New Delhi, 21 September (NNS): The prices of wheat for mill quality reduced by Rs 35/40 to Rs 2940/2960 per quintal owing to the constant selling from the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP. We believe that the gross production was reported to around 356 lakh tonnes due to the actives of the government, due to this reason, MP, Haryana and Punjab are the major producing and almost 90 percent of the farmer’s stock has already been sold out in the above states, due to this reason, the market showed uptrend as the government has opened the export during the previous month and downfall in the arrivals. Here, the prices of wheat slipped by Rs 35/40 to Rs 2990/3000 per quintal as per quality. There is a shortage of the stock in the markets of UP and Bihar, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level.

गेहूं-मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की बिकवाली आने से 35/40 रुपए घटकर मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 2940/2960 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हम मानते हैं कि सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 356 लाख मीट्रिक टन के आसपास रिकॉर्ड स्तर पर हुई है। इस वजह से मध्य प्रदेश हरियाणा पंजाब जो सबसे बड़ा गेहूं का उत्पादक राज्य है, उक्त राज्यों में किसानों का माल 90 प्रतिशत बिक गया है।इस वजह से आवक टूटने एवं पिछले महीने सरकार द्वारा निर्यात खोल दिए जाने से बाजार काफी बढ़ गए थे। यहां रोलर फ्लोर मिलों की मांग से क्वालिटी के अनुसार माल के भाव 2990/3000 रुपए प्रति कुंतल बिकने के बाद 35/40 रुपए गत सप्ताह घट गये हैं। यूपी बिहार की मंडियों में स्टॉक ज्यादा नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए और मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine rice: increment in the supply of new paddy

New Delhi, 21 September (NNS): The supply of new paddy sems high in Punjab during the review week, despite this, the demand seems high from the domestic markets and the exporters, due to this, the prices of old paddy gained by Rs 200 per quintal. On the other hand, almost 2/3 containers of exporters have already been sold out in the markets and the shipments are remaining, due to this, the prices of rice steam 1401 also being available at Rs 9700/9800 per quintal in the truck load and the old stock are not selling at the lower level in these prices, due to this, the prices may decrease after some time. The further uptrend and downfall in the prices depends on the arrivals of the new crop.

बासमती चावल-नये धान की आपूर्ति बढ़ी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह पंजाब में नया धान की आपूर्ति बढ़ने के बावजूद घरेलू एवं एक्सपोर्टरों की मांग बढ़ जाने से 200 रुपए प्रति कुंतल की नए पुराने धान चावल में तेजी आ गई। उधर निर्यातकों के माल पिछले एक पखवाड़े के अंतराल चावल के दो-तीन स्टीमर निकल चुके हैं तथा अभी और शिपमेंट बाकी है, इसलिए बाजार 1401 स्टीम का9700/ 9800 रुपए ट्रक लोड हो गए हैं, इन भावों में भी पुराने माल की बिकवाली प्रचुर मात्रा में नहीं आ रही है, इसलिए बाजार, यहां ठहरकर मंदा लग रहा है।आगे नयी फसल की स्थिति पर तेजी मंदी निर्भर करेगी।

Maize: no more downfall

New Delhi, 21 September (NNS): The season of maize has already been over in UP and Bihar. No, the new crop of maize has been ready in MP and Rajasthan and the new stock has been started arriving in the markets, due to this reason, the prices of maize have been started decreasing constantly. During the review week, its prices dropped down by 50/60 per quintal. The maize of Bihar also ruling at Rs 2680/2685 per quintal in the Haryana and Punjabr reach. The maize of UP also ruling at Rs 2500/2525 per quintal. The new crop of maize reported to be good in MP and Rajasthan, due to this reason, the trade should not be done at the higher level. The tender stock of government has been available at the reasonable rates to the ethanol companies and it will affect the consumption of maize during the near future.

