New Delhi, 22 September (NNS): The prices of coconut powder remained at Rs 7300 per 25 kg due to the intermittent downfall after the weak sale amid festival season. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the nominal downfall in the prices of copra. There is no possibility of more increment in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। त्यौहारी सीजन की बिक्री में कमी आने के कारण गोले में रुक-रुककर मंदी आ रही है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। गोले में आई नवीनतम मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Cashew: no possibility of improvement
New Delhi, 22 September (NNS): The offtake of cashew seems weak at the higher level, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect as no new crop will likely to arrive in the near future. The spot cashew prices will not likely to improve during the coming days.
काजू : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं हैं।
