes due to the intelligence of the government. This year, both the inferior and superior quality stock of wheat has already been purchased from the farmers, due to this, the arrivals showed downfall in the markets and the prices of wheat have been ruling at the higher level in both Bihar and Bengal and the further uptrend and downfall depends on the sale of the stock.
गेहूं-घटे भाव में बिकवाली कमजोर
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का आवक घट जाने तथा पूर्वी भारत की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से तीन दिनों से ठहराव लिए मिल क्वालिटी में 2940/2960 रुपए प्रति कुंतल पर टिका हुआ है। बिहार बंगाल में भी ऊंचे भाव होने से एमपी का माल वहां टिका हुआ है, इस वजह से मध्य प्रदेश की मंडियां मजबूत हो गई है, हरियाणा पंजाब के पड़ते नहीं लग रहे हैं। अत: यहां से 20/30 रुपए और तेजी लग रही है। यद्यपि सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 356-357 लाख मीट्रिक टन इस बार हुई है । किसानों के इस बार हल्के भारी गेहूं उठ गए हैं, जिससे मंडियों में आवक घट गई है तथा बंगाल बिहार बहुत तेज है। आगे ज्यादा तेजी मंदी सरकार के बिक्री पर निर्भर करेगी।
Fine rice: uptrend due to the increment in the arrivals
New Delhi, 24 September (NNS): After the increment in the arrival pressure of kharif fine paddy, despite this, there is a shortage of the spot stock, due to this, the buying seems high from the competitive mills, due to this, the prices of fine rice 1509 jumped by Rs 100 to Rs 4100/4200 per quintal. The prices of old stock also went up by Rs 200 to Rs 7800/8000 per quintal, but now, it is being traded at Rs 8600 per quintal. Rice sela 1718 also being traded at Rs 8900/9000 per quintal and it is eing quoted at the higher level. Rice sela 1401 also being quoted at Rs 9800 per quintal. Similarly, the prices of both old paddy and rice showed uptrend because of the shortage of the stock in the pipeline and the exporters are purchasing the stock at the current level, due to this, the prices will likely to remain high during the near future.
बासमती चावल- आवक नहीं बढ़ने से उछाल
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) खरीफ बारीक धान का दबाव बनने के बावजूद हाजिर माल की कमी से प्रतिस्पर्धात्मक राइस मिलों की लिवाली बढ़ गई है, जिससे दोपहर बाद 100 रुपए उछलकर पुन: 1509 धान के भाव 4100/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इसका 7800/8000 रुपए एवं पुराना चावल सेला भी 200 बढ़कर 8600 रुपए प्रति कुंतल बिक गया। चावल 1718 सेला का व्यापार 8900/9000 रुपए ट्रक लोड में हो गया तथा इससे ऊंचा भी बोलने लगे हैं। चावल 1401 का व्यापार 9800 रुपए बोलने लगे। इस तरह नए पुराने धान तथा चावल में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है, क्योंकि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा निर्यातक हर भाव में माल पकड़ने लगे हैं, जिस कारण चावल में कुछ दिन तेजी कायम रहेगी।
Millet: increased buying from the stockists
New Delhi, 24 September (NNS): The sowing of millet reported to be good in all the producing areas like UP, Haryana and Rajasthan and theall-round crop seems good due to the weak rainfall, but the stockists are purchasing the stock at Rs 2075/2100 per quintal, due to this, there, it is being quoted at Rs 2125/2150 per quintal. In Mauli and barwala reach, it is selling at Rs 2260/2280 per quintal. its prices also ruling at Rs 2350 per quintal. We believe that the crop of best quality stock reported to be high, but the market may increase on seeing the buying from the stockists, but the increment in the prices will lead to loss during the coming days.
बाजरा-स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की बिजाई यूपी हरियाणा राजस्थान सभी उत्पादक राज्यों में बहुत ही बढ़िया हुई है तथा बरसात कम होने से चारों तरफ फसल अच्छी है, लेकिन मंदिरों में 2075 2100 रुपए प्रति कुंतल बनते ही स्टॉकिस्ट खरीद में आ गए हैं जिससे वहां 2125 2150 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं मावली बरवाला पहुंच में जो मक्की 2260 2280 रुपए प्रति कुंटल बिकी थी उसके भाव 2350 रुपए हो गए हम मानते हैं कि बाजरे की फसल बहुत बढ़िया आई है लेकिन स्टॉकिस्टों की दिवाली को देखते हुए बाजार कुछ और बढ़ सकता है लेकिन तेजी में फंसना आगे चलकर नुकसान दायक रहगा।
Masoor: no possibility of long uptrend
New Delhi, 24 September (NNS): The supply of masoor showed downfall in Ganj basauda, Sagar, Bhopal and Mungaoli line of MP, but the stock of Canada has been started unloading constantly and the new crop will likely to arrive in the next month. Similarly, there is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the arrivals of the crop. We believe that the import prices have been ruling at the higher level during the previous days, but in Bilti, desi masoor is being traded at Rs6900 per quintal, due to this, huge amount of stock will likely to arrive from Canada, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices. There is a shortage of the small stock, due to this, the prices may increase during the near future.