मक्की-और मंदे की संभावना

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) यूपी बिहार में मक्की का सीजन समाप्त हो गया है। अब नई मक्की मध्य प्रदेश राजस्थान में तैयार है, कुछ मंडियों में नया माल आने भी लगा है, इस वजह से मकई में धीरे-धीरे लगातार मंदे का रुख बना हुआ है। गत सप्ताह अभी 50-60 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई। बिहार की मक्की हरियाणा राजस्थान पहुंच में 2680/2685 रुपए प्रति कुंतल रह गई। यूपी की मक्की 2500/2525 रुपए प्रति कुंतल रह गई है, मध्य प्रदेश राजस्थान में मक्की की फसल बढ़िया है, इसलिए फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। इथेनॉल कंपनियों को सरकारी चावल टेंडर वाला पड़ते में मिल रहा है, इसका भी प्रभाव मक्की की खपत पर पड़ेगा।

Millet: no more decrement

New Delhi, 21 September (NNS): The prices of millet reduced by Rs 40/50 per quintal due to the increased arrival pressure from Haryana and Rajasthan which was being traded at Rs 2320 per quintal in Mauli and barwala reach, but now, it is ruling at Rs 2270/2280 per quintal. Now, the millet of Tundla, Etah and Itawa line has been delayed from the last one month, but the arrival pressure of the stock seems high in Haryana and Rajasthan. The crop has been ready in Meerut line, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level, but the prices may decrease after some time because maize have been ruling at the higher level, due to this, its consumption seems high.

बाजार-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह हरियाणा राजस्थान से बाजरे का दबाव बढ़ने से 40-50 रुपए प्रति कुंतल इसमें गिरावट आ गई। जो बाजार 2320 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिका था, उसके भाव 2270/2280 रुपए प्रति कुंतल रह गए। अभी टूंडला एटा इटावा लाइन के बाजरे में एक महीने का विलंब है, लेकिन हरियाणा राजस्थान का बाजरा प्रेशर में आने लगा है, मेरठ लाइन में भी बाजरा तैयार हो गया है, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। लेकिन अब मंदा भी कुछ दिनों के लिए रुक जाएगा क्योंकि मकई के काफी भाव ऊंचे चल रहे हैं जिससे इसकी खपत बढ़ गई है।

Masoor: will be profitable at the current level

New Delhi, 21 September (NNS): During the review week, the demand of masoor seems constant in Ganj basauda, Sagar, Bhopal and Mungaoli line of MP, due to this, the prices decreased  by Rs 100/150 per quintal during the last week, later on, there is a shortage of the demand, due to this, the traders are not selling the stock at the lower level, due to this, the prices gained by Rs 20/25 per quintal. The gross production seems weak and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import prices showed uptrend, due to this, the availability of masoor reported to be at the higher level, on seeing these circumstances, the masoor was being traded at Rs 6775/6780 per quintal and it may gain to Rs 7000 per quintal during the near future.

मसूर-वर्तमान भाव में लाभ देगी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मध्य प्रदेश के गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की मांग कमजोर रही, जिससे सप्ताह के पूर्वार्ध में सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई थी, बाद में ग्राहकी की भारी कमी होने से बिकवाल और घटाकर माल बेचने से पीछे हट गए हैं, जिससे 20/25 रुपए मजबूती दर्ज की गई।  सकल उत्पादन में कमी एवं रुपया की तुलना में डॉलर तेज होने से आयात महंगा के चलते मसूर की उपलब्धि ऊंचे भाव पर रहने वाली है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो मसूर बिल्टी में 6775/6780 रुपए बिक रही है, इसमें जाने का कुछ भी नहीं है तथा किसी समय 7000 रुपए बिक जाएगी।

Urad: will be profitable

New Delhi, 21 September (NNS): During the review week, the prices of urad gained from Rs 96.5 to Rs 99.5/100 per kg because the demand seems high from the mills at the higher level. The reality is that the unloading stock reported to be at the higher level due to the weak rupee against the American dollar and there is a shortage of the stock in the pipeline. On the other hand, the mills are running hand to mouth and the new crop seems constant in Rajasthan and MP and there is a shortage of the stock in Gujarat and Karnataka, in these circumstances, the market may increase by Rs 2/3 per kg during the near future.

