New Delhi, 24 September (NNS): The prices of mustard oil slipped by Rs 100 to Rs 16600 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand. In Dadri, its prices have been quoted at Rs 16450 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also remained pressure at Rs 16900 per quintal owing to the feeble demand in Bihar and Bengal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद

नई  दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 100 रुपए घटकर 16600  रुपए प्रति कुंतल रह गये। दादरी में इसके भाव 16450 रूपये बोले गए। बिहार बंगाल की मांग कमजोर होने से जयपुर सरसों तेल कच्चे घनी के भाव 16900 रूपए प्रति क्विंटल परदबे रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Acid oil: likely to remain stable

New Delhi, 24 September (NNS): The prices of acid oil went up by Rs 100 to Rs 10200/10300 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9900 per quintal. The prices of palm fatty remained strong at Rs 11150 per quintal in Kandla because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand during the near future.

एसिड ऑयल-रुका रह सकता है

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की  मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से एसिड ऑयल के भाव 100 रूपये बढ़कर 10200/10300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मध्य प्रदेश की मंडी में इसके भाव 9900 रूपये कुंतल बोलें गए। आयातकों की बिकवाली वाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी 11150 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। स्टॉक व मांग को देखते हुए उसमें गिरावट की संभावना काम है।

Cotton seed cake: will remain strong

New Delhi, 24 September (NNS): The prices of cottonseed cake dropped down by Rs 100 to Rs 4000/4400 per quintal owing to the increased demand from the cattle feed manufacturers and weak selling from Haryana and Punjab. During the review week, the prices of cottonseed also showed strong trend due to the weak selling from the stockists. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4000/4100 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed soft trend amid weak speculative buying. Apart from this, the market will not likely to decrease during the near future.

बिनौला खल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा पंजाब के बिकवाली कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने 100 रूपए घटकर 4000/4400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से उक्त अवधि के दौरान बिनौला में मजबूती का रुख रहा। बठिंडा में इसके भाव 4000/4100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली कमज़ोर होने से बिनौला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Soya oil: no downfall

New Delhi, 24 September (NNS): The government has reduced the import prices of soya oil from 5 percent and also a lack of demand, due to this, the prices of soya refined oil declined by Rs 200 to Rs 15000 per quintal because of the lack of demand support. The prices of soya oil showed downfall due to the constant selling from the stockists in the markets of MP and Maharashtra. The chicago’s soya oil contract is in minus and the demand reported to be weak, due to this, in kandla, the prices of soya refined remained weak at Rs 14000 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

सोया तेल-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा सोया तेल के आयात शुल्क में 5 प्रतिशत कीकटौती किए जाने एव ग्राहकी  का समर्थन ना मिलने से इसके भाव 200 रूपये घटकर 15000रूपए  प्रति क्विंटल रह गए ।मध्य प्रदेश और महाराष्ट् की मंडियों में स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया तेल की कीमतों में गिरावट रही।शिकागो सोया तेल वायदा के माइंनस में होने तथा ग्रह की कमजोर होने से कांधला में सोया रिफाइंड के भाव 14000 कुंतल पर सुस्त रहे।  आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है।

Rice fatty: will remain strong

New Delhi, 24 September (NNS): The prices of rice fatty remained weak at Rs 11900/119500 per quintal owing to the weak selling and sluggish demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 11700 per quintal. The prices of palm fatty have been quoting at Rs 11900 per quintal owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

राइस फैट्टी-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) साबुन  निर्माताओ की मांग सुस्त होने तथा बिकवाली कमजोर होने से राइस फैटी के भाव 11900/11950 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। धुरी लाइन में इसके भाव11700 रुपए प्रति कुंतल बोले  गए।आयतको की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव11900रूपए प्रति क्विंटल बोले  गए। आपूर्ति  व  मांग को देखते हुए ज्यादा मंदे की संभावना नहीं है।

Castor oil: less possibility to decrease

New Delhi, 24 September (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 15800/15900 per quintal owing to the constant selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmedabad line, the prices of cottonseed also being quoted at Rs 15000 per quintal. Castor contract September delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. The selling seems weak from the mills amid uptrend in the prices of castor.  There is no possibility of more downfall in the spot castor oil prices during the near future.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई  दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली के कारण अरंडी तेल के भाव 15800/15900 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 15000 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया  लिवाली से अरंडी वायदा सितम्बर में तेजी का रुख रहा। अरंडी में मजबूती का रूख होने के कारण मिलों की बिकवाली कमजोर बनी हुई है। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में गिरावट की संभावना कम है।

Soybean: no possibility to increase

New Delhi, 24 September (NNS): The import duty of edible oils reduced by 2.50/5 percent in India, after this, there is an arrival pressure of the stock in the imported edible oils. The Chicago’s soya soya oil contract slipped by 11 cents per pound due to the weak buying from the investors and in KLCE, the active palm oil contract also rose by 8 Ringgit per tonne, after this, the prices of soybean remained stable at Rs 6250 per quintal because of the  sluggish trading activities in Jalgaon. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : तेजी की आशा नहीं

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। भारत द्वारा खाद्य तेलों की इंपोर्ट ड्यूटी में 2.50 से 5 प्रतिशत तक की कटौती किए जाने की खबरों के बाद अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में दबाव की स्थिति नजर आई। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 11 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 8 रिंगिट प्रति टन की बढ़ोत्तरी होने की सूचना मिली। इसके बाद भी जलगांव में कामकाज सुस्त बना होने से सोयाबीन 6250 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की आशा नहीं है।