New Delhi, 24 September (NNS): The offtake of cashew seems weak at the higher level, as a result, here, the prices of cashew 180 no. eased by Rs 10 to Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone up by in the same ratio. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर काजू के उठाव में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 20 रुपए मंदा होकर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है।
Coconut powder: no uptrend
New Delhi, 24 September (NNS): The prices of coconut powder remained at Rs 7300 per 25 kg due to the weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the nominal downfall in the prices of copra. There is no possibility of more increment in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। पिछले दिनों गोले में आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