मसूर-लंबी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की आपूर्ति कमजोर रही, लेकिन कनाडा के माल लगातार पड़ते में उतर रहे हैं तथा अगले महीने वहां नयी फसल आ जाएगी। जिस तरह वहां फसल की रिपोर्ट आ रही है, इसे देखते हुए माल यहां आते रहने की संभावना है। हम मानते हैं कि पिछले दिनों के अपेक्षा कुछ महंगा आयात पड़ेगा, लेकिन देसी मसूर बिल्टी में 6900 रुपए ऊपर बिक रही है, इसलिए कनाडा के माल प्रचुर मात्रा में आएगा, जिस कारण देसी में अब लंबी तेजी नहीं है। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए आगे चलकर उसमें बाजार बढ़ सकते हैं।
Urad: possibility to increase
New Delhi, 24 September (NNS): The prices of urad gained by Rs 400 to Rs 10200 per quintal as the speculators are purchasing the stock from Chennai because of the shortage of the spot stock and weak loading from Rangoon, due to this, the selling seems weak from the traders of Chennai. The reality is that the stock of urad have been ruling at the higher level in Rajasthan, Maharashtra and MP and its prices also ruling at the higher level. On the other hand, the stock has not been available for the milling, on seeing this, the prices may gain by Rs 4/5 per kg.
उड़द-अभी और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह में उड़द मैं दाल मिलों की छत्रपाल वाली चलने तथा सटोरियों द्वारा चेन्नई से नीचे भाग में काफी माल खरीद लिए जाने से 400 रुपए बढ़कर कर भाव ऊपर में 10200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया, क्योंकि हाजिर माल की कमी होने एवं रंगून से लोडिंग में माल ज्यादा नहीं होने से चेन्नई वालों की बिकवाली नहीं है। वास्तविकता यह है कि जो उड़द राजस्थान महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में आया है, उसके पड़ते ऊंचे लग रहे हैं।, उसमें डस्ट एवं मिट्टी ज्यादा आ रही है। दूसरी ओर दाल मिलों में मिलिंग के लिए अनुरूप माल नहीं है, इसे देखते हुए इसमें जल्दी चार-पांच रुपए किलो की और तेजी दिखाई दे रही है।
Moong: export demand of best quality stock seems good
New Delhi, 24 September (NNS): The arrivals of new moong showed uptrend in Jaipur, Nagaur, Deesa, Deedwana and Khatu line of Rajasthan which has been exporting constantly due to the best quality of the quality stock, but the trade seems weak during the previous week, due to this, the market showed downfall, due to this, today, the prices declined by Rs 100 per quintal. Here, the prices of moong went down from Rs 8600 to Rs 8500 per quintal. The old moong of MP have been sold out in the markets. The stock has been purchased at the minimum support prices in the central pool in MP and Rajasthan and the same stock has already been sold out in the markets and it is selling at Rs 6800/7600 per quintal. The inferior and superior quality stock of Rajasthan also ruling at Rs 6200/6600 per quintal, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
मूंग-बढ़िया माल में निर्यात मांग
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) हालांकि राजस्थान के जयपुर नागौर दौसा डीडवाना खाटू लाइन की नई मूंग की आवक बढ़ गई है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, लेकिन बीते सप्ताह की अपेक्षा कम व्यापार होने से बाजार थोड़ा सुस्त हो गए हैं जिससे इसके भाव आज 100 रुपए प्रति कुंतल दब गए हैं। यहां कल 8600 रुपए उपर में बिकने के बाद 8500 रुपए तक व्यापार होने की खबर है। मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वह माल मंडियों में आकर निपट चुका है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 6800/7600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 6200/6600 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।
Tur: should purchase from here
New Delhi, 24 September (NNS): The prices of lemon tur is being traded at Rs 8950 per quintal owing the profit taking selling at the higher level during the previous days, but the prices again jumped to Rs 9000 per quintal owing to the constant buying from the mills and shortage of the stock at the lower level. On seeing the shortage of the stock, the prices may reach to Rs 9500 per quintal. The reality is that the domestic production showed downfall. On the other hand, the import prices seems high amid strong trend in dollar. On the other hand, no new crop will likely to arrive before December and January.