उड़द-फिर लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द के भाव नीचे में 96.5 रुपए प्रति किलो बनने के बाद उपर में 99.5/100 रुपए हो गया, क्योंकि नीचे भाव में दाल मिलों की मांग बढ़ गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में उतरने वाले माल, रुपया कमजोर पड़ने से काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में माल नहीं है। दूसरी ओर दाल मिले भी हैंड टू माउथ चल रही है, राजस्थान एमपी में नई फसल आ रही है, जो गुजरात एवं कर्नाटक में फसल का शोर शराबा था, वह निपट चुका है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजार 2-3 रुपए और तेज हो जाएगा।

Moong: export demand seems constant in best quality stock

New Delhi, 21 September (NNS): The new crop of moong has been started arriving constantly which is exporting constantly as its quality seems good, but the inferior quality stock has been started unloading from UP, due to this, the market will likely to remain under pressure. Here, the prices of moong rose from Rs 8100 to Rs8200 per quintal during the previous days. The old moong of Rajasthan and MP has already been sold out in the markets. The stock of moong is being purchased at the minimum support prices in the central pool in MP and Rajasthan and the stock has been selling out in the markets and its prices went up by Rs 200 to Rs 7000/7700 per quintal. Both the inferior and superior quality stock is being traded at Rs 6200/6600 per quintal. On seeing these circumstances, the prices may increase in the near future.

मूंग-बढ़िया माल में निर्यात मांग

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) प्रयागराज लाइन की मूंग भी आ रही है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, लेकिन यूपी के हल्के माल लगातार उतरने लगे हैं, जिससे बाजार दबा हुआ है। यहां पिछले दिनों 8100 रुपए नीचे में बिकने के बाद 8200 रुपए तक व्यापार होने की खबर है। राजस्थान मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वही माल मंडियों में आकर बिक रहा है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 200 रुपए बढ़कर 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 6200/6600 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए अब और बढ़ने की संभावना है।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 21 September (NNS): During the review week, the prices of lemon tur rose by Rs 300 to Rs 8900 per quintal owing to the speculation, but the situation seems uncertain due to the speculation, but no new crop will likely to arrive in the near future and the spot deals reported to be at the higher level by Rs 300 per quintal from Burma. The new stock of tur has already been sold out in Chennai, due to this reason, the prices may not increase during the near future.

तुवर-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह लेमन तुवर में सट्टेबाजी से 600 रुपए बढ़ कर 9200 रुपए प्रति कुंतल तक उपर में व्यापार हो गया है, लेकिन सट्टेबाजी के चलते अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, लेकिन नयी फसल कोई आने वाली नहीं है तथा बर्मा से हाजिर सौदे अभी 300 रुपए ऊंचे लग रहे हैं। चेन्नई में जो भी माल आया था, वह लगभग निपट चुका है। इस वजह से तुवर में अभी और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।

Gram desi: prices may increase to Rs 7000 per quintal

New Delhi, 21 September (NNS): The prices of gram desi Rajasthan gained by Rs 300 to Rs 6800 per quintal due to the increased demand from the mills and weak supply. The stock of Australia also being quoted at the higher level, but there is a shortage of the stock. The stock is being available at the higher level by Rs 150 per quintal to the mills, due to this, the buying of raw stock will be profitable as compared to before. However, there is a shortage of the stock in the markets and here, the mills are empty now, on seeing this, the prices of gram desi may increase to Rs 7000 per quintal.

