New Delhi, 21 September (NNS): The availability of liquid milk seems weak as comparatively in all the producing states of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP. The full fledged season will likely to arrive after a month, due to this reason, both the domestic and export demand seems unfavourable, due to this, the market showed strong trend. The prices of milk powder have been ruling at the higher level in the international markets, but the export deals showed improved trend due to the downfall in the tensions between Iran and America. The exporters are purchasing the stock from Maharashtra and Tamil nadu. Some plants of North India are selling the stock at the strong level due to the improvement in the sale. O the other hand, the cooperatives are also selling their stock at the higher level, whereas, the sale seems weak in tender, in these circumstances, the prices of milk powder gained by Rs 10 to Rs 320/333 per kg.
दूध पाउडर-त्योहारी मांग से मंदा नहीं
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश सभी उत्पादक राज्यों में लिक्विड दूध की उपलब्धि बरसात कम होने से अपेक्षाकृत नहीं बढ़ पा रही है। फुल फ्लैश सीजन आने में अभी एक महीने से अधिक का समय बाकी है। जिस कारण घरेलू व निर्यात मांग अनुकूल होने से बाजार मजबूत है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दूध पाउडर के भाव ऊंचे जरूर हैं, लेकिन ईरान अमेरिका तनाव कम होने से निर्यात सौदे सुधर रहे हैं। निर्यातक महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु के सस्ते पाउडर खरीद रहे हैं। उत्तर भारत के कुछ प्लांट बिक्री घरेलू बिक्री सुधरने से कुछ मजबूत करके माल बोलने लगे है। उधर कोआपरेटिव्स भी कुछ माल बढ़ाकर पिछले दिनों बेच गए हैं, जबकि टेंडर में बिक्री कोई विशेष नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए 320/333 रुपए प्रति किलो का दूध पाउडर में अभी ?10 प्रति किलो की तेजी लग रही है।
Desi ghee: shortage of fats in the plants
New Delhi, 21 September (NNS): The supply of liquid milk of VLC reduced by 10/12 percent because of the constant consumption from north India during the last week and the companies have purchased the stock at Rs 62/63 per litre, but the big companies are not getting the stock as per the consumption as comparatively, due to this reason, the prices of premium quality desi ghee remained stable at Rs 9700/9900 per tin despite the weak sale, whereas, the prices of desi ghee is being traded at Rs 9600/9800 per quintal. The prices of fats have been ruling at the higher level in the international markets, but the export deals seems constant owing to the downfall in the tensions between America and Iran. Therefore, the prices may increase during the near future.
देसी घी-प्लांट में फैट की कमी
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह उत्तर भारत त्योहारों की खपत के चलते वीएलसी के लिक्विड दूध की आपूर्ति प्लांटों में 10-12 प्रतिशत कम रह गई तथा कंपनियों ने 62/63 रुपए प्रति लीटर तक ऊपर में खरीद किया, लेकिन इन भावों में भी बड़ी कंपनियों को क्षमता के अनुरूप दूध नहीं मिल पाया। यही कारण है की बिक्री कम के बावजूद भी देसी घी के भाव 9700/9900 रुपए प्रति टीन पर प्रीमियम क्वालिटी की तेजी से टिके हुए हैं, जबकि बाजार में 9600/9800 रुपए प्रति टीन वही देशी घी बिकने लगा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में फैट के भाव ऊंचे चल रहे हैं, लेकिन अमेरिका ईरान फिर से तनाव घटने से निर्यात सौदे हो रहे है। अत: अभी कुछ दिन तेज रहेगा।