तुवर-यहां से माल खरीदिए
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से लेमन तुवर नीचे में 8950 रुपए प्रति कुंतल तक व्यापार रह गया है, लेकिन नीचे भाव में चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा बड़ी दाल मिलों की लिवाली चलने से पुन: सुधर कर 9000 रुपए हो गया है। अभी माल की कमी को देखते हुए 9500 पहुंचने की संभावना बन गई है। वास्तविकता यह है कि घरेलू उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से आयात रंगून से महंगा हो गया है। दूसरी कोई दिसंबर जनवरी से पहले फसल आने वाली नहीं है।
Gram desi: shortage of the stock
New Delhi, 24 September (NNS): The supply of gram desi showed downfall and the demand also seems high from the mills, due to this, the prices of gram Rajasthan at Lawrence Road jumped to Rs 7050 per quintal, but the demand seems weak at the higher level and the traders are doing profit taking selling, due to this, its prices went up to Rs 7000 per quintal and the prices may increase after some time and it may reach to Rs 7500 per quintal, but it is profitable to take the profit in these prices. The prices of tur jumped by Rs 150 per kg to the mills, due to this reason, the trade will be profitable after some time.
देसी चना-माल की कमी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति घटने एवं दाल मिलों की मांग बढ़ जाने से बाजार उछलकर 7050 रुपए राजस्थानी चना लॉरेंस रोड पर हो गया था, लेकिन बढ़े भाव में ग्राहकी कमजोर होने तथा मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार फिर से 7000 रुपए प्रति कुंतल रह गया है तथा कुछ दिन ठहराव के बाद ही इसमें फिर तेजी लग रही है तथा आगे चलकर यह 7500 बन सकता है, लेकिन हर बढ़े भाव में मुनाफा भी लेते रहना चाहिए। दाल के पड़ते मिलों को 150 रुपए प्रति कुंतल कम से कम महंगा बैठ रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली थोड़ा ठहर कर लाभदायक रहेगी।
Rajma chitra: shortage of the stock
New Delhi, 24 September (NNS): The stock of rajma chitra has not been supplying in the barsi and beed line because of the shortage of the stock. Here, its prices gained by Rs 3/4 to Rs 105/107 per kg. The arun and Bhutan stock also being traded at Rs 94/95 per kg. Here, the stock of China is being available at the higher level. This year, the sowing of the crop seems delayed, on seeing these circumstances, the prices of rajma chitra may increase during the near future.
राजमां चित्रा-माल की कमी रहेगी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा की आपूर्ति बीड बारसी लाइन में बिल्कुल नहीं है, क्योंकि वहां आसपास की मंडियों में स्टाक नहीं है।यहां क्वालिटी अनुसार माल 3/4 रुपए बढ़कर 105 107 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। अरुण भूटान माल 94/95 रुपए बिक रहा है। इधर चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है। इस बार की बिजाई भी लेट हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।
Gram kabuli: no risk in the trade
New Delhi, 24 September (NNS): During the current week, the market of gram kabuli seems weak due to the constant selling. The prices of gram kabuli eased from Rs 73 to Rs 72 per kg. The best quality sortex stock of Maharashtra also quoting at Rs 74 per kg. The prices of Indian mexico seems weak after the increment in the prices, but the stock has not been available illegally and the prices have been ruling at the higher level in the international markets and the market may likely to increase from here.
काबुली चना-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह काबुली चने में बिकवाली से बाजार थोड़ा चुप रहे हैं। काबुली चना 73 रुपए प्रति किलो से घटकर 72 रुपए रह गया है। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 74 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती दर्ज की गई, लेकिन अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।
Moth: heavy downfall in the crop
New Delhi, 24 September (NNS): The crop of moth has been started arriving in the producing areas of nagaur, Dausa, Deedwana, Badmer, balotara, Merta of Rajasthan, but the September has already been over. The arrivals showed uptrend during the previous week, after this, its arrivals have not showed uptrend. On the other hand, the big companies started purchasing the stock, due to this, the prices jumped to Rs 7200/7300 per quintal in the markets, due to this reason, the prices of moth rose from Rs 6800 to Rs 7600 per quintal. We believe that the uptrend will lead to loss during the season, but the stockists are active now, due to this, the prices may increase during the near future, but it is profitable to purchase the stock at the current level during the coming days.
मोठ-फसल में भारी पोल
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) मोठ की फसल राजस्थान के नागौर दौसा डीडवाना बाड़मेर बालोतरा मेड़ता आदि उत्पादक क्षेत्रों में आ गई है, लेकिन सितंबर का महीना बीत रहा है। एक सप्ताह पहले तक जो आवक बढ़ी थी, उसके बाद आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है। दूसरी ओर बड़ी कंपनियां अभी से खरीद करने लगी है, जिससे मंडियों में ही बाजार काफी छलांग लगाकर 7200/7300 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। यही कारण है कि यहां भी नीचे में जो 6800 रुपए पिछले सप्ताह मोठ बिकी थी, उसके भाव 7600 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। हम मानते हैं की सीजन की तेजी नुकसानदायक होती है, लेकिन फिलहाल अभी स्टॉकिस्ट सक्रिय है, जिससे 200 रुपए और बढ़ सकते हैं, लेकिन इन भावों में मुनाफा लेना चाहिए।