देसी चना-7000 रुपए शीघ्र पार

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह देसी चने की आपूर्ति घटने व दाल मिलों की मांग बढ़ जाने से बाजार 400 रुपए बढ़कर 6900 रुपए राजस्थान चना हो गया। ऑस्ट्रेलिया के माल भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोले गए, लेकिन माल की शॉर्टेज है। दाल के पड़ते मिलों को 150 रुपए प्रति कुंतल कम से कम महंगा बैठ रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली और लाभदायक रहेगी। हालांकि मंडियों में माल का स्टॉक नहीं है तथा यहां दाल मिलें खाली चल रही है, इसे देखते हुए देसी चना 7000 रुपए को पार कर जाने की संभावना बन गई है।

Rajma chitra: shortage of stock but should sell the stock

New Delhi, 21 September (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in Pune and Satara line during the review week, whereas, the prices of rajma chitra gained by Rs 200/300 per quintal because of the all-round buying from the markets of North India. Here, the prices of the stock also being traded at Rs 10800/11400 per quintal as per the quality. On the other hand, the stock of China is being available at the higher level and there is a shortage of the stock, on seeing these circumstances, the trade of rajma chitra will be profitable during the near future.

राजमां चित्रा-माल बेचिए किंतु शॉर्टेज रहेगी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह नया वरुण राजमां की आपूर्ति पुणे सतारा लाइन में काफी कम रही, दूसरी ओर उत्तर भारत की मंडियों की चौतरफा लिवाली चलने से 200/300 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी आ गई। यहां क्वालिटी अनुसार माल 10800/11400 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बिक गया, उधर चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है तथा इंडियन माल स्टॉक में नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में और लाभ मिलने की संभावना है।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 21 September (NNS): The prices of gram kabuli showed uptrend during the last fortnight, after this, the prices of gram kabuli improved by Rs 1/2 per kg due to the constant buying in the weekend of the previous week. The gram kabuli which was being traded at Rs 68/70 per kg, but now, it is ruling at Rs 70/72 per kg. The best sortex stock of Maharashtra also quoting at Rs 74 per kg. The prices showed strong trend after the sluggish trend in Indian Mexico. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and shortage of the stock illegally, due to this, the prices showed uptrend during the near future.

काबुली चना-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े में काबुली चने में आई तेजी के बाद बीते सप्ताह के अंत में लिवाली आने से 1/2 रुपए प्रति किलो की मजबूती आ गयी है। जो काबुली चना 68/70 रुपए प्रति किलो बिका था, वह 70/72 रुपए हो गया है। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 74 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी सुस्ती के बाद थोड़ी मजबूती दर्ज की गई। अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।

Pea: will be profitable

New Delhi, 21 September (NNS): There is a shortage of the stock at the Indian ports. Apart from this, there is a lack of desi stock in the markets of UP and MP. On the other hand, the upcoming crop seems favourable in Canada because there, the productivity reported to be weak due to the unfavourable weather conditions. On the other hand, the import prices seems high because of the higher dollar against the Indian rupee, on seeing these circumstances, the pea which was being quoted at Rs 43.50 per kg at the Indian ports and it may improve by Rs 5 per kg. Here, the trade of filtered and unfiltered stock will be profitable as per the quality.

मटर-लाभ मिलता रहेगा

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) इस बार मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर ज्यादा नहीं है। इधर देसी मटर यूपी एमपी की मंडियों में स्टॉक में ज्यादा नहीं है। उधर कनाडा में आने वाली फसल अनुकूल नहीं है, क्योंकि वहां बार-बार प्रतिकूल मौसम होने से उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर के ऊंचे भाव होने से आयात महंगा हो गया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मटर जो भारतीय बंदरगाहों पर 43.50 रुपए प्रति किलो बिक रही है, उसमें 5 रुपए प्रति किलो बढ़ने के आसार बन गए हैं। यहां मटर क्वालिटी के अनुसार छनी व बगैर छनी मटर में लाभ मिलने की संभावना है।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 21 September (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar ascended by Rs 100 to Rs 6750/6800  per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the industries. In Ahmadabad Mandi, its prices have been quoted at Rs 6750/6800 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract October delivery showed mixed trend because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग  कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 100 रुपए बढ़कर 6750/6800 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6750/6800 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा अक्टूबर डिलीवरी में मिश्रित रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमे मंदे की संभावना कम है।